RPSC SI Exam में नकल कराने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, RPSC द्वारा 13 से 15 सितम्बर 2021 तक आयोजित होने वाली परीक्षा में नक़ल गिरोह को पकड़ा, स्कूल सचिव और कोचिंग सेंटर के संचालक को गिरफ्तार किया गया, आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर है |
हाल ही में राजस्थान राज्य में Police Sub Inspector Recruitment Exam का आयोजन किया गया था | इस भर्ती परीक्षा में लाखों उम्मीदवार अलग-अलग शहरों तथा दूसरे राज्यों से आकर शामिल हुए थे | लेकिन इस भर्ती परीक्षा को लेकर भी यह कहा जा रहा है, कि इसमें नकल कराने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है और उसके चलते कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है |
गिरफ्तारी के पश्चात पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने दूसरे साथियों का नाम भी पुलिस को बताया है | जिसके पश्चात पुलिस के लिए इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार करना और भी आसान हो गया हैं | इसके अतिरिक्त परीक्षा में 1 अभ्यर्थी ब्लूटूथ के माध्यम से नकल करते हुए भी पकड़ा गया है, जिसके पश्चात पुलिस कड़ी कार्यवाही कर रही है |
कुछ लोगों को रिमांड पर भी लिया हुआ है ताकि इस पूरे गिरोह का खुलासा हो सकें | राजस्थान राज्य में हर एक भर्ती में कोई ना कोई ऐसा गिरोह निकल कर सामने आ रहा है जो भर्ती परीक्षा में नकल करा रहा है या फिर पैसे लेकर परीक्षा का प्रश्न पत्र पहले ही लिक करवा रहा है | राजस्थान राज्य में दिन-प्रतिदिन इस प्रकार के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं |
Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे

जो भी परीक्षा आयोजित होने वाली होती हैं, तो उस हर परीक्षा में कोई ना कोई ऐसा व्यक्ति तो सामने आ ही जाता है जो कि किसी ना किसी प्रकार से परीक्षा में नकल करवा रहा हों | बहुत से गिरोह तो ऐसे हैं जो परीक्षा पास करवाने के नाम पर परीक्षार्थियों से लाखों रुपए की ठगी भी कर रहे हैं | अब आगे इसके बारे में हम आपको पूरी सूचना देते हैं |
आरोपियों के पास से बरामद की गई नगदी, वाहन तथा 7 मोबाइल
जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया तो उस समय आरोपियों के पास से साथ मोबाइल 1 लाख रुपए नगद तथा दो वाहन बरामद किए हैं। अभी पुलिस के द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है l इन आरोपियों में हनुमान, सुरेश कुमार, हरिमोहन, राजेश कुमार मीना, आसाराम मीना, अंकेश मीना तथा पवन कुमार मीना शामिल हैं |
जब पुलिस प्रशासन के द्वारा आरोपियों को पकड़ा गया, तो उस समय इनके मोबाइल तुरंत ही चेक किए गए | मोबाइल में व्हाट्सएप चैटिंग पर यह देखा गया कि इन व्यक्तियों ने बहुत से अभ्यर्थियों के साथ बातचीत की हुई थी, जिसमें पैसों के लेनदेन की भी बात हुई है | जब पुलिस प्रशासन के द्वारा आरोपियों से कड़ी पूछताछ की गई, तो इन्होंने अपने दूसरे सभी साथियों के बारे में भी बताया |
स्कूल के सचिव तथा कोचिंग सेंटर के संचालक को गिरफ्तार किया गया
Police Sub Inspector Exam में नकल करवाने के आरोप में पुलिस के द्वारा रामपुरा बस्ती में स्थित रामसहाय स्कूल के सचिव दिनेश चौहान तथा एक कोचिंग सेंटर के संचालक राजू मैट्रिक को गिरफ्तार किया हैं | इसी के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने 10 लोगों को और भी गिरफ्तार किया हैं, जो कि इन्हीं के साथ मिले हुए थे | ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस के द्वारा कड़ी पूछताछ किए जाने पर आरोपियों के द्वारा यह बताया गया कि उन्होंने पेपर शुरू होने से पहले ही पेपर को लीक किया था |
