RPSC के One Time Registration Process से बेरोजगार हुए परेशान, RPSC ने बेरोजगारों को राहत देने के लिए One Time Registration की प्रक्रिया शुरू की है, लेकिन One Time Registration Process बेरोजगारों की मुसीबत बनी, RPSC को जल्दी ही पोर्टल में सूधार करना होगा |
राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा उम्मीदवारों की परेशानियों को कम करने के लिए व उनके पैसे बचाने के लिए One Time Registration की प्रक्रिया लागू की गई थी। इस प्रक्रिया को लागू करने से पहले तो यही सोचा गया था कि यह बेरोजगार उम्मीदवारों के लिए काफी ज्यादा लाभदायक साबित होगी।
Computer Teacher Notes PDF
RPSC One Time Registration Process शुरू हुई
अब जैसे ही शिक्षक भर्ती के अतिरिक्त अन्य भर्तियों की प्रक्रिया शुरू हुई हैं, तो राज्य के बेरोजगार इनमें आवेदन ही नहीं कर पा रहे हैं। इसी वजह से Rajasthan Public Service Commission को पोर्टल में बहुत से बदलाव करने होंगे। आगे हम आपको One Time Registration Process के कारण उम्मीदवारों को हो रही परेशानी के बारे में भी बताते हैं।

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी बेरोजगार, नहीं कर पा रहे हैं आवेदन
• राजस्थान शिक्षक भर्ती तथा स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। परंतु इस आवेदन प्रक्रिया के शुरू होने के बावजूद भी बेरोजगार उम्मीदवार इसके तहत आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
• आपको पता ही होगा कि RPSC के द्वारा आयोजित कराई जाने वाली भर्तियों में शामिल होने के लिए हमें बार-बार आवेदन शुल्क देने की आवश्यकता नहीं पड़ती हैं। क्योंकि One Time Registration के तहत हमें केवल एक ही बार पैसे देने होते हैं जिसके बाद जब भी भर्ती निकलती है तो आप नि:शुल्क आवेदन कर पाते हैं।
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
उम्मीदवार नहीं कर पा रहे हैं, आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार
परंतु RPSC की एक छोटी सी गलती की वजह से बेरोजगार उम्मीदवार काफी ज्यादा परेशानी में हैं, क्योंकि Application Form भरते समय बहुत से उम्मीदवारों से गलतियां होती हैं लेकिन उन्हें त्रुटि सुधारने का विकल्प भी दिया जाता है।
ऐसा इसलिए ताकि वह आवेदन फॉर्म में त्रुटि को सुधार सकें लेकिन आरपीएससी के द्वारा One Time Registration में त्रुटि सुधारने का विकल्प ही नहीं दिया गया है जिस वजह से बेरोजगार उम्मीदवारों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो चुकी हैं।
उपेन यादव लगा रहे हैं, उम्मीदवारों की समस्या हल करने की गुहार
• उपेन यादव जोकि राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष हैं उन्होंने यह कहा है कि, One Time Registration करते समय अभ्यार्थियों से बहुत सी गलतियां हो जाती हैं इन गलतियों को सुधारने के लिए वेबसाइट पर विकल्प मौजूद होता है।
• इस विकल्प की सहायता से वह अपनी गलतियां सुधार सकते हैं। वैसे तो आयोग से भी यह दरखास्त की गई है कि वह इस मामले को जल्दी से जल्दी सुलझाए ताकि भर्ती में कोई भी रुकावट ना आए।
