RPSC द्वारा भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने में काफी समय लगाया जा रहा है, RPSC द्वारा निकाली गई विभिन्न भर्तियों को पूरा होने में करीब दो से ढ़ाई साल का समय लगा, राजस्थान की पाँच बड़ी भर्तियों को सबसे ज्यादा समय लगा |

राजस्थान राज्य में राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा बहुत सी भर्तियों को पूरा करने में काफी ज्यादा समय लगाया जा रहा है। Rajasthan Public Service Commission के द्वारा RAS 2018 की परीक्षा की कॉपी देखने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इस परीक्षा की कॉपी देखने की प्रक्रिया आयोग के द्वारा 4 साल बाद जनवरी 2022 में शुरू की गई है l

RPSC द्वारा पहली बार पारदर्शिता के लिए किया गया नवाचार

वैसे तो इस भर्ती में देर इसलिए हुई, क्योंकि यह भर्ती न्यायालय में चली गई थी l लेकिन RPSC के द्वारा आयोजित कराए जाने वाली बहुत सी भर्ती परीक्षाएं है जिनमें काफी ज्यादा देर लगाई जा रही हैं। आगे हम आपको RPSC की सभी भर्तियों के बारे में जानकारी देते हैं जिनको पूरा करने में काफी ज्यादा समय लगाया जा रहा है।

30 से अधिक भर्तियों को पूरा होने में लगे डेढ़ से 2 साल

  • RPSC की 30 से अधिक छोटी व बड़ी भर्तियां ऐसी हैं जिनके Notification जारी हो जाने के पश्चात से लेकर परिणाम आने तक डेढ़ से दो साल का समय लगा हैं। जिन भर्तियों में पदों की संख्या काफी ज्यादा होती हैं, तो उन भर्तियों को तो Notification जारी होने से रिजल्ट आने तक 3 से 4 साल तक का समय भी लगा हैं। भर्ती परीक्षाओं में होने वाली इस देरी की वजह से उम्मीदवार को भी काफी ज्यादा नुकसान हो रहा हैं। 

RPSC One Time Registration Process शुरू हुई

  • हजारों Candidates तो ऐसे हैं जो Recruitment में देरी होने की वजह से Over Age हो चुके हैं और इसी वजह से वह अब भर्ती परीक्षाओं में भी शामिल नहीं हो सकते। इसी वजह से इस प्रकार के उम्मीदवारों का सरकारी नौकरी पाने का सपना भी टूट जाता हैं। राजस्थान राज्य में बेरोजगारी बढ़ने का एक सबसे बड़ा कारण इसको भी माना जा सकता है कि, RPSC के द्वारा भर्तियों को पूरा करने में ही काफी ज्यादा समय लगाया जा रहा है। उम्मीदवारों का भी यही कहना है कि अगर Rajasthan Public Service Commission के द्वारा समय पर नौकरियां दे दी जाए, तो इस वजह से अधिक से अधिक बेरोजगारों को समय रहते ही रोजगार मिल जाता है।

इन पांच बड़ी भर्तियों में लगा है काफी ज्यादा समय

भर्ती का नाम

पदों की संख्या

नोटिफिकेशन की तिथि

परीक्षा की तिथि

परिणाम की तिथि

जूनियर अकाउंटेंट 2013

3776

18 सितंबर 2013 से 5 जून 2017

4 अक्टूबर 2016

7 नवंबर 2016 से 23 अक्टूबर 2020

सीनियर टीचर ग्रेड 2 2013

9176 पद

2 अगस्त 2013 से 24 सितंबर 2013

21 फरवरी 2014

17 सितंबर 2014 से 30 जून 2014

स्कूल लेक्चरर 2015

13098 पद

16 अक्टूबर 2015 से 26 मई 2017

August 2016

1 सितंबर 2016 से 11 अक्टूबर 2016

सीनियर टीचर ग्रेड 2 2016

9488 पद

2 अगस्त 2013 से 24 सितंबर 2013

26 अप्रैल 2017 से 7 जुलाई 2017

3 फरवरी 2018 से 27 जनवरी 2021

क्लर्क ग्रेड 2 2013

7773 पद

26 जुलाई 2013 से 4 जुलाई 2017

23 अक्टूबर 2016

16 जनवरी 2017 से 2 फरवरी 2021

RPSC 2nd Grade Bharti 2016 के परिणाम के लिए, करना पड़ा लंबा इंतजार 

Senior Teacher Grade 2016 के साथ-साथ बहुत ही भर्तियां ऐसी भी हैं जो काफी लंबे समय तक कोर्ट में भी रही हैं l इसी वजह से उम्मीदवारों का रिजल्ट भी जारी नहीं किया गया। इन भर्तियों के परिणाम जारी होने में एक 1 साल से भी अधिक का समय लगा हैं। इन भर्तियों में देरी होने का एक कारण Notification का बार-बार Revise होना भी हैं। क्योंकि परीक्षा की तारीख तो तय कर दी जाती है मगर तारीख तय होने के 6 महीने बाद तक भी परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाता। इसी वजह से परीक्षा हो जाने के बाद परिणाम के लिए भी उम्मीदवारों को लंबा इंतजार करना पड़ता हैं।

Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे

RPSC Exam Calendar 2022

समय पर परीक्षाएं करवाने में, दूसरे राज्य हैं राजस्थान से बेहतर

  • सूचना के मुताबिक यह भी जानने को मिला हैं कि Madhya Pradesh तथा Uttar Pradesh राज्य के Public Service Commission समय पर परीक्षाओं को करवा कर समय पर उनका Result जारी कर देते हैं। इसी वजह से वहां के उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता हैं।

  • उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश राज्य के Public Service Commission राजस्थान राज्य से आगे हैं जबकि बिहार राज्य में भी अब स्थिति पहले से काफी ज्यादा अच्छी है। इसी वजह से अब इन सभी राज्यों के बेरोजगार उम्मीदवारों को समय पर नौकरियां मिल जाती हैं।

RPSC के अध्यक्ष शिव सिंह राठौड़ ने दिए कई सवालों के जवाब

  • आयोग के कार्यवाहक President Shiv Singh Rathod ने यह बताया कि परीक्षाओं के समय पर ना होने के पीछे कई कारण होते हैं। विभाग के द्वारा जब देरी से भर्ती मिलने पर विज्ञप्ति भी देरी से निकाली जाती हैं, तो इस कारण भी भर्तियां समय पर नहीं होती या फिर कुछ पुराने रूल को संशोधित करना होता है, तो उसकी वजह से भी भर्तियां समय पर नहीं हो पाती। उन्होंने बताया कि कई बार मामला litigation में भी चला जाता हैं इसीलिए double bench का Supreme Court में RPSC को Case जीतने में काफी समय लगता है जिसकी वजह से भर्ती में भी समय लगता है।

  • उन्होंने कहा कि मानते हैं की भर्तियों में देरी होने की वजह से अभ्यर्थियों का उत्साह और ऊर्जा भी कम होती हैं। बहुत बार समय पर नौकरी ना मिलने के कारण उम्मीदवार ऐसा सोचते हैं कि मानो उनका सपना टूट गया हो या फिर कई बार उम्मीदवार गुमराह भी हो जाते हैं। इसी को देखते हुए आयोग के द्वारा Grievance Redressal Committee भी बनाई गई हैं। यदि कोई छात्र गांव में है और वह आयोग नहीं आ सकता, तो फिर भी वह Grievance recorded करवा सकता है। यदि कोई उम्मीदवार फिर भी संतुष्ट नहीं हैं, तो उसके लिए Pre Litigation Committee भी बनाई गई है।