ग्राम विकास अधिकारी का पद एक बड़ा पद होता हैं इसीलिए इस पद के तहत होने वाली भर्ती परीक्षा का इंतजार ज्यादातर उम्मीदवार करते रहते हैं ताकि वह भी ग्राम विकास अधिकारी बन सकें। जो उम्मीदवार ग्राम विकास अधिकारी बनना चाहते हैं, तो उनके लिए राजस्थान राज्य में Village Development Officer के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं, जिसके तहत 3896 पदों को भरा जाएगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा इस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए सिलेबस भी जारी कर दिया है ताकि ग्राम विकास अधिकारी का सपना देखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती की अच्छे से तैयारी करके अपने सपने को साकार बना सकें।

Village Development Officer के पद के लिए आयोजित होने वाली भर्ती की परीक्षा दिसंबर में आयोजित कराई जाएगी। इस भर्ती परीक्षा को लेकर हाल ही में Rajasthan Staff Selection Board के द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसको सभी उम्मीदवारों ने पढ़ भी लिया था l मगर उसके पश्चात बोर्ड के द्वारा एक दूसरा नोटिफिकेशन जारी किया गया, जिसमें यह लिखा गया है कि जो नोटिफिकेशन पहले जारी किया गया था वह गलत है।

RSMSSB बोर्ड के द्वारा जारी किया गया गलत नोटिफिकेशन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा Village Development Officer Recruitment 2021 के तहत अपनी Official Website पर 6 सितंबर 2021 को एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। नोटिफिकेशन के अनुसार बोर्ड के द्वारा अनुसूचित क्षेत्र के क्षेतिज जिलेवार वर्गीकरण ( Horizontal District Wise Classification ) में प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ तथा पाली जिले के क्षैतिज आरक्षण के पद सही नहीं दर्शाए गए थे।

RSMSSB VDO New Notification 2021
RSMSSB VDO New Notification 2021

इसीलिए बोर्ड के द्वारा दोबारा नोटिफिकेशन जारी करके यह सूचना दी गई कि पहले वाला नोटिफिकेशन गलत था और फिर बोर्ड के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर ही क्षेतिज आरक्षण का नया वर्गीकरण भी जारी किया गया।

नए नोटिफिकेशन के अनुसार क्षेतिज आरक्षण का नया वर्गीकरण

श्रेणी

प्रतापगढ़ जिला

चित्तौड़गढ़ जिला

पाली जिला

दृष्टिबाधित

2

0

0

एसिड पीड़िता व बौनापन

1

0

0

श्रवणबाधित

1

0

0

बौद्धिक निशक्तता व ऑटिज्म

0

0

0

उत्कृष्ट खिलाड़ी

2

0

0

भूतपूर्व सैनिक

14

0

1

जाति के हिसाब से पदों की संख्या

जाति

पद

गैर अनुसूचित क्षेत्र

3322

अनुसूचित क्षेत्र

674

कुल पद

3896

Download RSMSSB VDO Notes PDF

Subject Name

PDF File

भाग – 1 भूगोल ( भारत + विश्व ) + करंट अफेयर्स

Download PDF Now

भाग-2-भूगोल-अर्थव्यवस्था-इतिहास-संस्कृति-राजस्थान-भारत

Download PDF Now

भाग-3-मानसिक-योग्यता-तर्क-शक्ति-विश्लेष्णात्मक-गणित

Download PDF Now

भाग-4-हिंदी-एवं-अंग्रेजी

Download PDF Now

भाग-5-राजव्यवस्था-जिला-प्रशासन-कंप्यूटर

Download PDF Now

ग्राम विकास अधिकारी Hand Written Notes के लिए फॉर्म भरे

इच्छुक उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

वीडियो भर्ती 2021 के तहत उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 11 October 2021 (9 अक्टूबर 2021) तक का समय दिया गया था। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं तो उनके पास अभी 1 दिन का समय शेष है, उन्हें बिना समय बर्बाद किए जल्द ही आवेदन करने होंगे। ग्राम सेवक के पदों के तहत प्रारंभिक भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 और 28 दिसंबर को राजस्थान के अलग-अलग जिलों के परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

इस भर्ती के तहत 3896 पदों पर ग्राम विकास अधिकारियों की भर्ती की जाएगी, जिन्हें अलग-अलग ग्रामीण इलाकों में नियुक्त कर दिया जाएगा। इस भर्ती को लेकर बोर्ड के द्वारा सिलेबस भी जारी कर दिया गया है ताकि उम्मीदवारों को बिल्कुल भी परेशानी ना हो और वह अच्छे से तैयारी कर सकें। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा और उम्मीदवारों से प्रश्नपत्र में केवल बहुविकल्पी प्रश्न ही पूछे जाएंगे।

VDO Recruitment 2021 लिए शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा

  • वें उम्मीदवार जिन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त की हुई है और इसी के साथ-साथ उनके पास O Level Computer Course Certificate या Computer Science, Computer Application में Diploma किया हुआ है तो वें उम्मीदवार ग्राम विकास अधिकारी के पद पर आवेदन कर सकते हैं।

  • ग्राम सेवक के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक रखी गई है।

आवेदन शुल्क

ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के तहत सामान्य जाति तथा ओबीसी जाति के उम्मीदवारों के लिए ₹450 तथा आरक्षित वर्ग के लिए ₹250 आवेदन शुल्क रखा गया है।