ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव से नहीं कराया चौथा ओवर, दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ मैच जीतकर प्ले ऑफ के लिए रास्ता खोला, कुलदीप से चौथा ओवर नहीं करवाने पर पंत ने दिया जवाब, पंत ने कहा कि हम मैच में थोड़ा बदलाव करना चाहते थे |
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में बीते कल खेले गए मैंच में दिल्ली कैपिटल्स ने एक करीबी मैच में पंजाब किंग्स को मात दी। इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम ipl point table में टॉप 4 में शामिल हो गई है।
Computer Teacher Notes PDF
IPL HISTORY में लगे 1000 छक्के
लेकिन इसके बावजूद भी टीम प्ले ऑफ में अपनी जगह बना पाएगी इस बात पर अभी भी शक मंडरा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रनों से हरा कर प्ले ऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
दिल्ली की जीत से खुले प्ले ऑफ के दरवाजे
दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 64वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा। इस दौरान दिल्ली की टीम ने अपने 7 विकेट भी गंवाए।

दिल्ली की ओर से मिचेल मार्श ने 63 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 4 चौके भी मारे। इससे पहले दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और डेविड वार्नर पहले ही गेंद पर आउट हो कर पवेलियन लौट गए।
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
टीम का प्रदर्शन
इसके बाद जवाब में उतरी पंजाब किंग्स की टीम को कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल ने अपने जाल में फंसा कर 9 विकेट पर 142 रन पर रोक दिया। कुलदीप यादव ने तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।
पाकिस्तान से आया संदेश और कहा IPL मैच फिक्स है
शार्दुल ठाकुर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा। लेकिन दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने अपने मेन स्पिन गेंदबाज कुलदीप से चौथा ओवर नहीं कराया, इसे लेकर अब उन्होंने अपनी सफाई दी है।
पंजाब किंग्स धराशाई
पंजाब किंग्स की ओर से मैदान में जितेश शर्मा ही जीत के लिए लड़ते हुए दिखाई दिए। जितेश ने 34 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के भी मारे। लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। पंजाब के लिए अब प्ले ऑफ में पहुंचना बेदह ही मुश्किल हो गया है।
कुलदीप को लेकर दिया जवाब
दिल्ली कैपिटल्स अभी लागातार जीत के लिए तरसी हुई नजर आई है। लेकिन इस मचै को जीतकर उन्होंने इस सीजन में लगातार दो जीत दर्ज की है। इस पर पंत ने इस सीजन में पहली बार लगातार दो मैच जीतने पर भी खुशी जताई। ऋषभ पंत ने कहा कि, ‘इस पूरे सत्र के दौरान हम एक मैच जीत रहे थे और एक मैच हार रहे थे।
हम इसमें बदलाव करना चाहते थे और ऐसा करने में सफल रहे। लेकिन जब उनसे कुलदीप के चौथे ओवर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “हम कोशिश कर रहे थे कि मैच को थोड़ा डीप लेकर जाया जाए। हमने देखा कि विकेट पर स्पिनरों के लिए काफ़ी मदद है। विकेट धीमी भी थी।
IPL में जिंदा रहने के लिए मैच की कसम
इस पूरे टूर्नामेंट में हमने निरंतरता के साथ प्रदर्शन नहीं किया है। हम एक मैच हारे हैं। एक मैच जीते हैं। इस चीज़ को हम बदलने का प्रयास कर रहे हैं। हमें अभी पता नहीं है कि वानखेड़े पर विकेट कैसा खेलेगी”।
प्ले ऑफ की दौड़
आपको बता दें कि अब दिल्ली का अगला मुकाबला पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस के खिलाफ है। दिल्ली कैपिटल्स अगर अपने इस मैच में जीत जाती है तो वो प्लेऑप में आसानी से पहुंच सकती है क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स टीम का नेट रन रेट बाकी टीमों से बेहतर है।
हांलाकि दिल्ली के अलावा अब रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर ही एक ऐसी टीम है जो ipl point table में 16 अंकों तक पहुंच सकती है। अगर रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर अपना अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ हारती है तो नेट रन रेट के आधार पर चौथी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी।
