रिटायरमेंट पर कर्मचारियों को केवल NPS कटौती का पैसा मिलेगा, राजस्थान में वर्ष 2022 से पहले रिटायर होने वाले कर्मचारी को भी OPS का लाभ मिलेगा, कर्मचारियों का NPS वाला पैसा सरकार के खजाने में जमा होगा, राज्य सरकार को करीब 20 करोड़ का मुनाफा होगा |

राजस्थान सरकार के द्वारा Old Pension Yojana की अधिसूचना जारी कर दी है जिसके बाद राजस्थान वित्त विभाग के द्वारा आज चौंकाने वाला फैसला लिया गया हैं। राजस्थान सरकार के द्वारा 1 अप्रैल 2022 से कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन योजना लागू कर दी थी।

Rajasthan Old Pension Scheme 

इसके बाद अब सरकार के द्वारा रिटायरमेंट के समय मिलने वाले पैसे को लेकर चौंकाने वाला फैसला लिया हैं। आगे हम आपको इस पूरे मामले की जानकारी देते हैं।

retirement par only NPS ka paisa milega

सरकार एनपीएस से निकालेगी, अपना कंट्रीब्यूशन

• हाल ही में राजस्थान सरकार के द्वारा यह फैसला लिया गया है कि, NPS में सरकार ने अब तक जितना भी Contribution जमा करवाया है तो उसे निकाला जाएगा। अब राजस्थान राज्य में कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद केवल तत्कालीन GPF की ब्याज दर के साथ वही पैसा मिलेगा जो कि उन्होंने NPS में कटवाया था।

Rajasthan Old Age Pension Scheme 2022

• अब से पहले तो कर्मचारियों को रिटायरमेंट के समय जो पैसा मिलता था उसमें आधा पैसा तो उनका होता था और आधा सरकार का होता था। अब सरकार अपना हिस्सा नहीं देगी इसीलिए सरकार के द्वारा National Pension Scheme में अब तक जो भी Contribution जमा करवाया गया हैं तो उसे जल्द ही निकाल लिया जाएगा।

NPS का पैसा जमा होगा, सरकार के खजाने में

• अब यदि Pension Regulatory Authority के द्वारा NPS की रकम लौटाने को लेकर Final Settlement हो जाता हैं, तो सरकार के द्वारा निकाला जाने वाला सारा पैसा सरकार के खजाने में ही जमा होगा।

• वैसे तो अब से पहले ही यह भी कहा जा रहा था कि, यह सारा पैसा GPF खाते में जाएगा। लेकिन अधिसूचना के समय कर्मचारियों की जीपीएफ कटौती के कोई भी आदेश अलग से जारी नहीं किए गए हैं।

• कुछ कर्मचारियों का यह भी कहना है कि जिन कर्मचारियों की नियुक्ति 1 जनवरी 2004 के बाद हुई हैं, तो उन कर्मचारियों को GPF में कटौती का विकल्प पहले से ही दिया गया हैं जबकि यह कटौती जरूरी नहीं है।

राजस्थान सरकार के खजाने में जाएंगे, 20 हजार करोड रुपए

• जब राजस्थान सरकार ने एक जनवरी 2004 से New Pension Yojana लागू की थी तो, इसके बाद कर्मचारियों के मूल वेतन से हर महीने 10% तथा इतना ही Contribution सरकार के द्वारा NPS Account में किया जाता था।

मोदी सरकार ने पुरानी पेंशन पर दिया जवाब

• सूचना के मुताबिक मार्च 2022 तक NPS में यह रकम ब्याज के साथ लगभग 39 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक हो गई थी। परंतु अब नई पेंशन नियमों के अनुसार यह सारा पैसा सरकार अपने खजाने में ही जमा करवाएगी और इसमें से लगभग 20 हजार करोड़ रुपए का अपना Contribution वापस लेगी।

2022 से पहले रिटायर कर्मचारी भी ले सकते हैं, ओल्ड पेंशन योजना का लाभ

• राजस्थान सरकार के द्वारा ओल्ड पेंशन योजना की अधिसूचना जारी करते समय यह भी कहा है कि, 1 अप्रैल 2022 से पहले रिटायर हो चुके NPS वाले कर्मचारी भी Old Pension Yojana का विकल्प चुन सकते हैं। परंतु उन कर्मचारियों या पेंशन भोगियों को NPS से अब तक मिला पैसा-पेंशन राज्य सरकार को GPF Interest के साथ वापस लौटाना होगा।

• यदि आप इस पैसे को बिना वापस दिए ही Old Pension Yojana का लाभ लेने की सोच रहे हैं तो यह संभव नहीं है। इसके अतिरिक्त NPS की कटौती बंद करके इसके फंड को लेकर Settlement का संशय भी बना हुआ है। प्राधिकरण के द्वारा सरकार को यह पैसा लौटाने से भी इनकार कर दिया गया हैं। क्योंकि NPS Fund को लेकर अब तक सरकार तथा केंद्र के Pension Fund Regulator एवं विकास प्राधिकरण के बीच सेटलमेंट नहीं हुआ है।

• राज्य सरकार के द्वारा ओल्ड पेंशन योजना की अधिसूचना जारी करते समय यह भी कहा गया है कि, NPS से जुड़ी शब्दावलीयां Account Settlement होने तक ही लागू रहेगी। जबकि एनपीएस की कटौती तो पहले ही बंद की जा चुकी है।