बिहार 10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 का परिणाम results.biharboardonline.com पर जारी हुआ, अभ्यर्थी अपना नतीजा नाम और रोल नुम्बे रलगाकर देख सकते है, बिहार विधालय परीक्षा समिति ने 05 अप्रैल 2021 को 10वीं कक्षा का परिणाम जार किया |
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज 3:30 बजे क्लास 10 का परिणाम जारी करेगी। ये जानकारी बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर ने दी है। रिजल्ट http://results.biharboardonline.com पर जारी किया जायेगा।
बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा की सोमवार यानी पांच अप्रैल को शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी परिणामों की घोषणा करेंगे। परिणाम की घोषणा से सम्बंधित प्रेस रिलीज, फोटो, वीडियो एवं अन्य सूचनाएं बाद में ऑनलाइन के जरिये से उपलब्ध करवा दी जाएंगी। मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार रहेंगे।
Bihar 10th Board Exam Result Declared on 05 April 2021
परीक्षा में पास होने के लिए 30 फीसदी अंक लाना जरूरी-
10वीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को उर्त्तीण होने के लिए प्रत्येक विषय में 30% मार्क्स लाना जरूरी है। वहीं एक या दो सब्जेक्ट में कम नंबरों से फेल होने वाले विद्यार्थियों को बोर्ड की ओर से ग्रेस अंक देकर उर्त्तीण कर दिया जायेगा। आपको बतादें कि पिछली साल 10वीं की परीक्षा में बोर्ड की ओर से करीब 1,41,677 विद्यार्थियों को ग्रेस अंक देकर पास किये गये थे।
अनिवार्य विषय में फेल होने वाले विद्यार्थी ऐसे होंगे उत्तीर्ण –
यदि बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कोई विद्यार्थी अनिवार्य सब्जेक्ट में फेल होता है, तो उसे चुने गए अतिरिक्त विषय के अंको के जरिए पास किया जायेगा। वहीं छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी विषय, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान प्रैक्टिकल, लिखित और इंटरनल असेसमेंट में उत्तीर्ण होना जरुरी है।
Bihar 10th Board Result on 05 April 2021
Bihar 10th Result 2021 ऐसे करें चेक-
सबसे पहले http://results.biharboardonline.com/ पर जाये।
इसके बाद होम पेज पर, Annual Senior Secondary Examination Result 2021′ लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना Roll Code, रोल नंबर और Enter Total of दर्ज करें।
इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करके प्रिंटआउट कॉपी अपने पास रखें।
गौरतलब है की इस बार 17 से 24 फरवरी 2021 तक बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा आयोजित की गई थी। ये परीक्षा राज्य के 38 जिलों में 1525 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी और इसमें करीब 16.8 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा की आंसर-की 20 मार्च को जारी की गई।
पिछले वर्ष 26 मई को घोषित हुआ था रिजल्ट-
गत वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम 26 मई को जारी किया गया था। Covid-19 के कारण इसकी घोषणा में देरी हुई थी। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2020 में कुल 80.59 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। इनमें से 4 लाख 03 हजार 392 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 5 लाख 24 हजार 217 सेकेंड डिवीजन से और 2,75,402 थर्ड डिवीजन से पास हुए थे। हिमांशु राज ने 96.20% अंक प्राप्त कर टॉप किया था।
इन वेबसाइट्स पर जारी होंगे नतीजे-
http://results.biharboardonline.com
http://biharboardonline.bihar.gov.in/
परिणाम से संबंधित पूछे जाने वाले सवाल-
बिहार बोर्ड कक्षा 10 वीं परिणाम 2021 कब घोषित किया जाएगा?
बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 05 अप्रैल 2021 को जारी किया जायेगा।
बीएसईबी 10 वीं परिणाम 2021 की जांच करने के लिए क्या आवश्यकताएं हैं?
परिणाम प्राप्त करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 की जाँच कहाँ करें?
आप http://results.biharboardonline.com/ के माध्यम से अपना 10वीं का परिणाम 2021 ऑनलाइन देख सकते हैं।
