Renault ने लॉन्च की Electric Kwid, Renault द्वारा लांच की गई Electric Kwid एक बार चार्ज करने पर 300 किलोमीटर तक चल सकेगी, जानिए Electric Kwid की बाजार में क्या कीमत है, Electric Kwid complete details in hindi
Renault Kwid एक ऐसी गाड़ी है जो अपने बेहतरीन Feature’s के लिए देशभर में जानी जाती हैं। Ranault के द्वारा Kwid Car को काफी दिनों पहले लांच किया गया था। इसके बाद धीरे-धीरे करके जब लोगों ने Renault Kwid को खरीदना शुरू किया तो हर एक व्यक्ति ने केवल इसकी तारीफ ही की हैं।
Computer Teacher Notes PDF
यह एक फैमिली कार है जिसमें पांच व्यक्ति बड़ी आसानी से लंबे से लंबा सफर भी तय कर सकते हैं। रेनॉल्ट क्विड को पेट्रोल-सीएनजी व डीजल आदि वर्जन में तो लॉन्च कर दिया गया था। इसके बाद अब पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को देखकर लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ काफी ज्यादा भाग रहे हैं।
15 साल पुराने वाहनों का वाहन का Fitness Certificate नहीं होने पर लगेगा जुर्माना
इस वजह से रेनॉल्ट कंपनी ने अपनी Kwid गाड़ी को Electric Version में लॉन्च किया हैं। बताया जा रहा है कि जिस प्रकार Renault Kwid के विभिन्न वर्जन को भारत में सफलता प्राप्त हुई हैं तो, इसी प्रकार इसकी इलेक्ट्रिक गाड़ी को भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं।

क्योंकि इस इलेक्ट्रिक गाड़ी में Feature’s ही कुछ ऐसे दिए गए हैं कि, जिन्हें जानने के बाद आप तुरंत ही Kwid E-TECH को खरीदना चाहेंगे। आगे हम आपको Electric Renault Kwid के बारे में संपूर्ण जानकारी देते हैं।
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
Kwid E-TECH के फीचर्स हैं, शानदार
• Renault Kwid के इलेक्ट्रिक वर्जन के फीचर से बहुत ही शानदार हैं। यदि आप इसे एक बार फुल चार्ज कर देते हैं तो उसके बाद Single Charge में यह 298 किलोमीटर तक की रेंज देती हैं। मतलब कि यह 298 किलोमीटर तक चलती हैं। यदि इसके डिजाइन की बात करें तो, इसके डिजाइन में थोड़ा बहुत बदलाव किया गया है जिसके बाद यह दिखने में पहले वाली Renault Kwid से भी अच्छी लग रही है।
• Electric Renault Kwid में Instrument Cluster भी दिया गया है। साथ ही 4 Spoke Steering Wheel भी दिया गया है जो इस गाड़ी को अन्य सभी गाड़ियों से अलग बनाते हैं।
PM मोदी ने Vehicle Scrappage Policy की जानकारी दी
• Kwid E-TECH में 7 इंच का touch Screen Infotainment System भी दिया गया हैं, जो कि इसकी लुक को और भी ज्यादा शानदार बनाता हैं।
• यदि हम इस गाड़ी के बेहतरीन फीचर्स की बात करें, तो इस गाड़ी में सुरक्षा के लिए Anti-lock Braking System, 6 Air-Bag जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं जो आपकी हर एक तरह से सुरक्षा करते हैं।
क्विड के इलेक्ट्रिक वर्जन में दी गई हैं, बेहतरीन गुणवत्ता की बैटरी और मोटर
Kwid E-TECH में 26.8 के kWh की बैटरी के साथ-साथ 65 PS की Heavy Duty Motor दी गई है। साथ ही यह कार Eco Mode में Battery Life को Optimised करने के लिए भी 44 PS पावर देती है। इस इलेक्ट्रिक गाड़ी में इस प्रकार की बैटरी और मोटर दी गई है कि यह 15 से 20 साल तो खराब भी नहीं हो सकती हैं।
केवल 4 सेकंड में पकड़ती है, 50 किलोमीटर की रफ्तार
• इस इलेक्ट्रिक गाड़ी की सबसे खास बात तो यह हैं कि, यह केवल 4.1 सेकंड में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ लेती हैं। इस गाड़ी में Regenerative Braking की सुविधा भी दी गई है जो बैटरी को चार्ज करती है।
• इस गाड़ी की बैटरी को चार्ज करने के लिए 7 KW Volvox Charger तथा DC Fast Charger की सुविधा दी जाती है। DC Charger की मदद से आप केवल 40 मिनट में ही 15 से 80% तक बैटरी चार्ज कर सकते हैं।
इलेक्ट्रिक क्विड की कीमत कितनी है
• Electric Kwid को इस समय केवल ब्राजील में ही लांच किया गया हैं। यदि आप भारत में रहते हैं और इस इलेक्ट्रिक क्विड को खरीदना चाहते हैं तो आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा।
• इस समय इस Electric Kwid की कीमत भारत के रुपयों के हिसाब से 23.20 लाख रुपए रखी गई है। इस गाड़ी को Silver, Diamond, Polar White तथा green colour में लॉन्च किया गया है।
