Reliance Jio के सभी Recharge Plans हुए महंगे, Jio सिम के ग्राहकों को अब नए प्लान के अनुसार ही रिचार्ज करवाने होंगे, Reliance JIo ने सभी प्लान को महंगा कर दिया है, Reliance JIo ने कहा कि हमारे प्लान सबसे कम रेट पर उपलब्ध है |
पिछले कुछ दिनों में टेलीकॉम कंपनियां Airtel, Vodafone – Idea ने अपने प्रीपेड रिचार्ज की कीमतों को बढ़ा दिया। जिसकी वजह से Prepaid Customers काफी चिंता में है l इसी के चलते Reliance Jio New Recharge Plans को लेकर यह जानकारी प्राप्त हुई है कि Reliance Jio ने भी अपने Prepaid Plans की कीमतों को बढ़ा दिया हैं। रिलायंस जियो ने अपने टैरिफ में 21% तक की वृद्धि कर दी है l
JioPhone Next Launch
रिचार्ज प्लान के नए रेट 1 दिसंबर 2021 से लागू हुए हैं। पिछले दिनों जब Airtel, Vodafone – Idea ने अपने Tariff Plans की कीमतों को बढ़ाया था, तो उसके चलते बहुत ज्यादा कस्टमर अपनी सिम को जिओ में पोर्ट करवाने की सोच रहे थे और बहुत से लोगों ने तो अपनी सिम को जिओ में पोर्ट भी करवा लिया था। अब इस खबर ने सभी Prepaid Customers को चिंता में डाल दिया है। Reliance Jio Recharge Plans में बढ़ोतरी होने पर रिलायंस जिओ के द्वारा बयान भी दिया गया है, जिसे सुनने के बाद लोगों को संतुष्टि भी हुई है।
Recharge Plan के नए रेट के मुताबिक रिलायंस जिओ के रिचार्ज प्लान होंगे इस प्रकार
रिलायंस जिओ के द्वारा की गई नई घोषणा के मुताबिक सभी Prepaid Plans में 31 रुपए से लेकर 480 रुपए तक का इजाफा किया गया हैं। Reliance Jio Phone में जो 75 रुपए का Jio Recharge होता था, तो अब वह Recharge Plan 91 रुपए का होगा।

इसके अतिरिक्त Unlimited Plans के साथ होने वाला 129 रुपए वाला रिचार्ज 155 रुपए का होगा और 1 साल की वैधता वाला 2399 रुपए वाले Reliance Jio Plan को अब 2879 रुपए कर दिया गया हैं। 24 दिन की वैधता के साथ 149 रुपए का जो प्लेन मिलता था उसकी कीमत भी अब बढ़ाकर 179 रुपए कर दी गई हैं।
रिलायंस जिओ के द्वारा Data Add-ons की कीमतों को भी बढ़ाया गया
Reliance JIo New Recharge Plans के द्वारा Data Add-ons की कीमतों को भी बढ़ा दिया गया है। अब से पहले 51 रुपए में 6 GB Data मिलता था मगर अब यही रिचार्ज 61 रुपए का होगा। 101 रुपए में 12 GB Data मिलने वाले Jio Plan को अब 121 और 251 रुपए में मिलने वाले Jio Recharge Plan को अब 301 रुपए का कर दिया गया हैं। Reliance Jio के द्वारा सभी रिचार्ज महंगे कर दिए गए हैं इससे आम जनता को काफी परेशानी भी होगी l
रिचार्ज की बढ़ी कीमतों पर Reliance Jio ने दिया यह जवाब
रिचार्ज की बढ़ी कीमतों के कारण ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए रिलायंस जिओ के द्वारा यह जवाब दिया गया है कि – ” हम अपनी प्रतिबद्धता पर अटल है और हम अपने स्थाई दूरसंचार उद्योग को पहले से भी ज्यादा मजबूत करेंगे जहां पर हर एक भारतीय सच्ची डिजिटल लाइफ के साथ सशक्त हो सकेगा। Reliance Jio ने यह कहा कि यह नए प्लान से Telecom Industry में सबसे अच्छी सेवा प्रदान करेंगे और यह पूरी दुनिया में सबसे कम रेट वाले प्लान है इसीलिए ग्राहकों को इनसे सबसे ज्यादा फायदा भी मिलता है। ”

