REET तूने रुला दिया, राजस्थान प्रदेश में REET परीक्षा रद्द होने से काफी अभ्यर्थियों को सदमा लगा, रीट में अच्छे अंक लाने वाले परीक्षार्थियों का भी हुआ नुकसान, कुछ लोगों की शादी भी टूट गई |

राजस्थान सरकार के द्वारा Paper Leak मानते हुए REET Level 2 को रद्द कर दिया गया हैं। इसके बाद बहुत से अभ्यार्थी तो काफी ज्यादा खुश हुए हैं, तो कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी हैं जिन्हें REET Level 2 के रद्द होने पर काफी ज्यादा दुख हो रहा हैं। इसी बीच कुछ लोग Social Media पर REET Level 2 के रद्द होने पर मजाक भी बना रहे हैं।

REET Level 1 & Level 2 Handwritten Notes

जिसके चलते कुछ लोग अलग -अलग तरीके से कुछ ऐसी पोस्ट कर रहे हैं जिनके द्वारा रीट भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को काफी गुस्सा भी आ रहा हैं। आगे हम आपको इस पूरे मामले की विस्तार से जानकारी देते हैं।

REET Level 2 में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का हुआ हैं नुकसान

  • सरकार ने REET Level 2 में Paper Leak मानकर परीक्षा को रद्द तो कर दिया हैं, परंतु परीक्षा के रद्द होने के कारण उन उम्मीदवारों का काफी नुकसान भी हुआ है जिन्होंने परीक्षा में दिन रात मेहनत करके अच्छे अंक हासिल किए थें। अच्छे अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को तो अब ऐसा लग रहा था कि अब उनको सरकारी नौकरी मिलने ही वाली हैं। परंतु अब उन्हें फिर से एक नहीं बल्कि दो परीक्षाओं से होकर गुजरना होगा।

REET परीक्षा RSMSSB द्वारा आयोजित करवाई जाएगी

REET Tune rula diya
  • इसके अतिरिक्त उम्मीदवार इस बात को लेकर भी नाराज हैं की REET Level 2 का पेपर रद्द कर दिया हैं लेकिन पेपर की तिथि अभी तक नहीं बताई गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को यह भी लग रहा है कि कहीं पिछली बार की तरह इस परीक्षा को भी आयोजित होने में काफी ज्यादा समय ना लग जाए।

पेपर रद्द होने पर कुछ उम्मीदवार हुए हैं काफी खुश

  • रीट लेवल 2 के रद्द होने पर बहुत से उम्मीदवार तो काफी ज्यादा खुश हुए हैं। खासतौर पर जिन उम्मीदवारों को पहले ही लग रहा था कि वह अपने कम अंक आने की वजह से नौकरी प्राप्त नहीं कर पाएंगे, तो उनके लिए परीक्षा रद्द होना किसी खुशखबरी से कम नहीं हैं। क्योंकि अब उन्हें फिर से भर्ती परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल जाएगा।

REET Level-1 Cancel करने की मांग उठी

  • इसके अलावा जिन लड़कियों को परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचने के कारण परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया था, तो वह परीक्षा के रद्द होने की खबर सुनकर बहुत ही ज्यादा खुशी हुई होंगी। क्योंकि अब वह फिर से आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकेंगी।

कुछ उम्मीदवारों ने परीक्षा रद्द होने पर उठाए हैं सवाल

REET Level 2 Exam के रद्द होने पर कुछ उम्मीदवारों ने यह भी कहा है कि सरकार ने यह मान लिया हैं कि रीट लेवल 2 की परीक्षा का Paper Leak हुआ था, तो उन्हें यह भी मानना चाहिए कि रीट लेवल 1 का भी पेपर लीक हुआ था। इसका कारण यह हैं कि जब नकल गिरोह REET Level 2 के पेपर को लिक करवाने में कामयाब हो गए थें, तो उनके लिए रीट लेवल 1 का पेपर भी लिक करवाना कोई मुश्किल बात नहीं थी। अब सरकार ने परीक्षा को रद्द करके केवल रीट लेवल 2 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की मुश्किलें ही बढ़ाई हैं।

REET Level 2 कें रद्द होने के बाद, अगले महीने होने वाली शादियों की तिथि बढ़ाई गई आगे

  • REET Level 2 के रद्द होने के कारण अगले महीने होने वाली शादियों की तिथि भी 6 महीने आगे बढ़ा दी गई हैं। ऐसे हजारों छात्र थे जिनकी शादी अगले महीने होनी थी मगर अब उन्हें शादी छोड़कर फिर से परीक्षा की तैयारी करनी होगी।

  • कुछ उम्मीदवारों का तो यह भी कहना हैं कि जब रीट लेवल 2 में उनके काफी अच्छे अंक आए थे, तो सबको लग गया था कि उनकी सरकारी नौकरी बस लग ही चुकी हैं। लेकिन पेपर रद्द होने से अब उम्मीदवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं l