REET Paper Leek आरोपी का बाड़मेर से Connection, REET परीक्षा में लीक हुए पेपर के आरोपी पृथ्वीराज मीणा का connection बाड़मेर में बताया गया, आरोपी ने गैंग ने अलग-अलग परीक्षार्थियों से लाखों रूपये लिए थे, भजनलाल को भी इससे पहले गिरफ्तार किया जा चूका है |

एसओजी की टीम के द्वारा बत्तीलाल मीणा को हिरासत में लिए जाने के बाद पृथ्वीराज मीणा कुछ दिन पहले आगरा से पकड़ा गया है l एसओजी की टीम के द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा था कि पृथ्वीराज मीणा के बाड़मेर से भी कनेक्शन हो सकता है l पृथ्वीराज मीणा मनरेगा में कनिष्ठ तकनीकी सहायक के पद पर आसीन है l

जांच के दौरान पृथ्वीराज ने यह जानकारी दी है कि जब पृथ्वीराज की बाड़मेर में पोस्टिंग थी तो उसी दौरान भजनलाल से उसकी मुलाकात हुई थी l पृथ्वीराज ने जांच के दौरान यह बताया है कि भजनलाल ने ही पृथ्वीराज को रीट परीक्षा 2021 से लगभग 8-9 दिन पहले व्हाट्सएप कॉल के जरिए रीट का पेपर उपलब्ध कराने की बात कही थी और भजनलाल ने 1200000 रुपए प्रति परीक्षार्थी के बताएं l

Rajasthan VDO Syllabus & Handwritten Notes PDF

इसके पश्चात पृथ्वीराज ने अपने अन्य साथियों रवि पागड़ी और रवि मीना जीनापुर के साथ मिलकर रीट पेपर खरीदने का प्लान बनाया l पृथ्वीराज ने बत्तीलाल मीणा से भी रीट पेपर बेचने के संबंध में बातचीत की थी lएसओजी की कार्यवाही के दौरान पृथ्वीराज ने यह बयान दिया है कि 26 सितंबर 2021 की सुबह 3:45 बजे भजनलाल ने उसे रीट का पेपर व्हाट्सएप पर भेजा था l

REET Exam Paper Leek News

एसओजी की टीम ने बत्तीलाल, पृथ्वीराज, रवि पागड़ी और रवि मीना जीनापुर आदि सभी आरोपियों को गंगापुरसिटी कोर्ट में पेश किया था l कोर्ट के द्वारा इन सभी आरोपियों को 17 अक्टूबर 2021 तक रिमांड पर भेज दिया गया है l जिस प्रकार कार्यवाही में आरोपियों के द्वारा नए नामों का खुलासा किया जा रहा है इससे रीट पेपर लीक प्रकरण में कार्यवाही आगे भी बढ़ रही है l अब एसओजी की टीम भजनलाल को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है l भजनलाल के पकड़े जाने के बाद ही जांच अपने अंतिम परिणाम तक पहुंच पाएगी l

रीट पेपर लीक मामले से पहले भी भजनलाल को किया गया था गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार भजनलाल काफी वर्षों से विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक करवाने वाले गैंग से जुड़ा हुआ है l करीब 3 वर्ष पहले कांस्टेबल भर्ती में कैंडिडेट के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था, तो पुलिस ने भजनलाल को गिरफ्तार भी कर लिया था l

Rajasthan patwari Handwritten Notes PDF

अब तक की जानकारी के आधार पर यह भी बताया जा रहा है कि भजनलाल का कनेक्शन किसी शाखा प्रमुख से भी हो सकता है l क्योंकि बिना शाखा प्रमुख के भजनलाल इतने बड़े काम को अंजाम नहीं दे सकता था l भजनलाल के पकड़े जाने के बाद यह स्थिति साफ हो जाएगी कि उसके द्वारा पृथ्वीराज को पेपर देने के अलावा और किस-किस को भेजा गया है l

रीट पेपर उपलब्ध कराने के लिए पृथ्वीराज गैंग ने अलग-अलग परीक्षार्थियों से लिए थे लाखों रुपए

सवाईमाधोपुर पुलिस के द्वारा की गई जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि सवाई माधोपुर में जो परीक्षार्थी पकड़े गए हैं, उनके अलावा भी अन्य परीक्षार्थी ऐसे हैं जिन्हें पृथ्वीराज गैंग ने रीट का पेपर अलग-अलग रेट पर बेचा था l पकड़े गए परीक्षार्थी एवं परिजनों से इस बात का खुलासा हुआ है l दोसा में पेपर लीक मामले के तहत पकड़े गए कांस्टेबल ने भी इस बात का खुलासा किया है,

कि उसने जयपुर में दिलखुश नाम के आरोपी से लगभग 1500000 रुपए में अपने परिजन को रीट पेपर उपलब्ध कराने की डील की थी l कांस्टेबल का परिजन जब पेपर लेने जयपुर पहुंचा तो वहां पर काफी दूसरे परीक्षार्थी भी रीट का पेपर लेने पहुंचे थे l जिस प्रकार कड़ी से कड़ी जुड़ती जा रही है इससे यही अनुमान लगाया जा सकता है कि हो सकता है Reet Exam 2021 बड़े स्तर पर लिक किया गया हो l