REET Latest News 2023 || Today REET News || राजस्थान रीट की सुचना

Telegram Group Join Now

Latest REET News 2023 – It has today news update of Rajasthan REET Exam & 3rd Grade Teacher Vacancies for both levels i.e. Level 1 & Level 2 exams. The Main News Sources are Rajasthan Patrika, Dainik Bhaskar, ETV, Twitter, etc. आगामी राजस्थान रीट भर्ती परीक्षा 2023 से संबंधित सभी प्रमुख समाचार (उनके असली source के साथ) की ताजा जानकारी |

Latest Updates-19 December 2022-:RSMSSB द्वारा राजस्थान 3rd Grade Teacher भर्ती 2022 का विस्तृत विज्ञापन वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से विज्ञापन को पढ़कर अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भर देवे |


Upper Primary School Teacher (Level-2) 2022 : Detailed Advertisement

Primary School Teacher (Level-1) 2022 : Detailed Advertisement

Latest Updates-16 December 2022-:राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय भर्ती 2022 के लिए Subject Wise पदों की संख्या जारी कर दी गई है, परीक्षार्थी विभाग की अधिकारिक वेबसाइट से अपने विषय के रिक्त पदों की संख्या देख सकते है |

Latest Updates-15 December 2022-:Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti परीक्षा में न्यूनतम अंकों की बाध्यता पर संशय से बेरोजगार हुए परेशान, इसके मामले को लेकर अधीनस्थ बोर्ड ने शिक्षा विभाग से राय मांगी है |

Latest Updates-14 December 2022-:राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल प्रथम एवं लेवल द्वितीय) के रिक्त पदों पर भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी गई है, आवश्यक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी दिनांक 21 दिसम्बर 2022 से 19 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते है |

REET Mains 3rd Grade Exam Notification 2022-23

Latest Updates-13 December 2022-:राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा अब अप्रैल या मई माह में आयोजित होने की संभावना है | राजस्थान 3rd ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में करीब 1500 पद और बढ़ने की संभावना है |

Latest Updates-11 December 2022-:राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि आगे बढ़ने की संभावना है, बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि लेवल-2 में पद भी बढ़ने की संभावना है | परीक्षा तिथि को लेकर अभी कुछ कहा नही जा सकता है, भर्ती की अभ्यर्थना आने के बाद ही निर्धारति होगा कि लिखित परीक्षा कब होगी |

Latest Update-01 December 2022-:अगले साल फरवरी 2023 में आयोजित होने वाली रीट मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से परीक्षार्थियों की चिंता बढ़ी, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रीट मुख्य परीक्षा की तिथि आगे खिसकने की संभावना है |

Latest Update-29 September 2022-:REET परीक्षा 2022 का परिणाम आज जारी होने की संभावना है, राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने अपने ट्विटर जानकारी दी है, बोर्ड द्वारा रीट परीक्षा का नतीजा जारी करने के बाद आपको लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा |

Latest News Updates-23 September 2022-:राजस्थान बेरोजगार संघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि रीट शिक्षक भर्ती 2021 की सूची आज जारी हो जाएगी,शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का आभार व्यक्त किया |

REET Level-1 के Handwritten Notes

REET Level-2 Handwritten Notes की PDF

Latest News Updates-14 September 2022-:प्रारंभिक शिक्षा विभाग एंव पंचायती राज (प्रारंभिक शिक्षा ) विभाग राजस्थान बीकानेर द्वारा राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती, 2021-22 अंतर्गत लेवल प्रथम, के पदो हेतु प्रतीक्षा सुचि जारी कर दी गई है, अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से अपनी सूची को देख सकते है |

Latest Update-03 September 2022-:माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रीट परीक्षा 2022 लेवल-1 का परिणाम 2 सितम्बर 2022 को जारी कर दिया गया है, अभ्यर्थी रीट की अधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम देख सकते है |

REET main Level-1 के Handwritten Notes 

REET Main Exam Level-2 Handwritten Notes

Latest Update-18 August 2022-:माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा Rajasthan Eligibility Examination for Teacher (REET) 2022 परीक्षा की Official Answer key 18 अगस्त 2022 को वेबसाइट दी गई है | अभ्यर्थी दिए गए लिंक से अपने पेपर का मिलान कर सकते है, अगर आपको किसी भी प्रश्न पर कोई आपत्ति है, तो आप Click Here to File Objection on Answer Key पर Objection हेतु आवेदन कर सकते है |

Latest Update-10 August 2022-:अध्यापक सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा का विस्तृत सिलेबस जारी कर दिया गया है। विभागीय वेबसाइट पर उक्त विस्तृत सिलेबस को अपलोड कर दिया गया है।

Latest Update-26 July 2022-: 23 & 24 जुलाई 2022 को आयोजित हुई राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2022 परीक्षा की Click to view Question Booklet जारी हुई |

Latest News Update-24 July 2022-:माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा REET 2022 का आयोजन 23 & 24 जुलाई 2022 को शांति पूर्वक करवाया जा चूका है, हमारी टीम आपकी सुविधा के लिए REET 2022 की अनुमानित Answer key & Exam Review की जानकारी उपलब्ध करवा रही है |

Latest Update-20 July 2022-:REET 2022 के लिए प्रवेश पत्र आज 20 जुलाई 2022 को वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए है , अभ्यर्थी रीट की अधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे |

Latest Update-16 July 2022-:23 जुलाई और 24 जुलाई 2022 को आयोजित होने वाली Rajasthan Eligibility Examination for Teacher (REET-2022) के लिए Center City की जानकारी जारी कर दी गई है | अभ्यर्थी REET की Official website से Center City की जानकारी देख सकते है |

Latest Update-19 May 2022-:REET 3rd Grade Teacher परीक्षा जनवरी 2023 में होगी, रीट के लिए आवेदन 23 मई 2022 तक होंगे |

Latest Update-07 May 2022-:रीट परीक्षा के बाद में आयोजित होने वाली तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा अगले साल जनवरी-फरवरी माह में आयोजित होने की संभावना है | RSMSSB बोर्ड अध्यक्ष ने बताया की हमने इस साल का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है, और रीट पात्रता परीक्षा के बाद हमें तैयारी के लिए कम से कम 4 माह का समय चाहिए | अगर हमारे पास सितम्बर माह तक भर्ती की अभ्यर्थना आ जाती है, तो हम परीक्षा जनवरी-फरवरी में आयोजित करवा सकते है |

Latest Update-18 April 2022-:प्राथमिक शिक्षा विभाग बीकानेर द्वारा रीट लेवल-1 भर्ती 2021 की फाइनल कट ऑफ लिस्ट 17 अप्रैल 2022 को जारी कर दी गए है | अभ्यर्थी Category के अनुसार अपनी सूची देख सकते है | रीट 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी 18 अप्रैल 2022 से शुरू कार दी गई है | अभ्यर्थी REET 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 मई 2022 तक कर सकेंगे |

Latest Update-17 April 2022-:रीट परीक्षा अब 23, 24 & 25 जुलाई 2022 को तीन दिन आयोजित करवाई जाने की संभावना है | शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला ने बताया कि रीट लेवल वन की कट ऑफ आज ही जारी करने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest Update-12 April 2022-:माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने REET 2022 के लिए विज्ञापन जारी किया | रीट 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अप्रैल 2022 से 18 मई 2022 तक भरे जायेंगे |

Latest Update-02 April 2022-:शिक्षा विभाग ने REET के बाद आयोजित होने वाली तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए Syllabus & Exam Pattern जारी किया |

Latest Update-07 February 2022-:CM अशोक गहलोत ने आज REET परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की है, अब यह परीक्षा 62000 पदों पर नए सिरे से आयोजित होगी | मई माह में आयोजित होने वाली रीट परीक्षा में अब एक माह की देरी हो सकती है |

Latest Update-03 February 2022-:रीट 2021 परीक्षा में धाँधली इस लेवल पर हुई कि परीक्षा का प्रश्न-पत्र बाड़मेर जिले के गांव-गांव में जा पंहुचा | दैनिक भास्कर के पत्रकार ने बताया कि पेपर लीक का आरोपी भजनलाल विश्नोई MLA पदमाराम मेघवाल का करीबी बताया जा रहा है | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रीट पेपर लीक प्रकरण में SOG द्वारा अभी कई और और लोगों को भी गिरफ्तार किया जाने की संभावना है |

राजस्थान रीट परीक्षा और 3rd ग्रेड शिक्षक भर्ती से जुड़ी जानकारी देखे-

हमारी टीम आपको इस पेज में REET परीक्षा और तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | REET परीक्षा लेवल-1 और लेवल 2 परीक्षा को पास करना अनिवार्य किया गया है | जो छात्र रीट परीक्षा में पास होंगे, उनको राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए पात्र माना जाएगा | REET परीक्षा के प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन कर दी गई है |

इसलिए छात्र को REET परीक्षा केवल एक बार ही पास करनी होगी | राजस्थान 3rd ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म REET परीक्षा में पास होने वाले छात्र ही भर पायेंगे | अगर आपके पास रीट प्रमाण पत्र नहीं है, तो आप राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए फॉर्म भर नहीं सकोगे | इस पेज में हमारी टीम आपको REET और तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती से संबंधित प्रकाशित होने वाली सम्पूर्ण सूचना की जानकारी उपलब्ध करवाएगी |

Click here-REET the Official Website Link

Check Here-RSMSSB Official website link

Thank you for a visit the” REET News Rajasthan REET Level 1 & Level 2 Merit List   ”Please share your comments on Facebook, Google Plus, and other social Networks, Best of Luck.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top