REET पर शिक्षा मंत्री ने दिया बयान बड़ा बयान, रीट लेवल-1 के पदों पर नियुक्ति के बाद प्रदेश के 423 संस्कृत विद्यालयों में भी होगी भर्ती, संस्कृत के रिक्त पदों पर जल्द शिक्षक भर्ती आयोजित होगी,
REET Level 1 को लेकर हाल ही में राजस्थान के शिक्षा मंत्री Dr. B.D. Kalla ने विधानसभा में एक घोषणा की हैं। इसके माध्यम से यह पता चला है कि राजस्थान राज्य के स्कूलों में सभी रिक्त पदों को भरने का प्रयास किया जाएगा। इसीलिए अब राजस्थान राज्य के राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालयों में भी संस्कृत शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
REET Level-1 के Handwritten Notes
REET 2021 Level 1 के रिजल्ट के बाद पदों से दोगुना उम्मीदवारों की सूची जारी की थी ताकि दस्तावेज सत्यापन का कार्य किया जा सकें। दस्तावेज सत्यापन का कार्य भी खत्म हो चुका है अब विभाग के द्वारा फिर से पदों के 1 गुना उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। आगे हम आपको संस्कृत विद्यालयों में भर्ती को लेकर पूरी जानकारी देते हैं।

राजस्थान के संस्कृत विद्यालयों में होगी शिक्षकों भर्ती
• डॉ बी डी कल्ला ने यह कहां है कि इस समय राजस्थान राज्य में कुल 423 Government Sanskrit Primary School हैं। इन विद्यालयों में से 268 विद्यालयों में दो या दो से अधिक शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं जबकि 146 विद्यालयों में केवल एक ही पद स्वीकृत हैं। क्योंकि इस प्रकार के विद्यालयों में कुल छात्रों की संख्या 60 से भी कम है इसीलिए इन में शिक्षकों की संख्या भी कम हैं।
REET Level-2 Handwritten Notes की PDF
• शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा है कि REET Level 1 की परीक्षा हो जाने के पश्चात हमने 253 शिक्षकों की भर्ती की मांग की हैं। शिक्षा मंत्री ने यह आश्वस्त भी किया है कि 253 शिक्षक मिलने पर इन 146 विद्यालयों में भी शिक्षक लगा दिए जाएंगे ताकि छात्रों की पढ़ाई अच्छे से हो सके।
जल्द ही शुरू होगी, विद्यालय वार पद आवंटन की प्रक्रिया
• संस्कृत शिक्षा मंत्री के द्वारा यह भी कहा गया है कि, यदि 60 विद्यार्थी होने पर 2 संस्कृत अध्यापकों के पद स्वीकृत किए जाते हैं। जबकि सामान्य शिक्षा में 30 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक की नियुक्ति की जाती है। यदि विद्यार्थियों की संख्या 30 और 60 के मध्य हैं, तो इस स्थिति में विद्यालयों में अध्यापकों के 2 पद ही स्वीकृत किए जाते हैं।
गत परीक्षाओ में टॉप करने वाले अभियर्थियों के नोट्स पाने के लिए ये फॉर्म भरे
• इसके अलावा यह भी सूचना दी गई है कि जैसे ही आवश्यकता अनुसार पद उपलब्ध करवाए जाएंगे, तो तुरंत ही School Wise Post Allotment एवं पद स्थापन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
