REET Exam में झूठी खबर फैलाने वालों पर कार्यवाही होगी, 26 सितम्बर 2021 को होने वाली REET परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत सी झूठी खबरे फैलाई जा रही है, पुलिस ने कहा कि REET Exam के बारे में झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी, Police ने कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की कोई नेटबंदी नहीं रहेगी |

REET की परीक्षा की तिथि जैसे-जैसे पास आती जा रही हैं, तो उसी के चलते बहुत से लोगों के द्वारा आज झूठी खबरें भी चलाई जा रही हैं जिनके माध्यम से परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को गुमराह किया जा रहा है। रीट की परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर 2021 को होना है इस परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार यह अफवाह फैल रही है कि जिस दिन रीट के परीक्षा का आयोजन होगा तो उस दिन इंटरनेट बंद कर दिया जाएगा और इसी के साथ-साथ राजस्थान राज्य में लॉकडाउन भी घोषित किया गया है, ताकि रीट की परीक्षा को अच्छे से संपन्न किया जा सकें |

social media पर यह कहा गया है, कि उदयपुर के कलेक्टर के द्वारा यह घोषणा की गई है, कि परीक्षा को लेकर इंटरनेट बंद कर दिया जाएगा, ताकि कोई भी व्यक्ति परीक्षा केंद्र से Whats App के माध्यम से प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर परीक्षा केंद्र से बाहर ना भेज पाए | उधर पुलिस प्रशासन का यह कहना है, कि राज्य में किसी भी तरह का कोई नहीं लगाया जाएगा और ना ही बंद किया जाएगा | इसके अतिरिक्त यह बात भी सामने आई है कि REET की परीक्षा के दिन 1 जिले से दूसरे जिले तक किसी भी अनजान व्यक्ति या मजदूरों को नहीं जाने दिया जाएगा | अब आगे हम विस्तार से जानते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई हैं |

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है झूठी खबर

पिछले कुछ दिनों से Social Media पर लगातार यह खबर वायरल हो रही है, कि रीट की परीक्षा के सफल आयोजन के लिए राजस्थान राज्य में 3 दिन का लॉकडाउन रखा गया है और इस बीच इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी | ऐसा सिर्फ इसलिए किया जा रहा हैं, ताकि रीट की परीक्षा में नकल को रोका जा सके | कुछ लोगों के द्वारा तो Social Media पर यह भी खबर फैलाई जा रही है, कि रीट की परीक्षा के तहत नकल गिरोह को रोकने के लिए एक जिले से दूसरे जिले में काम करने के लिए जाने वाले मजदूरों पर भी रोक लगाई जाएगी |

झूठी खबर फैलाने वालों पर की जाएगी कानूनी कार्यवाही

  • राजस्थान पुलिस के द्वारा Twitter पर Tweet करके यह कहा गया है, कि राजस्थान राज्य में ऐसे कोई भी निर्देश जारी नहीं हुए हैं जिनकी वजह से 24 सितंबर से 26 सितंबर तक लॉकडाउन लगाया जाए या फिर Internet Services बंद की जाए |

  • पुलिस प्रशासन के द्वारा निरंतर यह कहा जा रहा है कि कुछ लोगों के द्वारा रीट के परीक्षार्थियों को गुमराह करने के लिए यह अफवाह फैलाई जा रही हैं, इसीलिए आपको इन अफवाहों पर विश्वास करने की आवश्यकता नहीं है |

  • पुलिस प्रशासन के द्वारा यह भी कहा गया कि अगर कोई भी व्यक्ति उन्हें अफवाह फैलाते हुए नजर आया तो उस व्यक्ति पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी |

  • जयपुर संभागीय आयुक्त दिनेश कुमार यादव जी के द्वारा भी यह कहा गया कि social media पर वायरल किया गया यह संदेश तथ्य हीन हैं | किसी भी व्यक्ति को इस संदेश पर विश्वास करने की आवश्यकता नहीं है यह अफवाह सिर्फ छात्रों का समय व्यर्थ करने के लिए चलाई जा रही हैं |