REET Exam में एक सवाल के जवाब को लेकर अभी भी है विवाद, REET 2021 का Result जारी होने के बाद भी परीक्षा विवादों के साए में है, Final Answer Key के बिना ही परिणाम जारी किया, REET परीक्षा में एक सवाल के जवाब पर अब भी विवाद बना हुआ है |
रीट की परीक्षा 26 सितंबर 2021 में हुई थीl अब इस परीक्षा को हुए 2 महीने से भी ज्यादा समय हो चुका हैं, लेकिन अभी भी इस परीक्षा में विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। यह परीक्षा 26 सितंबर 2021 को राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी जिसमें राजस्थान के साथ-साथ दूसरे राज्यों से भी उम्मीदवार शामिल हुए थे।
RSMSSB VDO Handwritten Notes PDF
परीक्षा वाले दिन ही इस भर्ती का पेपर लीक भी हो गया था और उसके पश्चात नकल गिरोह के साथ-साथ बहुत से उम्मीदवार भी सामने आए जो कि Bluetooth Device लेकर इस परीक्षा में शामिल हुए थे। फिलहाल 2 नवंबर 2021 को रीट की परीक्षा के परिणाम भी घोषित कर दिए गए थे, लेकिन ऐसे लाखों उम्मीदवार हैं जो रीट की परीक्षा के परिणामों से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। अभी इस परीक्षा से संबंधित जांच SOG के द्वारा की जा रही है, मगर SOG भी अब तक मुख्य आरोपी का पता नहीं लगा पाई हैं।
इसीलिए उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को स्थगित करने के लिए हाई कोर्ट में अपील की थी, मगर इन की याचिका खारिज की गई है l उसके पश्चात उम्मीदवारों ने CBI Investigation की भी मांग की हैं, मगर Board of Secondary Education के द्वारा उसी बीच Reet Exam 2021 का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया। जब रीट की परीक्षा का आयोजन हुआ था तो इस परीक्षा में एक प्रश्न ऐसा भी शामिल था जिसकी वजह से अब फिर से विवाद हो रहा हैं।
Reet Final Answer Key 2021 जारी किए बिना ही जारी किए गए Reet Exam Result 2021
इस बात का तो आपको पता ही होगा कि जब भी किसी भर्ती परीक्षा का आयोजन होता हैं, तो उसके परिणाम जारी करने से पहले Final Answer Key भी जारी की जाती हैं ताकि सभी उम्मीदवार अपने अंको का अनुमान लगा सके। मगर Rajasthan Board of Secondary Education, Ajmer के द्वारा रीट की परीक्षा में ऐसा बिल्कुल भी नहीं किया गया। Board के द्वारा Reet Final Answer Key जारी किए बिना ही Reet Exam 2021 Result जारी कर दिया गया है l इस बात को लेकर भी विवाद हो रहा हैं l मगर एक बात और भी है जिसकी वजह से इस परीक्षा में विवाद हो रहा हैं। जो भी उम्मीदवार Reet Exam में शामिल हुए थे, तो उन सभी उम्मीदवारों ने अंग्रेजी भाषा में पूछे गए एक सवाल पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना यह है कि बोर्ड को आपत्ति दर्ज कराने के बाद भी उसका जवाब सही नहीं किया गया। इसी पर उम्मीदवार काफी आक्रोश में भी हैं l प्रश्न के गलत होने पर बहुत से उम्मीदवारों को नुकसान भी हुआ है और इसी वजह से वें नौकरी से भी चूक जाएंगे।
RSMSSB Fireman Handwritten Notes PDF
एक उम्मीदवार के द्वारा यह बताया गया कि अंग्रेजी भाषा द्वितीय है कि L-series के प्रश्न संख्या 72 को लेकर एक सवाल पूछा गया था। Board के द्वारा Initial Answer key में उसे प्रश्न का जवाब माना था। जबकि उसका जवाब B और C दोनों ही होना था और उसके पश्चात बोर्ड के द्वारा Final Answer Key में इसी प्रश्न का जवाब A और C माना जबकि यह जवाब बिल्कुल गलत हैं।
