REET 2022 Level-1 में 9 लाख आवेदन कम हुए, इस बार रीट लेवल-1 के लिए बीएड धारी अभ्यर्थियों ने आवेदन नहीं किया, रीट लेवल-1 में 2021 की बजाय कम आवेदन प्राप्त हुए, REET 2021 परीक्षा में लेवल-1 के लिए बीएड वालों ने भी फॉर्म भरा था |
REET 2022 के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। इस परीक्षा के तहत आवेदन करने के लिए 23 मई 2022 तक का समय दिया गया था। आवेदन प्रक्रिया खत्म हो जाने के पश्चात यह देखा गया हैं कि, अबकी बार REET 2022 के लिए काफी कम उम्मीदवारों ने आवेदन दिए हैं।
गत परीक्षाओ में टॉप करने वाले अभियर्थियों के नोट्स पाने के लिए ये फॉर्म भरे
पिछली बार तो काफी अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन दिए थे परंतु अब बहुत से नियमों में संशोधन हो जाने के कारण काफी कम उम्मीदवारों ने ही आवेदन दिए हैं। आगे हम आपको इसका मुख्य कारण बताते हैं कि, आखिरकार REET 2021 के मुकाबले में REET 2022 में आवेदन क्यों कम आए हैं।

B.Ed डिग्रीधारी उम्मीदवारों ने नहीं किए हैं, प्राइमरी शिक्षक के लिए आवेदन
• जब REET 2021 के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी तो उसमें Level-1 के लिए B.Ed Degree Holders ने भी आवेदन दिए थे। परंतु परीक्षा हो जाने के पश्चात बीएड डिग्री धारकों को लेवल 1 के लिए मान्य नहीं माना गया था। इसी कारण REET 2021 काफी विवादों में भी रही है। इसी को देखते हुए रीट 2022 लेवल 1 में B.Ed डिग्री धारियों ने आवेदन नहीं दिया है। यही कारण है कि REET 2022 Level 1 में REET 2021 Level 1 के मुकाबले में काफी कम आवेदन प्राप्त हुए हैं।
3rd Grade Teacher परीक्षा जनवरी 2023 में होगी
• यदि हम रीट 2022 लेवल 1 में आवेदनों की संख्या देखें, तो अबकी बार पिछले वर्ष की तुलना में 9 लाख कम उम्मीदवारों ने आवेदन दिया है। जबकि रीट लेवल 2 के लिए भी पिछली बार की अपेक्षा काफी कम उम्मीदवारों ने आवेदन दिया है।
REET 2021 Level-1 के लिए 12.67 लाख उम्मीदवारों ने दिए थे आवेदन
• REET 2021 Level 1 के लिए लगभग 12.67 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन दिए थे। इन उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा संख्या केवल B.Ed Degree Holders की ही थी परंतु B.Ed डिग्री धारी को लेकर यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। इसके बाद यह फैसला लिया गया कि Level-1 में केवल BSTC Holders ही शामिल हो सकते हैं।
REET Level-1 के Handwritten Notes Syllabus के अनुसार PDF
• इसी वजह से अब REET 2021 की स्थिति को देखते हुए B.Ed डिग्री धारियों ने आवेदन नहीं दिए हैं। इसी वजह से रीट 2022 लेवल 1 में केवल 3.86 लाख उम्मीदवारों ने ही आवेदन दिए हैं।
REET 2023 में भी घटेगी, उम्मीदवारों की संख्या
• अब से पहले रीट परीक्षा में जितने भी उम्मीदवार शामिल होते थे तो, उनके प्रमाण पत्रों की वैधता 3 साल की होती थी परंतु अब इस नियम को बदल दिया गया हैं। अब जितने भी उम्मीदवारों के पास REET Certificate हैं तो उनकी वैधता जीवन भर है।
REET Level-2 Handwritten Notes की PDF
• इसीलिए वर्ष 2023 में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा में भी काफी कम उम्मीदवार आवेदन करेंगे क्योंकि उनके पास मौजूद प्रमाण पत्रों की वैधता अब आजीवन हैं। REET 2021 में भी ऐसे हजारों उम्मीदवार हैं जिन्होंने काफी अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। इस प्रकार के उम्मीदवारों को अब आवेदन करने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि वह अब प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन होने के कारण उसी प्रमाणपत्र की सहायता से ही नौकरी प्राप्त कर सकेंगे।
इसी महीने 2 दिन तक कर सकेंगे, आवेदन फॉर्म में सुधार
• जिन उम्मीदवारों ने REET 2022 के तहत आवेदन दिए हैं, तो उनके लिए परीक्षा का आयोजन 23 व 24 जुलाई 2022 को करवाया जाएगा। यदि उम्मीदवारों से आवेदन करते समय कोई गलती हो गई हैं, तो वह अब उस गलती को सुधार सकते हैं।
गत परीक्षाओ में टॉप करने वाले अभियर्थियों के नोट्स पाने के लिए ये फॉर्म भरे
• सभी उम्मीदवारों को REET 2022 Application Form में संशोधन करने के लिए 25 से 27 मई 2022 तक का समय दिया गया है। यदि आप इस समय के बीच आवेदन फॉर्म में संशोधन नहीं करेंग, तो आपको आगे चलकर दिक्कत हो सकती है या फिर आप परीक्षा से भी वंचित रह सकते हैं। इसीलिए यदि आप से कोई गलती हुई है तो उसमें बिना देर किए सुधार करें।
