REET 2021 की परीक्षा तिथि को बदलने को लेकर कालीचरण सराफ ने सीएम अशोक गहलोत को लिखा पत्र, कालीचरण सराफ सहित बीजेपी MLAs ने कहा की 25 अप्रैल को महावीर जयंती है इसलिए परीक्षा तिथि को बदला जाये |

Latest Update-13 February 2021-:25 अप्रैल 2021 को निर्धारित रीट 2021 की परीक्षा तिथि को बदलने के लिए एक बार फिर से मांग उठाई गई, विधानसभा में चले सत्र के दौरान शून्यकाल में भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने कहा कि 25 अप्रैल को महावीर जयंती है, इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगले ही दिन यानी 26 अप्रैल को आखातीज का त्यौहार है | इसलिए रीट की परीक्षा तिथि में बदलाव होना चाहिए |

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में REET 2021 की परीक्षा तिथि को बदलने के लिए बीजेपी नेताओं द्वारा लिखे गए पत्र के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | REET 2021 की परीक्षा तिथि में बदलाव को लेकर एक बार फिर से मांग उठाई जा चुकी है |

जनवरी माह में REET 2021 के लिए विज्ञापन जारी करने के बाद से अब तक करीब तीन से अधिक बार REET 2021 की परीक्षा तिथि को बदलने के लिए मांग उठाई जा चुकी है | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा REET 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 जनवरी 2021 से शुरू करवाई जा चुकी है |

REET Exam Date change kre BJP MLA

राजस्थान बोर्ड ने इसी के साथ ही REET 2021 की लिखित परीक्षा भी 25 अप्रैल को आयोजित करवाने की घोषणा कर दी थी | लेकिन उसी दिन 25 अप्रैल 2021 को महावीर जंयती होने की वजह से भाजपा नेताओं द्वारा परीक्षा तिथि में बदलाव करने की मांग की जा रही है |

REET 2021 में दो जरुरी समस्याओं (आवेदन सुधार, फॉर्म नंबर) का हुआ समाधान

आज 02 फरवरी को भाजपा नेता कालीचरण सराफ सहित कई विधायकों ने कहा कि REET 2021 की परीक्षा तिथि में बदलाव किया जाये | इसके लिए उन्होंने प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखकर अवगत भी कराया है | अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |

फिर REET 2021 की तिथि बदलने की मांग उठी-

राजस्थान प्रदेश में काफी समय के इंतजार के बाद REET 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है | लेकिन फिर से REET 2021 की परीक्षा तिथि पर संकट के बादल मंडराने लगे है | बेरोजगार अभ्यर्थियों का कहना है कि काफी समय के बाद REET परीक्षा हो रही है, इसलिए यह परीक्षा 25 अप्रैल 2021 को ही होनी चाहिए |

REET 2021 तिथि पर फिर से संकट 

लेकिन भाजपा नेता कालीचरण सराफ सहित अन्य विधायकों ने कहा कि 25 अप्रैल 2021 को महावीर जयंती का पर्व है | इसलिए REET 2021 की परीक्षा तिथि में बदलाव किया जाना चाहिए | इसके साथ में उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और परीक्षकों को त्यौहार और परीक्षा में से किसी एक को चुनना होगा | इसके अलावा कई अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित भी रह जायेंगे, क्योंकि महावीर जयंती को जैन समाज के बड़े त्यौहारों में से एक माना जाता है |

रीट ही हमारा त्यौहार है-

REET 2021 का विज्ञापन जारी होने के बाद से ही परीक्षा तिथि में बदलाव को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा सीएम को पत्र लिखे जा रहे है | पत्र लिखकर कहा जा रहा है कि 25 अप्रैल 2021 को महावीर जयंती है इसलिए REET 2021 की परीक्षा तिथि को बदला जाये |

बीएड धारकों का इंतजार और बढ़ा

लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से हमारी टीम को बहुत से बेरोजगार अभ्यर्थियों ने कमेंट कर कहा कि रीट ही हमारे लिए त्यौहार है,इसलिए रीट परीक्षा 25 अप्रैल को ही होनी चाहिए | छात्रों ने कहा कि हमें इस बार परीक्षा देने दो, अगली साल सभी त्यौहारों को अच्छी तरह से मनाएंगे |

REET 2021 भर्ती परीक्षा की गाइड लाइन को कोर्ट में दी चुनौती

लेकिन इसके अलावा कुछ बेरोजगार अभ्यर्थियों ने यह भी कहा है कि इस बार REET के Syllabus में कुछ टॉपिक नए जोड़े गए है | इसलिए रीट परीक्षा को अगस्त-सितम्बर माह तक आयोजित करवाया जाना चाहिए |

नोट-दोस्तों अगर आप भी REET 2021 की तैयारी में लगे हुए हो तो, अपनी राय/विचार कमेंट कर जरूर बताये कि रीट परीक्षा 25 अप्रैल 2021 को ही होनी चाहिए या फिर तैयारी करने के लिए कुछ समय और दिया जाना चाहिए |