REET 2021 के Candidates को Exam Center जाने में नहीं होगी परेशानी, REET Exam में परीक्षा केंद्र खोजने के लिए परीक्षार्थियों को GPS सुविधा भी दी जाएगी, जीपीएस के माध्यम से REET Candidates आसानी से Exam Center पर जा सकेंगे, REET परीक्षा को लेकर बोर्ड करेगा पुख्ता इंतजाम |
राजस्थान राज्य में 26 सितंबर 2021 को रीट की परीक्षा आयोजित की जा रही है | रीट की परीक्षा के माध्यम से तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती की जाएगी | इस परीक्षा को लेकर राजस्थान राज्य ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी है, ताकि परीक्षा के दिन परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कोई भी परेशानी ना हों |
RAS 2021 Handwritten Notes PDF
REET 2021 की परीक्षा में राजस्थान राज्य के ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ बहुत से ऐसे अभ्यर्थी भी शामिल होंगे, जो कि दूसरे राज्यों से आएंगे | ऐसा भी हो सकता है, कि इन अभ्यर्थियों को राजस्थान राज्य के बारे में ज्यादा कुछ ना पता हो | जिसकी वजह से उन्हें परीक्षा का केंद्र ढूंढने में भी परेशानी हो सकती हैं |
कई बार परीक्षा का केंद्र ऐसी जगह पर होता है, जोकि इंटरनेट पर भी नहीं दिखाया जाता जिस वजह से परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंच पाना कभी मुश्किल हो जाता है | शिक्षा विभाग के द्वारा छात्रों की मुश्किलों को आसान करने के लिए GPS tracker की सुविधा दी जा रही हैं | अब छात्र अपने मोबाइल फोन पर भी अपने परीक्षा के केंद्र की सही लोकेशन देख सकते हैं जिससे कि वह समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएंगे |
REET Exam के लिए विभाग के द्वारा पूरी की जा चुकी है सभी तैयारियां
RPSC SI की परीक्षा के कुछ दिन पश्चात ही REET परीक्षा 2021 का आयोजन किया जा रहा है, इसी के चलते शिक्षा विभाग के द्वारा समस्त तैयारियां की जा चुकी हैं | अब से पहले बहुत से ऐसे परीक्षा केंद्र भी होते थे जो काफी तंग गलियों में होते थे, जहां पर गाड़ियां भी अच्छे से नहीं जा पाती थी जिसकी वजह से सड़कें जाम हो जाती थी |

अबकी बार शिक्षा विभाग के द्वारा ऐसे परीक्षा केंद्रों को चुना गया है जो कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में नहीं हैं | इसी के साथ साथ सभी परीक्षा केंद्रों को GPS Location के साथ जोड़ा गया है, ताकि सभी अभ्यर्थी आसानी से अपने Exam Center को ढूंढ सकें | हम आपको बता दें कि राजस्थान राज्य में यह पूरा सिस्टम तैयार किया जा चुका हैं |
ग्राम विकास अधिकारी Hand Written Notes के लिए फॉर्म भरे
कोरोना महामारी के चलते बरती जाएगी पूरी सावधानी
REET Exam 2021 को लेकर कुछ विशेष इंतजाम सरकार के द्वारा किए गए है, ताकि परीक्षार्थियों को पूरी तरह से कोरोनावायरस से बचाया जा सकेगा | जैसे कि रीट की परीक्षा जिस कक्ष में होगी तो उस एक कक्ष में केवल 16 परीक्षार्थी ही बैठ सकेंगे ताकि Social Distancing का भी पूरा ख्याल रखा जा सकें | इसके अतिरिक्त REET परीक्षा 2021 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को कोविड-19 गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन करना होगा |
Rajasthan Patwari Handwritten Notes PDF
परीक्षा केंद्र पर मास्क लगाकर आना होगा और अपने आप को खुद ही सुरक्षित रखना होगा | यह परीक्षा 2 पारियों में आयोजित होगी | पहली पारी में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सुबह 9:30 तक प्रवेश करना है, वहीं दूसरी पारी में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को दोपहर 2:00 बजे से पहले रीट परीक्षा 2021 परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा |
परीक्षा केंद्रों पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी
शिक्षा विभाग नहीं चाहता कि रीट की परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी हो इसीलिए सभी परीक्षा केंद्रों पर Videography की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं | इसी के साथ साथ जिन निजी स्कूलों को REET की परीक्षा का केंद्र बनाया गया है, तो उन्हें भी परीक्षा के समय सरकारी पर्यवेक्षक उपलब्ध होंगे ताकि इस बार रीट की परीक्षा में कोई फर्जीवाड़ा ना हो | इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए सरकार के द्वारा यह अहम फैसले लिए जा रहे हैं |
