REET 2021 Exam में बाहरी राज्यों के 200000 Candidates शामिल होंगे, 26 सितम्बर 2021 को रीट परीक्षा 4100 केंद्रों पर आयोजित होगी, REET 2021 को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिया बयान, REET परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने की पूरी तैयारी, REET के admit card जल्द जारी होंगे |

रीट की परीक्षा 26 सितंबर 2021 को आयोजित की जा रही है | इस परीक्षा को लेकर सभी अभ्यर्थी काफी खुश हैं, क्योंकि यह परीक्षा किसी ना किसी कारण से बार-बार निरस्त हो जाती थी, बीच में तो कोरोनावायरस की वजह से यह परीक्षा 2 बार निरस्त हुई | इसी वजह से इस भर्ती में आवेदन देने वाले सभी अभ्यर्थी अब काफी खुश हैं क्योंकि 26 सितंबर को यह परीक्षा राजस्थान के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही हैं |

इस बार इस परीक्षा में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या काफी ज्यादा है | ऐसा इसलिए हुआ हैं क्योंकि बीच में कोई शिक्षक भर्ती भी नहीं आई और इसी वजह से अब सभी REET की परीक्षा के लिए ही आवेदन दिए हुए हैं | इस साल परीक्षार्थियों के लिए मुकाबला काफी कठिन रहेगा | इसी के साथ – साथ रीट की परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पुख्ता कर ली हैं, क्योंकि राजस्थान राज्य में question paper leak करवाने के मामले हर भर्ती में सामने आ रहे हैं |

Rajasthan Patwari के Hand Written Notes की PDF डाउनलोड करे |

इस बार रीट की परीक्षा को लेकर पुलिस विभाग के द्वारा काफी कड़े कानून बनाए गए हैं | काफी अच्छी तैयारी भी की गई है ताकि हर तरह की जालसाजी को रोका जा सके | हाल ही में हुई नीट की परीक्षा भी क्वेश्चन पेपर लीक होने की वजह से सुर्खियों में है | इसीलिए अब रीट की परीक्षा के लिए पहले से भी ज्यादा कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं |

बाहरी राज्यों के 2 लाख से भी अधिक अभ्यार्थी शामिल होंगे रीट की परीक्षा में 

अबकी बार REET Exam में कुल 26 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन दिए हैं और इनमें से दो लाख अभ्यार्थी तो ऐसे हैं, जो कि राजस्थान के नहीं बल्कि बाहरी राज्यों के हैं | अबकी बार दूसरे राज्यों के अभ्यार्थी भी राजस्थान के अभ्यर्थियों को कड़ी टक्कर देंगें, क्योंकि राजस्थान में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को लेकर किसी भी प्रकार की कोई नीति नहीं बनाई गई हैं |

REET Exam Center news

अब ऐसे में यह कहा जा रहा है कि बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों के रीट की परीक्षा में अच्छे अंक आने पर यह भी राज्य के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर देंगे | रीट की परीक्षा में दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी अधिक संख्या में शामिल होने का दूसरा कारण यह भी है, कि राजस्थान में केवल एक ही बार रीट की परीक्षा पास करने पर शिक्षकों की भर्ती की जाती है, जबकि दूसरे राज्यों में सरकारी शिक्षक बनने के लिए दो बार Teacher Eligibility Test पास करना पड़ता हैं | यहां पर Teacher Recruitment Process आसान होने की वजह से दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा हैं |

रीट की परीक्षा 4100 केंद्रों पर होगी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा रीट की परीक्षा के लिए 4100 केंद्र बनाए गए हैं, और इन्हीं केंद्रों पर रीट की परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी | ऐसा बताया जा रहा है कि हर तरीके की धोखाधड़ी को रोकने के लिए Rajasthan Board of Secondary Education के द्वारा पुख्ता तैयारियां की गई हैं, क्योंकि अबकी बार बोर्ड नहीं चाहता कि किसी भी वजह से रीट की परीक्षा को निरस्त किया जाए |

RAS Syllabus & Topic के अनुसार Notes की PDF डाउनलोड करे |

इसीलिए Police Administration के द्वारा 15 दिन पहले ही रीट की परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं | जिन केंद्रों पर रीट की परीक्षा का आयोजन होना हैं, तो उन केंद्रों पर पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रहेगी और सभी केंद्र CCTV Camera की निगरानी में होंगे, ताकि परीक्षा को लेकर कोई भी फर्जीवाड़ा ना हो सकें |