REET 2018 Waiting List जारी हुई, राजस्थान प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा REET 2018 की प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है, REET 2018 waiting list में selected candidates अंतिम तिथि से पहले Documents Verification करवा सकते है |

Reet 2018 Waiting List Released: वर्ष 2018 में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया था l राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2018 के आधार पर लगभग 54000 पदों पर थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती की गई थी l इस भर्ती में सामान्य शिक्षक के साथ-साथ विशेष शिक्षकों की भी भर्ती की गई थी l लेकिन रीट 2018 लेवल 2 के विशेष शिक्षकों की सभी सीटें भरी नहीं गई थी l

Raj 3rd Grade Teacher Cutoff Marks

इसीलिए इन पर वेटिंग लिस्ट विभाग के द्वारा जारी की जानी थी l जानकारी के अनुसार लगभग 1000 सीटों के आसपास सीटों पर वेटिंग लिस्ट का इंतजार छात्र लंबे समय से कर रहे थे l आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में ही राजस्थान शिक्षा विभाग के द्वारा रीट लेवल 2 विशेष शिक्षकों के लगभग 1000 पदों पर वेटिंग लिस्ट जारी कर दी गई है l

PARTICULARS

DATE

List Of Subject Wise Candidates Of TGT-2018 Level-2 Special Teacher For Primary Verification Of Documents

20-12-21

Notice To The Candidates Of TGT-2018 Level-2 Special Teacher For Primary Verification Of Documents

20-12-21

यदि आप ने अब तक वेटिंग लिस्ट को डाउनलोड नहीं किया है, तो Official Website से वेटिंग लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और अपना नाम चेक कर सकते हैं l विभाग के द्वारा TSP Area और NON TSP Area दोनों की ही वेटिंग लिस्ट जारी की जा चुकी है l विभाग के द्वारा अंग्रेजी, उर्दू, सामाजिक अध्ययन, हिंदी, संस्कृत, विज्ञान – गणित के पदों पर वेटिंग लिस्ट जारी की गई है l आइए जानते हैं कि दस्तावेज सत्यापन के लिए  Important Documents For 2018 Level 2 Waiting List कौन-कौन से चाहिए और डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन किस दिन होगी l

Reet 2018 Documents Verification Date – निर्धारित तिथि पर पहुंचना है अनिवार्य 

राजस्थान शिक्षा विभाग के द्वारा सभी विषयों के लिए दस्तावेज सत्यापन हेतु तिथि भी जारी कर दी गई है l आइए जान लेते हैं कि किस विषय के लिए दस्तावेज सत्यापन किस दिन होगा l

  • अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, हिंदी और सामाजिक अध्ययन विषय के चयनित छात्र के दस्तावेज सत्यापन 27 दिसंबर 2021 को किया जाएगा l

  • गैर अनुसूचित क्षेत्र के सामाजिक अध्ययन विषय के चयनित छात्रों का दस्तावेज सत्यापन 28 दिसंबर 2021 को किया जाएगा l

  • 29 December 2021 को विज्ञान और गणित के चयनित छात्रों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा l

REET के पद 50000 करने के लिए मुख्यमंत्री गहलोत को भेजा ज्ञापन

Note – राजस्थान शिक्षा निदेशक की ओर से यह जानकारी भी दे दी गई है यदि को चयनित छात्र दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होगा, तो उसकी राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2018 प्रमाण पत्र वैधता को रद्द कर दिया जाएगा l ऐसे छात्रों को फिर से काउंसलिंग वा दस्तावेज सत्यापन का मौका नहीं दिया जाएगा l

Reet 2018 के लिए चयनित कैंडिडेट को दस्तावेज सत्यापन के लिए लाने होंगे यह सभी दस्तावेज

रीट 2018 में चयनित छात्रों को शिक्षा निदेशालय द्वारा निर्धारित सभी दस्तावेजों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में लाना होगा l आइए जान लेते हैं कि विभाग द्वारा मांगे जाने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज कौन-कौन से हैं l  

REET 2018 waiting list declared
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र

  • Secondary और Senior Secondary कक्षा के प्रमाण पत्र

  • स्नातक और स्नातकोत्तर के प्रमाण पत्र

  • विशेष शिक्षा में की गई डीएलएड और B.Ed का प्रमाण पत्र

  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा जारी Reet प्रमाण पत्र 2018

  • पासपोर्ट साइज फोटो

Note – दस्तावेज के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए Official Notice को अवश्य देखें l

दस्तावेज सत्यापन के बाद इस प्रकार से किया जाएगा स्कूल का आवंटन

  • जैसे ही सभी विषयों के आधार पर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी, यदि सीटें रिक्त रह जाती है तो विभाग के द्वारा फिर से खाली रह गए रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा जाएगा l

  • रिक्त पदों के आधार पर फिर से वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी और चयनित छात्रों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा l

  • विभाग के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि दस्तावेज़ सत्यापन और स्कूल आवंटन प्रक्रिया जल्द से जल्द की जाएगी l यह उम्मीद है कि जनवरी 2022 के अंतिम सप्ताह तक सबको नियुक्ति भी दे दी जाएगी l