REET 2016 में चयनित होने के बाद भी नौकरी नहीं मिली, राजस्थान में 2016 की रीट परीक्षा में चयन होने के बाद भी कुछ अभ्यर्थियों को नौकरी नहीं मिल पाई, राजस्थान के कई जिलों के Candidates को अब भी नौकरी का इंतजार है, राजस्थान के कुछ जिलों में ही नियुक्तियां दी गई |

इस बात का तो आपको पता ही होगा कि जब अध्यापक पात्रता परीक्षा 2016 ( REET-2016 ) का आयोजन हुआ था, तो उसके पश्चात जब परिणाम घोषित हुए थे तो उसमें बहुत से पद खाली रह गए थे l खाली पदों पर अंग्रेजी विषय, विज्ञान तथा गणित के अध्यापकों की भर्ती होनी थी। इसीलिए भर्ती के लिए उनकी प्रतीक्षा सूची जारी करनी थी l

मगर कई कारणों से Waiting List को रोका गया, जिसके चलते हजारों उम्मीदवारों ने राजस्थान हाई कोर्ट में भी याचिका दर्ज करवाई थी। हाल ही में Directorate of Elementary Education के द्वारा Waiting List भी जारी की गई थी l Waiting List के अनुसार English Subject के 511 तथा Science और Mathematics के 874 पदों पर भर्ती होनी है।

RSMSSB VDO Handwritten Notes

Waiting List जारी हो जाने के पश्चात Directorate of Elementary Education के द्वारा Recruitment Calendar जारी किया गया था, जिसके अनुसार 15 सितंबर को Document Verification, Counseling व Appointment होनी थी l परंतु किसी जिले में तो नियुक्ति हुई हैं मगर बहुत से जिलों में अभी भी नियुक्तियां नहीं मिली है जिसकी वजह से उम्मीदवार काफी परेशान भी है। अगर निर्धारित कैलेंडर को देखा जाए, तो उसके हिसाब से 8 अक्टूबर तक सभी जिलों में उम्मीदवारों को नियुक्तियां प्रदान की जानी थी l मगर उक्त कैलेंडर को जारी हुए तो 15 दिन से भी ज्यादा हो चुके हैं इतने समय में भी कई जिलों में काउंसलिंग की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई हैं।

इन जिलों में नहीं मिली है नियुक्तियां

अभी तक राजस्थान राज्य के अनेकों जिलों में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई हैं जैसे कि जयपुर, जोधपुर, सीकर, अलवर, उदयपुर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, भरतपुर, जालौर, श्रीगंगानगर, चित्तौड़ आदि जिलों में अभ्यर्थियों की संख्या काफी ज्यादा है। इन्हीं जिलों में जिला परिषदों के द्वारा नियुक्ति के आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं जिसकी वजह से उम्मीदवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे सैकड़ों बेरोजगार उम्मीदवार हैं, जो पिछले 3 सालों से लगातार इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं l मगर उनका इंतजार अब लंबा ही होता जा रहा हैं।

Rajasthan Computer Instructor Syllabus 2021

केवल इन्हीं जिलों में मिली है नियुक्ति

सूचना के अनुसार राजस्थान राज्य के केवल कुछ जिले जैसे कि कोटा, जैसलमेर, बीकानेर, राजसमंद, पाली, बारां से संबंधित जिला परिषदों की ओर से ही नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।

कई जिलों में नियुक्ति से संबंधित पंचायत को नहीं भेजा गया

ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ जिलों के द्वारा जिला परिषदों की ओर से दिए हुए नियुक्ति के आदेशों को दबाया गया और वें जिले जानबूझकर नियुक्ति के लिए संबंधित पंचायत समिति को नहीं भेज रहे हैं। ऐसे बहुत से जिले हैं जहां पर काउंसलिंग होने के पश्चात भी जिला परिषदों के द्वारा नियुक्ति के लिए आवश्यक अनुमोदन समय पर नहीं किया गया l उसी वजह से काउंसलिंग होने के बाद भी उम्मीदवारों को नियुक्ति आज नहीं मिली है। हम आपको बता दें कि किसी भी जिले में Recruitment Calendar की पालना नहीं की गई है। केवल बारां ही एक ऐसा जिला है जहां पर निर्धारित कैलेंडर के अनुसार कार्य पूर्ण किया गया है।

RPSC 2nd Grade 10000 vacancy 2021

चूरू के जिला परिषद ने कहां लंबित नहीं है मामला

इस बात को सभी जानते हैं कि नियुक्ति आना मिलने की वजह से उम्मीदवारों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं l मगर इस मामले में चूरू के जिला परिषद रामनिवास ने यह कहा है कि इस मामले को Department of Elementary Education के द्वारा ही देखा जाता हैं, जिला परिषद के स्तर पर इससे संबंधित कोई भी मामला लंबित नहीं है।