REAP 2021 के आवेदन शुरू हुए, Rajasthan Engineering Admission Process के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त 2021 तक रहेगी, 12वीं (विज्ञान) & Polytechnic Diploma Pass अभ्यर्थी B.E./ B/Tech./ B. Arch. Course में Admission के लिए पात्र होगा, अधिक जानकारी देखे-https://reap2021.com/
हमारे आसपास ऐसे बहुत से प्राइवेट कॉलेज उपलब्ध हैं, जो काफी कम पैसों में इंजीनियरिंग की डिग्री करवा देते हैं, मगर इस प्रकार की इंजीनियरिंग करने का फायदा हमें नहीं मिलता | इसीलिए ज्यादातर छात्र इंजीनियरिंग करने के लिए अच्छे कॉलेज का चयन करते हैं या फिर अपने राज्य में स्थित सरकारी कॉलेज के माध्यम से ही इंजीनियरिंग करते हैं |
जो छात्र राजस्थान राज्य में रहते हैं या फिर दूसरे राज्यों में रहते हैं परंतु राजस्थान में इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उनके लिए खुशखबरी की बात है | Rajasthan Engineering Admission Process (REAP) 2021 का आयोजन होने वाला है, जिसके माध्यम से राजस्थान राज्य में स्थित Rajasthan Technical University Kota तथा Bikaner Technical University Jodhpur तथा इसके अतिरिक्त और भी बहुत से तकनीकी महाविद्यालय हैं |
जिनमें दाखिले के लिए आवेदन शुरू हो रहे हैं | जो भी छात्र अच्छे कॉलेज से Engineering की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो वह इन कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं | आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है मगर कुछ ही दिनों में वह समाप्त भी होने वाली है, इसीलिए छात्रों को जल्द ही आवेदन करना होगा |
REAP 2021 Admission for B.E./ B/Tech./ B. Arch. Course
तकनीकी शिक्षा विभाग राजस्थान के द्वारा एक नोटिफिकेशन के माध्यम से यह सूचना दी गई है, कि राजस्थान राज्य में REAP Exam 2021 की परीक्षा के तहत आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2021 से शुरू हो रही है | जो कोई भी उम्मीदवार B.Tech या Bachelor of Engineering Courses या फिर Bachelor of Architecture Course करना चाहते हैं, तो वह REAP Exam 2021 की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं |

मगर इस परीक्षा के तहत इच्छुक उम्मीदवारों को 31 अगस्त 2021 से पहले आवेदन करना होगा, क्योंकि 31 अगस्त 2021 को आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि हैं | इंजीनियरिंग के कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवारों को केवल 7 दिन का समय दिया गया है, इसीलिए जल्दी ही आवेदन करना होगा |
Educational Qualification for B.E./ B/Tech./ B. Arch.
जो कोई भी उम्मीदवार Rajasthan Engineering Admission Process 2021 के माध्यम से राजस्थान में स्थित Technical University से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं, तों इस प्रकार के उम्मीदवारों के पास किसी अच्छे मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं कक्षा का सर्टिफिकेट होना चाहिए | 12वीं कक्षा में छात्रों के कम से कम 45% अंक होने चाहिए और पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को अंको में 5% तक की छूट दी जाएगी। एक बात ध्यान रहे की इंजीनियरिंग करने के लिए 12वीं की पढ़ाई आपको Physics, Chemistry और Math के सब्जेक्ट से करनी होगी |
इसके अतिरिक्त जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हुआ है और वह आगे इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करना चाहते हैं तो वह भी कॉलेज में दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं और उनके अंक कम से कम 45% होने चाहिए |
जो छात्र Bachelor of Architecture Course करना चाहते हैं तो उनके 12वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक होने चाहिए और 12वीं कक्षा physics, chemistry तथा Mathematics के सब्जेक्ट से पास होनी चाहिए |
REAP 2021 Admission Age Limit
Reap की परीक्षा के लिए कोई भी आयु सीमा निर्धारित नहीं की जाती | छात्र की उम्र चाहे कितनी भी हो वह आसानी से Rajasthan Technical University में दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं |
Application Form Fee for B.E./ B/Tech./ B. Arch.
REAP Exam 2021 के तहत आवेदन करने वाले छात्रों के लिए ₹250 आवेदन शुल्क रखा गया है | यह आवेदन शुल्क छात्र ऑनलाइन माध्यम से आसानी से दे सकते हैं |
How to apply for REAP 2021
जो कोई भी उम्मीदवार Rajasthan Technical University से इंजीनियरिंग कोर्स करना चाहते हैं तो वह Official Website के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | इसके अतिरिक्त आप अपने नजदीकी किसी भी Common Service Center के माध्यम से REAP Exam 2021 के तहत होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं |
