राजस्थान बोर्ड के स्कूल अक्टूबर में नहीं खुलने पर कोर्स आधे से ज्यादा कम हो सकता है, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 30 सितम्बर के आधार पर कर चूका पाठ्यक्रम में 40 प्रतिशत की कटौती, 9वीं और 11वीं की पुस्तकों में भी बदलाव, शैक्षणिक सत्र 2020-21 के कलैंडर का इंतजार |
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा पाठ्यक्रम में की गई कटौती के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | कोरोना महामारी की वजह से शैक्षणिक सत्र 2020-21 समय पर शुरू नहीं हो पाया है |
ऐसे में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा शैक्षणकि सत्र 01 अक्टूबर के आधार पर पाठ्यक्रम में 40% तक की कटौती कर दी थी | लेकिन जी प्रकार से राजस्थान प्रदेश में कोरोना के आंकड़े बढ़ रहे है उससे नहीं लगता कि स्कूल 01 अक्टूबर से खुल पाएंगे | अभी तो केंद्र सरकार द्वारा भी स्कूल खोलने के लिए कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किये गए है |
केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक छात्र अपने माता-पिता या अभिभावक की लिखित अनुमति से स्कूल में केवल विषय से संबंधित जानकारी के लिए जा सकेगा | ऐसे में राजस्थान के स्कूल भी खुलने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है |
Download NCERT Class 1st to 12th Books PDF Subject & Chapter Wise | |
कक्षा 9वीं से 12वीं तक छात्र जा सकेंगे स्कूल-अभिभावकों से लेनी होगी मंजूरी | | UPSC आईएएस (IAS) की तैयारी कैसे करें? सिविल सर्विसेज के टिप्स & रोड मैप हिंदी में |
प्रदेश के प्राइवेट स्कूल तो अपने बच्चो की ऑनलाइन कक्षाएं लगा रही है लेकिन सरकारी स्कूलों के बच्चो के पास ऑनलाइन पढ़ने की सुविधा नहीं है | इसलिए राज्य सरकार को सभी बच्चो को ध्यान में रखकर कोई निर्णय लेना होगा | पाठ्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
अगर स्कूल एक अक्टूबर को नहीं खुले तो कोर्स आधे से ज्यादा कम!
यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको बोर्ड कक्षाओं में बैठने वाले करीब 20 लाख से अधिक विधार्थियों के बारे में जानकारी बता रही है | क्योंकि बोर्ड की परीक्षाएं जरूर होनी है इसलिए अब देखना यह है कि राज्य सरकार कितना पाठ्यक्रम कम करेगी |
मौजूदा स्थिति के आधार पर देख जाये तो राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अपने पाठ्यक्रम में 40% तक की कमी करने का निर्णय कर चूका है | सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह कमी 30 सितम्बर के आधार पर की गई है |
बोर्ड का मानना है कि अगर 01 अक्टूबर से भी स्कूल नहीं खुले तो कोर्स में 50% से भी ज्यादा की कमी करनी पड़ेगी | लेकिन शिक्षा विभाग ने भी अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि स्कूल कब तक खुल जायेंगे | ऐसी स्थिति में बोर्ड भी यह तय नहीं कर पा रहा है कि पाठ्यक्रम में कितनी कमी की जाये |
शैक्षणिक कैलेंडर भी जारी नहीं हुआ-
राजस्थान मांध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव अरविन्द कुमार सेंगवा ने बताया कि सरकार स्कूल खोलने की तिथि का ऐलान करेगी, उसके बाद ही पाठ्यक्रम की सीमा तय हो सकेगी | बोर्ड ने पाठ्यक्रम को लेकर अपनी और से पूरी तैयारी कर राखी है |
सरकारी स्कूलों की बालिकाओं को मिलेगा निःशुल्क टेबलेट-उत्कर्ष क्लासेज |
इसके अलावा उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार ही तय होता है कि कितने शैक्षणिक कार्यदिवस होंगे व कितने कालांश की पढ़ाई होगी | लेकिन शिक्षा विभाग अभी तक शैक्षणिक कैलेंडर भी घोषित नहीं कर सका है | कक्षा 9वीं और 11वीं की पुस्तकों में इस वर्ष एनसीआरटी का नया पाठ्यक्रम है |
बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को भी प्रशिक्षण की आवश्यकता है | इसके लिए वक्त की जरुरत है | लेकिन शिक्षा विभाग ने दावा किया है कि सभी पुस्तके अभिभावकों के माध्यम से बच्चों तक पंहुचा दी गई है | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं में लगभग 20 लाख से अधिक विधार्थी बैठने की संभावना है |
नोट-दोस्तों अगर आपको माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा पाठ्यक्रम में किये गए बदलाव के बारे में कोई भी जानकारी पूछनी हो तो, कमेंट कर हमारी टीम से सहायता ले सकते हो-धन्यवाद
