Rashtriya Indian Military College (RIMC), Dehradun Admission process 2021-22, RIMC Dehradun कक्षा 8वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 05 जून 2021 को होगी, अभ्यर्थी 15 अप्रैल 2021 तक आवेदन डाक के माध्यम से जमा करवा सकते है |

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून की योग्यता परीक्षा 2021 के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | Rashtriya Indian Military College (RIMC), Dehradun द्वारा कक्षा आठवीं में प्रवेश के लिए देश के चुनिन्दा स्थानों पर 05 जून 2021 को प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी |

RIMC Dehradun Entrance Test 2021

यह प्रवेश परीक्षा सत्र 2022 के लिए आयोजित होगी | कक्षा सातवीं में अध्यनरत या कक्षा 7वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी दिनांक 15 अप्रैल 2021 तक आवेदन भरकर डाक के माध्यम से जमा करवा सकते है | प्रवेश परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी जैसे-आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि और परीक्षा का पाठ्यक्रम के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून प्रवेश परीक्षा 2021 की जानकारी-

यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको Rashtriya Indian Military College (RIMC), Dehradun कक्षा आठवीं के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी एक सारणी के माध्यम से समझा रही है | जिससे आप आसानी से प्रवेश प्रक्रिया के बारे में समझ सकेंगे |

संस्थान का नाम

Rashtriya Indian Military College (RIMC), Dehradun

परीक्षा का नाम

कक्षा आठवीं प्रवेश परीक्षा 2021

सत्र जिसके लिए परीक्षा होगी

2022

परीक्षा तिथि

05 जून 2021 (रविवार)

आयु सीमा

11 वर्ष 6 माह से 13 वर्ष के बीच |

शैक्षणिक योग्यता

कक्षा 7वीं में अध्यनरत या उत्तीर्ण |

आवेदन शुल्क

600 /- सामान्य श्रेणी, 555/- अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति |

बैंक ड्राफ्ट बनेगा

कमाण्डेन्ट, राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, तेल भवन, देहरादून, बैंक कोड-01576

परीक्षा केंद्र

देश के चुनिंदा केंद्र होंगे (जयपुर शहर भी शामिल)

आधिकारिक वेबसाइट

http://rimc.gov.in/admission.aspx

आयु सीमा एवं शैक्षणिक योग्यता-

शैक्षणिक योग्यता-उक्त कॉलेज में प्रवेश के समय यानी 01 जनवरी 2022 को उमीदवार किसी मान्यता प्राप्त विधालय में सातवीं कक्षा में अध्यनरत हो या सातवीं कक्षा पास कर चूका हो |

Admissions are made to Class I (equivalent to Class VIII) only. The candidates should be studying minimum in Class VII in a recognized school at the time of Admission to the RIMC. They should also be medically fit for entry to the College, in accordance with the medical standards prescribed.

आयु सीमा-इस परीक्षा में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 01 जनवरी 2022 को 11 वर्ष 6 माह से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए | अर्थात उम्मीदवार का जन्म 02 जनवरी 2009 से पहले और 01 जुलाई 2010 के बाद का नहीं होना चाहिए |

The Admission to the College is bi-annual i.e., in January and July each year. Candidates (Boys only) should not be less than 111/2 years of age but must not have attained the age of 13 on 01 January or 01 July of the Term they join in.

Note:- The actual dates notified from time to time, by the Government of India, in all the National/leading newspapers will be adhered to.

RIMC Entrance Test Exam Schedule 2021

यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको परीक्षा की रुपरेखा के बारे में विस्तृत जानकारी बता रही है |

लिखित परीक्षा-

विषय का नाम

परीक्षा का समय

गणित

09:30 AM to 11:00 AM

सामान्य ज्ञान

12:00 PM to 01:00 PM

अंग्रेजी

02:30 PM to 04:30 PM

नोट-गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्न-पत्रों का उतर हिंदी अथवा अंग्रेजी में दिया जा सकता है |

मौखिक परीक्षा-लिखित परीक्षा में पास होने वाले उमीदवारों के बौद्धिक ज्ञान और व्यक्तित्व परिक्षण के लिए साक्षात्कार भी होगा | साक्षात्कार 06 अक्टूबर 2021 (COVID-19 के कारण तिथि बदली जा सकती है) को केवल उन्ही उमीदवारों का होगा, जो लिखित परीक्षा में पास होंगे | प्रत्येक विषय के प्रश्न-पत्र एवं साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे |

स्वास्थ्य परिक्षण-मौखिक परीक्षा में सफल उमीदवारों को चुने हुए सैनिक अस्पतालों में स्वास्थ्य परीक्षा करवाना होगा | जिन उमीदवारों का स्वास्थ्य ठीक पाया जायेगा केवल उन्हीं को राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में प्रवेश के लिए चुने जाने पर विचार किया जायेगा |

नोट-दोस्तों अगर आपको Rashtriya Indian Military College (RIMC), Dehradun प्रवेश परीक्षा 2021 से संबंधित कोई भी जानकारी पूछनी हो तो, आप कमेंट कर हमारी टीम से सहायता ले सकते हो-धन्यवाद