Rashtriya Indian Military College Dehradun Admission Form 2022-23,RIMC 8th Class Entrance Exam 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, 30 सितंबर 2022 तक कर सकते हैं आवेदन, राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज प्रवेश परीक्षा के आधार पर आठवीं कक्षा में दिया जाएगा दाखिला, 3 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी 8th class में प्रवेश की प्रक्रिया I
जो भी छात्र Rashtriya Indian Military College देहरादून में दाखिला लेना चाहता है, उसके लिए एक खुशखबरी है l हाल ही में ही राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून में जुलाई सत्र 2023 के लिए दाखिले हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है l जो भी छात्र राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून में आठवीं कक्षा में प्रवेश लेना चाहते हैं, वह ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं l
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Rashtriya Indian Military College, Dehradun के द्वारा हर वर्ष प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाती है l जो भी छात्र राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में आठवीं कक्षा में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें पहले प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी l
प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही छात्रों को Rashtriya Indian Military College, Dehradun में दाखिला दिया जाएगा l चलिए जान लेते हैं जुलाई 2023 सत्र के लिए आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी क्या है l
Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे

Rashtriya Indian Military College, Dehradun 8th Class Entrance Exam Date
जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून के सत्र जुलाई 2023 के लिए एडमिशन हेतु एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 3 दिसंबर 2022 को किया जाएगा l जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे, उनके लिए Entrance Exam Admit Card भी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे l प्रवेश पत्र जारी होने के पश्चात उम्मीदवार ऑनलाइन अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे l
चलिए जान लेते हैं Rashtriya Indian Military College, Dehradun में दाखिले के लिए एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा व अन्य जानकारी क्या है l
RIMC 8th Class Admission Entrance Exam 2022 Eligibility
RIMC 8th Class Admission Entrance Exam 2022 के लिए जो भी छात्र आवेदन करना चाहते हैं, वह किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से सातवीं कक्षा पास होना चाहिए l
इसके अलावा यदि छात्र सातवीं कक्षा में अध्यनरत है, तो वह भी एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं l इस परीक्षा के आधार पर उत्तीर्ण छात्रों को सत्र 2023 में आठवीं कक्षा में दाखिला दिया जाएगा l
Age Limit For RIMC 8th Class Entrance Exam 2022
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में आठवीं कक्षा के लिए दाखिले हेतु उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2023 को 11.5 वर्ष से कम होनी चाहिए l
इसके इलावा उम्मीदवार की अधिकतम आयु 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए l
Application Date For RIMC 8th Class Admission Entrance Exam 2022
RIMC Admission 2022 के लिए आवेदन हेतु प्रक्रिया शुरू हो चुकी है l इच्छुक छात्र 30 सितंबर 2022 से पहले ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं l
30 सितंबर 2022 के बाद किसी भी छात्र को आवेदन करने के लिए दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा l अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट का विजिट करें l
RIMC 8th Class Entrance Exam 2022 Application Process
RIMC 8th Class Entrance Exam 2022 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले राष्ट्रीय Rashtriya Indian Military College, Dehradun की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा l
ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपको Rashtriya Indian Military College 8th Class Entrance Exam 2022 के लिए आवेदन हेतु लिंक दिखाई देगा, दिखाई दे रहे लिंक पर ही आपको क्लिक कर देना है |
जैसे आप Application Link पर Click करेंगे, तो एक नया पेज खुल जाएगा l
RIMC Admission 2022 Application Form में आपको सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी होगी l
सभी जानकारी भरने के पश्चात अंत में Submit विकल्प पर क्लिक कर देना है l
इस प्रकार से RIMC Admission 2022 Application Process पूरी हो जाएगी l
आवेदन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप Rashtriya Indian Military College, Dehradun की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं l
जहां से आपको स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी हो जाएगी l
