RAS 2021 के ऑनलाइन आवेदन 4 अगस्त से 2 सितम्बर 2021 तक भरे जाएँगे, RPSC ने RAS 2021 के लिए संशोधित विज्ञापन जारी किया, राजस्थान RAS के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 August 2021 से शुरू होंगे, RAS भर्ती में राज्य के निवासीभूतपूर्व सैनिक को ही मिलेगा |

राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा हाल ही में ही 20 जुलाई 2021 को RAS परीक्षा 2021 की विज्ञप्ति जारी की गई थी | RPSC RAS परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होते ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी | राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा RAS भर्ती 2021 के अंतर्गत कुछ गलतियां की गई थी, जिन गलतियों के कारण आयोग के द्वारा विज्ञप्ति स्थगित करके दोबारा संशोधित विज्ञप्ति जारी करने की बात कही गई थी |

राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी गई है | इस विज्ञप्ति के अनुसार RAS परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 अगस्त 2021 से 2 सितंबर 2021 तक किए जा सकेंगे | राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा RAS परीक्षा 2021 की पात्रता एवं पदों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है, परंतु भूतपूर्व सैनिक से संबंधित संशोधन विज्ञप्ति में किया गया है |

भूतपूर्व सैनिक को RAS परीक्षा 2021 में नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा

जब से राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा आरएएस परीक्षा 2021 का विज्ञापन जारी किया गया था, तभी से यह भर्ती विवादों की भेंट चढ़ी हुई थी | इसका मुख्य कारण यह था कि RAS भर्ती 2021 अधिकारिक सूचना में अन्य राज्यों के भूतपूर्व सैनिकों को भी राजस्थान में भूतपूर्व सैनिकों को मिलने वाले आरक्षण का फायदा दिया जाना था |

इसी वजह से राजस्थान के भूतपूर्व सैनिकों ने इसका विरोध किया, कि भूतपूर्व सैनिकों को मिलने वाला आरक्षण सिर्फ राजस्थान राज्य के निवासी को ही मिलना चाहिए | इसीलिए राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा संशोधित विज्ञप्ति को जारी कर दिया गया है, जिसके तहत सिर्फ राजस्थान राज्य के निवासी जो भूतपूर्व सैनिक हैं, उन्हें ही आरक्षण का लाभ मिल सकेगा l RPSC RAS 2021 की परीक्षा तिथि भी जल्द ही घोषित कर दी जाएगी l