RAS 2018 Final Merit List के बाद भी Answer Sheet जारी नहीं हुई, RPSC द्वारा RAS 2018 का अंतिम परिणाम जारी करने के बाद भी उत्तर पुस्तिका वेबसाइट पर अपलोड नहीं की, Topers की उत्तर पुस्तिका वेबसाइट पर जारी होने से छात्रों को फायदा मिल सकेगा, छात्रों ने कहा RAS 2018 भर्ती काफी विवादों में रही |

RPSC के द्वारा आरएएस भर्ती 2018 का अंतिम परिणाम 13 जुलाई को जारी किया जा चुका था l अंतिम मेरिट लिस्ट जारी होने के पश्चात भी आरएएस भर्ती 2018 पर विवाद समाप्त नहीं हुआ है l राज्य में ऐसी कोई भी भर्ती नहीं होगी जिस पर कोई विवाद ना हुआ हो l राज्य में लगभग सभी भर्तियों पर कोर्ट केस हो चुके हैं l

RPSC RAS Mains 2021 Syllabus

आरएएस की अंतिम मेरिट सूची जारी होने के पश्चात लगातार लंबे समय से छात्रों के द्वारा यह मांग की जा रही है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा सभी छात्रों की उत्तर पुस्तिका को सार्वजनिक किया जाए l लेकिन Rajasthan lok Seva Ayog (Rpsc) के द्वारा Ras 2018 Selection Process पूरी होने के बाद भी उत्तर पुस्तिका Release नहीं की जा रही है l इसी वजह से छात्रों में काफी आक्रोश है l आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है l

Selection Process पूरी होने के पश्चात भी Answer Sheet जारी करने में की जा रही है लेटलतीफी

छात्रों का यह कहना है कि बोर्ड के द्वारा यह सूचना दी गई थी कि जैसे ही Ras 2018 चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी, तो उसके बाद Answer Sheet जारी कर दी जाएगी l इस बात को बीते हुए लगभग 4 महीने से भी ज्यादा समय हो चुका है और अब तक बोर्ड के द्वारा उत्तर पुस्तिका उपलब्ध नहीं करवाई गई है l छात्रों द्वारा यह कहना है कि बोर्ड की इस लेटलतीफी के कारण छात्रों को बहुत नुकसान हो रहा है l आरएएस 2018 में अचयनित छात्रों के अनुसार बोर्ड के द्वारा उत्तर पुस्तिका जारी न करने के कारण उन्हें यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि उनके द्वारा कहां पर गलतियां की गई है l

RPSC RAS Handwritten Notes

बहुत छात्र ऐसे हैं जिन्होंने RAS 2021 की परीक्षा भी दी थी l लेकिन आरएएस 2018 उत्तर पुस्तिका ना मिलने के कारण वह अपना मूल्यांकन नहीं कर पाए l मूल्यांकन ना हो पाने के कारण उनकी Ras 2021 की परीक्षा अच्छी नहीं हुई है l छात्रों के अनुसार वर्ष 2013 और वर्ष 2016 में भी Ras भर्ती का आयोजन किया गया था l भर्ती की चयन प्रक्रिया होने के पश्चात उत्तर पुस्तिका भी सार्वजनिक की गई थी l जिससे असफल छात्रों को आगामी परीक्षा की तैयारी अच्छे तरीके से करने का मौका मिल गया था l

टॉपर्स कीउत्तर पुस्तिका जारी होने से फायदा होगा लाखों छात्रों को

छात्रों का यह कहना है कि यदि आरपीएससी के द्वारा Selected Candidates की Answer Sheet Release किया जाए, तो उससे परीक्षा की तैयारी करने वाले अन्य उम्मीदवारों को बहुत अधिक फायदा होगा l टॉपर्स की उत्तर पुस्तिका से अन्य छात्रों को उत्तर को लिखने के तरीके और अन्य दिशा-निर्देश से तैयारी करने में सहायता मिलेगी l लेकिन सरकार के द्वारा उत्तर पुस्तिका जारी ना किए जाने के कारण छात्र काफी नाराज है l

Ras 2018 भर्ती परीक्षा भी रही है काफी विवादों में

आरएएस भर्ती परीक्षा 2021 की तरह Ras 2018 भी काफी विवादों में रही है l पेपर लीक के अलावा चयन सूची में गड़बड़ी से संबंधित मामला भी Ras Exam 2018 में विवादों का मुख्य कारण बना था l छात्रों के अनुसार यदि आरपीएससी के द्वारा सभी टॉपर्स और छात्रों की उत्तर पुस्तिका को जारी किया जाए, तो भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता के बारे में भी पता लगाया जा सकता है l उत्तर पुस्तिका जारी करने से सारे मामले खत्म हो जाएंगे l अब देखना यह होगा कि आरपीएससी के द्वारा कब तक उत्तर पुस्तिका जारी की जाएगी l