राजस्थान में Vice Principal के विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, राजस्थान शिक्षा विभाग में Vice Principal रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना, राजस्थान में Vice Principal के लिए ग्रे पे व लेवल 15 करने की मांग उठाई गई |
हम सभी जानते हैं कि राजस्थान में शायद ही कोई भर्ती ऐसी होगी जो बिना किसी बवाल की पूरी हुई हो l हाल ही में ही राजस्थान प्रधानाचार्य के पदों पर भर्ती से संबंधित काफी विवाद खड़ा हो चुका है l राजस्थान के शिक्षकों ने उप प्रधानाचार्य के आधे पदों को सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत भरने की मांग उठाई है l
REET 2023 के Application Form
इसके अलावा प्रदेश संयुक्त मंत्री के द्वारा भी उप प्रधानाचार्य के पद के लिए वेतन में परिवर्तन करने की मांग भी की है l चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है और सरकार के द्वारा इस संबंध में क्या निर्णय लिया जा सकता है l
वाइस प्रिंसिपल के 100 % पदों को भरा जाएगा पदोन्नति से
हाल ही में ही वर्तमान सरकार के द्वारा भर्ती से संबंधित कुछ नियमों में परिवर्तन किया गया है l वाइस प्रिंसिपल के हंड्रेड परसेंट पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरा जाने के लिए सरकार ने पूरी तैयारियां भी कर ली है l लेकिन सरकार के इस फैसले से काफी सारे शिक्षक और राजस्थान शिक्षा संघ के प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री रवि अचार्य ने भी सरकार की भर्ती प्रक्रिया के तहत कई सवाल खड़े कर दिए हैंl
Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे
RPSC 2nd Grade Recruitment 2023
जानकारी के मुताबिक में प्रदेश के समस्त Secondary Schools को सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रमोन्नत कर दिया गया है l जिसके कारण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक-एक नए वाइस प्रिंसिपल के पद को भी मंजूरी दे दी गई है l इस हिसाब से प्रदेश में लगभग वाइस प्रिंसिपल के पद होंगे l
शिक्षकों की नाराजगी का मुख्य कारण है यह
सरकार के द्वारा वाइस प्रिंसिपल के 100% पदों को पदोन्नति से भरे जाने के प्रावधान के कारण ही सारा बवाल हो रहा है l राजस्थान शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री रवि आचार्य ने यह बताया है कि सरकार की इस नई नीति के कारण नवनियुक्त शिक्षकों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाएगा l
RSMSSB House Keeper Recruitment 2023
वर्तमान में सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वाइस प्रिंसिपल के पद मंजूरी के बाद लगभग वाइस प्रिंसिपल के पद प्रदेश में होंगे l सरकार के द्वारा जब पदोन्नति के आधार पर ही वाइस प्रिंसिपल की भर्ती की जाएगी, तो ऐसे में द्वितीय श्रेणी अध्यापकों की सीधी भर्ती के लिए आगे बढ़ने के अवसर बिल्कुल खत्म ही हो गए हैं l
इसलिए शिक्षकों के द्वारा सरकार से गुहार लगाई जा रही है कि वाइस प्रिंसिपल के 50% पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए ताकि दूसरे शिक्षकों को भी आगे बढ़ने का मौका मिल पाए l
प्रदेश संयुक्त मंत्री सुरेश व्यास ने ग्रेड पे में परिवर्तन करने की की है मांग
हाल ही में ही प्रदेश संयुक्त मंत्री सुरेश व्यास ने यह कहा है कि उप प्रधानाचार्य के पद की ग्रेड पे रुपए और सैलरी लेवल 15 करने के बारे में भी सरकार के सामने अपनी मांग रखी गई है l अब देखना यह है कि सरकार के द्वारा इस संबंध में क्या निर्णय लिया जाता है l जैसे ही कोई जानकारी होगी, हमारे द्वारा आपको बता दी जाएगी l
