Rajasthan VDO 2021 Paper का सौदा 15 लाख में हुआ, राजस्थान VDO परीक्षा 27 & 28 दिसम्बर 2021 को आयोजित हुई, RSMSSB VDO Exam का paper leek हुआ, Board अध्यक्ष ने कहा कि पेपर लीक होने का कोई सबूत नहीं, सिरोही के Exam Center पर Dummy Candidate पकड़ा गया
राजस्थान राज्य में जब भी किसी भर्ती परीक्षा का आयोजन होता हैं, तो उसके आयोजन के समय कोई ना कोई ऐसा मामला सामने आया ही जाता हैl जिसकी वजह से बड़े-बड़े लोगों की भी गिरफ्तारियां होती हैं। हाल ही में 27 December 2021 और 28 December 2021 को VDO Recruitment Exam 2021 का आयोजन 4 चरणों में किया गया था। चारों ही चरणों की परीक्षाओं में कोई ना कोई मामला सामने आया हैं। जिसकी वजह से ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा भी अब चर्चा के विषयों में शामिल हो चुकी हैं।
RSMSSB VDO Expected Cut off
Village Development Officer Recruitment Exam को लेकर Paper Leak कराने का मामला सामने आया है और इस Paper Leak कराने के पीछे NSUI के State General Secretary को भी गिरफ्तार किया गया हैं। प्रदेश महासचिव का नाम Prakash Godara हैं जोकि जालौर का रहने वाला है। यह व्यक्ति मई 2019 से महासचिव के पद पर नियुक्त हैं।

जब प्रकाश गोदारा को पता चला कि पुलिस उनको हिरासत में लेने वाली हैं, तो यह भागने ही वाला था कि पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। प्रकाश गोदारा के बारे में पुलिस को उसके साथी प्रवीण कुमार नें हीं बताया था। अब आगे हम आपको पेपर लिखकर मामले की पूरी जानकारी देते हैं ताकि ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा से संबंधित उम्मीदवारों तक यह जानकारी पहुंच सकें।
RSMSSB VDO Exam के 21 अभ्यार्थियों से लिए करीब 15 लाख रुपए
पुलिस प्रशासन के मुताबिक यह सूचना मिली है कि State General Secretary Prakash के गिरोह ने Paper Leak करवाने को लेकर 21 उम्मीदवारों से लगभग 15 लाख रुपए लिए थे। VDO Recruitment Exam Paper Leak करवाने का Mastermind / Raju Iram को बताया जा रहा है जोकि जालौर का निवासी हैं। राजू ईराम पर पहले भी बहुत से शराब तस्करी व फिरौती के मामले दर्ज हैं l जिनमें उसकी कई बार गिरफ्तारी भी हो चुकी हैं, परंतु इस समय राजू ईराम फरार हैं। पुलिस के द्वारा छानबीन की जा रही है जल्द ही राजू ईराम को भी पकड़ लिया जाएगा।
REET में 50000 पदों पर भर्ती के लिए बेरोजगारों ने किया कुछ अलग प्रदर्शन
पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर प्रकाश और प्रवीण ने बहुत से लोगों के नाम और उनके ठिकाने बताए हैं जिन पर पुलिस के द्वारा छानबीन भी की जा रही हैं। आने वाले कुछ ही दिनों में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके Paper Leak के मामले को सुलझाया जाएगा।
बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा, Paper Leak होने का नहीं हैं कोई सबूत
पेपर लीक होने की बात पर Rajasthan Staff Selection Board के President Hariprasad Sharma ने यह कहा है कि Paper Leak के मामले को लेकर कोई भी तथ्य सामने नहीं आया हैं। इसीलिए जब तक कोई तथ्य सामने आता तब तक इस बात पर विश्वास नहीं किया जा सकता कि VDO Recruitment Exam 2021 का Paper Leak हुआ हैं।
इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि सिरोही के एक परीक्षा केंद्र पर पेपर पहुंचने के बाद नकल का केवल प्रयास करने का एक मामला जरूर सामने आया हैं। यह मामला सामने आने पर तुरंत ही उम्मीदवार तथा उसकी सहायता करने वाले लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई हैं साथ ही परीक्षा केंद्र के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।
जयपुर के एक परीक्षा केंद्र में Miss Print OMR Sheet को लेकर उम्मीदवारों ने किया हंगामा
जयपुर जिले के एक Exam Center पर एक उम्मीदवार को Miss Print OMR Sheet दी गई थी। इस Miss Print OMR Sheet की वजह से उम्मीदवार ने जमकर हंगामा किया। परंतु बाद में उस उम्मीदवार को नई OMR Sheet उपलब्ध करा दी गई जिसके पश्चात मामला वहीं पर शांत हो गया।
Indian Air Force में निकली भर्ती
सिरोही के एक Exam Center में पकड़ा गया Dummy Candidate
VDO Recruitment Exam 2021 के दूसरे दिन सिरोही शहर में बनें एक Exam Center पर Dummy Candidates को पकड़ा गया जो कि दूसरे अभ्यर्थी की जगह पर पेपर देने के लिए पहुंचा था। यह अभ्यार्थी जगदीश दूसरे अभ्यार्थी प्रकाश गोदारा की जगह पर बैठकर परीक्षा दे रहा था। परीक्षा के दौरान ही जगदीश को गिरफ्तार करके पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और अभी इससे पूछताछ भी की जाएगी। पूछताछ के माध्यम से दूसरे कई Dummy Candidates के बारे में भी जानने को मिल सकता हैं।
VDO परीक्षा में उम्मीदवारों की उपस्थिति रही केवल 76.28%
VDO Recruitment के अंतर्गत 14.92 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन दिया था l मगर परीक्षा के दिन इतने उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा के समय लगभग 3.54 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हुए। VDO Recruitment Exam 2021 में उम्मीदवारों की उपस्थिति केवल 76.28% ही रही हैं।
CLAT 2022 Application Form
Rajasthan VDO Recruitment Exam 2021 देकर घर लौट रहे अभ्यर्थी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
शाम की पारी की परीक्षा में शामिल होने के पश्चात खाटीबोर प्रसाद अपने साथी हरीश मीणा के साथ स्कूटी पर जा रहे थे। जब उदयपुर-जयसंमद हाईवे पर पहुंचे तो वहां पर उनकी स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया। स्कूटी का एक्सीडेंट होने पर खाटीबोर प्रसाद की तो सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथी हरीश मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया।
दुर्घटना के बाद लोगों से पूछताछ करके पुलिस के द्वारा यह सूचना दी गई कि जब यह दोनों स्कूटी से जा रहे थें, तो इनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर गिर गई। स्कूटी के गिरने से खाटीबोर प्रसाद की तो मौके पर ही मौत हुई जबकि हरीश मीणा का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।
