राजस्थान वनपाल एवं वनरक्षक के 2399 पदों पर संशोधित विज्ञप्ति जारी हुई, RSMSSB द्वारा Forester & Forest Guard के 2399 पदों पर विज्ञप्ति जारी की गई, 10वीं /12वीं पास अभ्यर्थी दिनांक 14 मार्च से 29 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकेंगे |

राजस्थान सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है l हाल ही में ही राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती से संबंधित भी एक जानकारी प्राप्त हुई है l राजस्थान वनपाल एवं वनरक्षक भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2020 में लगभग 1041 पदों के लिए जारी किया गया था l इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 दिसंबर 2020 से शुरू हुई थी और आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 22 जनवरी 2021 निर्धारित की गई थी l

RSMSSB Computer Anudeshak Handwritten Notes

हाल ही में ही प्राप्त जानकारी के अनुसार Rajasthan Forest Guard Bharti में पदों की संख्या बढ़ाकर नई संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी है l इस भर्ती के तहत राजस्थान वनपाल के 99 पद और वनरक्षक के 2300 पदों पर भर्ती की जाएगी l यानी कुल मिलाकर 2399 पदों पर भर्ती की जाएगी l

चलिए जानते हैं कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी और आप कब तक इस भर्ती के तहत आवेदन कर सकते हैं l

Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे

Education Qualification For Forester & Forest Guard Bharti 2022

राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 में वनरक्षक के पद पर आवेदन करने हेतु दसवीं कक्षा शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है और वनपाल पद के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक 12वीं कक्षा पास होना चाहिए l

REET Level-2 Handwritten Notes

Application Form Fee for Vanpal & Vanrakshak Post

सामान्य वर्ग /ओबीसी क्रीमी लेयर/अति पिछड़ा वर्ग

450

नॉन क्रीमी लेयर/अति पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

350

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति

250

ऐसे आवेदक जिनके परिवार की वार्षिक आय 250000 से कम है l

250

Important Dates of Rajasthan Vanpal & Vanrakshak Bharti

आवेदन शुरू होने की तिथि

14 मार्च 2022

आवेदन करने की अंतिम तिथि

29 मार्च 2022

RSMSSB Vanpal & Vanrakshak Age Limit

राजस्थान वनरक्षक पद और वनपाल पद के लिए आवेदन करने हेतु आवेदन की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए l इसी के साथ-साथ अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है l

Rajasthan Police Constable Handwritten Notes

अगर आप किसी रिजर्व कैटेगरी से हैं, तो आपको नियम अनुसार आयु में छूट भी दी जा सकती है l अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके पड़े l

राजस्थान वनपाल और वनरक्षक पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा l

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपको होमपेज पर रिक्रूटमेंट एडवर्टाइजमेंट का विकल्प दिखाई देगा, इस पर आपको क्लिक करना है l

  • अगर आपके पास एसएसओ आईडी नहीं है तो पहले अपनी एसएसओ आईडी बना लेना, उसके बाद लॉगिन कर लेना l

  • लॉग इन करने के पश्चात आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा l

  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को आप ध्यान से भरना और उसके पश्चात महत्वपूर्ण दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना |

  • फोटो और सिग्नेचर भी आपको अपलोड करने हैं l सब जानकारी भरकर आप अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना l