Rajasthan Uttar MatricScholarship के लिए 31 December 2021 तक बढ़ाई गई, अल्पसंख्यंक पूर्व मैट्रिक छात्रवृति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31-12-2021 तक बढ़ा दी गई है, राजस्थान उतर मैट्रिक छात्रवृति के लिए आवेदन कैसे करे |

राजस्थान सरकार के द्वारा राजस्थान राज्य के गरीब बच्चों के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता सफाई कार्य से जुड़े हुए हैं तो ऐसे पढ़ाई करने वाले छात्रों को प्रतिमाह 500 रुपए Scholarship दी जाएगी। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे बहुत से छात्र होते हैं जो पढ़ाई करके अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं मगर पैसे की कमी के कारण वह अच्छी पढ़ाई नहीं कर पाते। इसी प्रकार के छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राजस्थान सरकार के द्वारा Post Matric Scholarship Scheme की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से छात्र अपने छोटे मोटे खर्चे खुद ही उठा सकेंगे l

Rajasthan Uttar Matric Scholarship News

उन्हें अपने खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना होगा। अब से पहले इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सभी योग्य छात्रों को 30 नवंबर 2021 तक का समय दिया गया था। परंतु कोरोनावायरस की वजह से छात्रों की कक्षाएं देरी से शुरू हुई है इसलिए उनकी परीक्षाएं भी देरी से हुई है। इसी वजह से सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है ताकि सभी योग्य उम्मीदवार आसानी से इस योजना का लाभ ले सकें।

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए 31 दिसंबर 2021 तक कर सकते हैं Online Apply

राजस्थान राज्य के सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि वह 31 दिसंबर 2021 तक उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति योजना की आवेदन की तिथि आगे बढ़ाने के कारण अबे सभी छात्र आसानी से आवेदन कर सकेंगे जो कि पहले आवेदन नहीं कर सकें।

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए Eligibility 

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले छात्र राजस्थान राज्य के मूल निवासी होनी चाहिए।

  • जो छात्र रेगुलर पढ़ाई कर रहे हैं तो केवल वही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

  • कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए केवल सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्र इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

  • ST/SC Category के Candidates के परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

  • ओबीसी कैटेगरी के छात्रों के परिवार की सालाना आय 1.50 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

  • ओबीसी श्रेणी के छात्रों के अंक कम से कम 60% होने चाहिए।

  • उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत बीपीएल कार्ड धारक / अंत्योदय कार्ड धारक / अनाथ / विधवा / तलाकशुदा आदि श्रेणी के छात्र-छात्राएं भी आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत Important Documents List 

  • जाति प्रमाण पत्र

  • निवास प्रमाण पत्र 

  • आय प्रमाण पत्र

  • तलाक की स्थिति में तलाकशुदा प्रमाण पत्र 

  • पिछले वर्ष की अंक तालिका

  • विद्यालय की फीस की रसीद

  • बैंक खाता पासबुक

  • विवाहित होने की स्थिति में विवाह प्रमाण पत्र 

  • अनाथ होने पर माता और पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए Online Application Process 

  • जो भी छात्र उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन देना चाहते हैं तो उन्हें सबसे पहले Post Matric Scholarship Scheme की Official Website पर जाना होगा।

  • अब आपको ऑफिशल वेबसाइट पर Scholarship Portal पर क्लिक करना है।

  • अब आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं जो छात्र स्वयं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, तो वह किसी भी Common Service Center के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को अपने सभी दस्तावेज लेकर कॉमन सर्विस सेंटर पर जाना होगा।

  • सभी छात्रों को 31 दिसंबर 2021 रात 12:00 से पहले आवेदन करना होगा, क्योंकि उसके बाद Online Application नहीं हो सकेगा।