Rajasthan University के संघटक कॉलेजों में Admission की पहली लिस्ट 3 सितम्बर को जारी होगी, Rajasthan University के संघटक कॉलेज (Maharaja College, Maharani College, Commerce College & Rajasthan College) में प्रथम सूची देखे,
राजस्थान राज्य में कोरोनावायरस की वजह से सभी स्कूलों को बंद किया गया था | सभी बोर्ड की परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया था और छात्रों को बिना परीक्षाएं दिए ही Promote भी किया गया हैं | राजस्थान राज्य में इस साल 12वीं कक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या तथा अंक दोनों ही काफी ज्यादा है | छात्रों को बिना परीक्षाएं दिए ही पास कर दिया गया और उन्हें Assessment के आधार पर ही स्कूल के द्वारा अंक दिए गए |
इसीलिए इस बार कॉलेज में दाखिला लेने के लिए Competition भी काफी ज्यादा आप बढ़ चुका हैं। जब छात्रों के अंक काफी ज्यादा है, तो इसी वजह से cut-off भी काफी ज्यादा जाएगी और जिन छात्रों के अंक थोड़े कम है तो वह दाखिले से वंचित भी रह सकते हैं | राजस्थान यूनिवर्सिटी के संघटक कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए छात्रों ने आवेदन तो काफी ज्यादा किए हैं, मगर देखना यह है कि कटऑफ के हिसाब से किन छात्रों को कॉलेजों में दाखिला मिल पाता हैं |
Rajasthan University में Cut off अधिक जाने की है पूरी उम्मीद
अबकी बार Rajasthan University के Under Graduation Course में दाखिला लेने के लिए जितने भी छात्रों ने आवेदन किया हैं, तो उनकी कटऑफ काफी ज्यादा जाने की उम्मीद है l क्योंकि राजस्थान राज्य में ऐसे छात्रों की गिनती काफी ज्यादा है, जो काफी अच्छे अंक लेकर पास हुए हैं | Rajasthan University में दाखिला लेने के लिए उन छात्रों ने भी काफी भारी संख्या में आवेदन किया है, जिनके अंक 80% से भी ऊपर हैं | अब राज्य के छात्र इसी बात को लेकर चिंतित हो रहे हैं कि इतने ज्यादा अंक लेकर भी उन्हें सीट मिल पाएगी या नहीं |

Commerce College में B.Com Pass Course के लिए 660 सीटें उपलब्ध हैं और इन 660 सीटों पर 2855 छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किए हैं। इसके अतिरिक्त B.Com Honors में 772 BBA Course में 875 तथा बीसीए कोर्स में 782 छात्रों ने आवेदन किए हैं | इतनी ज्यादा आवेदन आज आने के पश्चात भी यही कहा जा रहा है, कि पिछले साल की अपेक्षा अब की बार काफी ज्यादा छात्रों के आवेदन आए हैं |
पिछले साल ज्यादा छात्रों के आवेदन इसलिए आए थें क्योकि पिछले साल सभी को पता था की मेरिट लिस्ट की कट ऑफ ज्यादा नहीं जाएगी | क्योंकि राज्य में उन छात्रों की संख्या काफी कम थी जिनके अंक काफी ज्यादा थे | इसीलिए काफी छात्रों ने आवेदन कर दिए थें l मगर अब की बार छात्रों की परसेंटेज ज्यादा होने की वजह से उन छात्रों ने तो आवेदन ही नहीं किए हैं जिनके अंक कम हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उन्हें दाखिला नहीं मिल पाएगा |
3 सितंबर 2021 को होगी पहली मेरिट लिस्ट जारी
ऐसा बताया जा रहा है कि 3 सितंबर 2021 को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और इस मेरिट लिस्ट को लेकर छात्र काफी प्रतीक्षा में भी हैं | क्योंकि उन्हें मेरिट लिस्ट को देखकर यह पता चल जाएगा कि मेरिट लिस्ट किस हिसाब से बनाई गई है और Merit List में कितना कटऑफ गया है | अबकी बार Undergraduate courses के लिए आवेदन तो काफी कम आए हैं, लेकिन कंपटीशन काफी ज्यादा है | अबकी बार 2020 के अपेक्षा cutoff काफी ज्यादा जा सकती है l ऐसा भी कहा जा रहा है कि पहली merit list जारी होने पर 80% सीटों पर तो छात्रों के दाखिले हो जाएंगे |
Click here-Rajasthan University Admission website link
