Technical Helper के पद 6000 करो, राजस्थान बिजली विभाग में तकनीकी सहायक भर्ती 2022 के पद बढ़ाकर 6000 करने की मांग उठी, राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने अपने ट्विटर के जरिये भी मांग उठाई |

राजस्थान सरकार के द्वारा वैसे तो प्रदेश में कई बड़ी भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है l लेकिन कुछ ना कुछ ऐसे कारण होते हैं, जिसके कारण उम्मीदवार सरकार द्वारा जारी किए गए भर्ती के नोटिफिकेशन से खुश नहीं होते हैं l

कई बार सरकार की गलतियों के कारण भर्तियां सालों से लटकी रहती हैं और कई बार भर्ती परीक्षा Leak होने के कारण रद्द कर दी जाती है l जिस कारण उम्मीदवारों का काफी नुकसान भी होता है l बेरोजगार युवाओं के द्वारा समय-समय पर अपनी मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन भी किए जाते हैं l

RSMSSB Livestock Assistant Admit Card 2022

हाल ही में ही Rajasthan Technical Helper Bharti से संबंधित भी एक आंदोलन की घोषणा की गई है l यदि आप भी राजस्थान टेक्निकल हेल्पर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए इस आंदोलन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना जरूरी है l

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने किया आंदोलन का ऐलान

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव को आज राजस्थान का हर बेरोजगार जानता है l उपेन यादव के द्वारा समय-समय पर युवाओं की मांगें पूरी करवाने के लिए सरकार के सामने आवाज उठाई जाती है l

हाल ही में ही उपेन यादव के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर किए गए आंदोलन के कारण राजस्थान की कई बड़ी भर्तियों की चयन प्रक्रिया में Interview की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया गया है l अब उपेन यादव के द्वारा Rajasthan Technical Helper Bharti के युवाओं की मदद के लिए एक आंदोलन की शुरुआत की गई है l

Rajasthan High Court LDC Typing Test 2022

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 3 जून 2022 के दिन उपेन यादव की तरफ से टि्वटर अभियान चलाया जाएगा l इस ट्विटर अभियान का उद्देश्य राजस्थान टेक्निकल हेल्पर भर्ती के पदों में बढ़ोतरी करवाना है l

टेक्निकल हेल्पर के पदों की संख्या हो सकती है 6000

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में आज तक जितने भी आंदोलन चलाए गए हैं, उनमें से अधिकतर सफल ही हुए हैं l इसीलिए बेरोजगारों को 3 जून को होने वाले आंदोलन से भी उम्मीद है l हो सकता है कि सरकार के द्वारा राजस्थान टेक्निकल हेल्पर भर्ती के पदों की संख्या को बढ़ाकर 6000 कर दिया जाए l

RSMSSB Exam Calendar 2022-23

लंबे समय से बेरोजगारों के द्वारा राजस्थान टेक्निकल हेल्पर भर्ती के पदों में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी lउपेन यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके आंदोलन के बारे में जानकारी दी है और सभी आईटीआई पास युवाओं को आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया है l

अब देखना यह होगा कि 3 जून को होने वाले आंदोलन से सरकार पर क्या असर होता है और राजस्थान टेक्निकल हेल्पर भर्ती के पदों में सरकार के द्वारा बढ़ोतरी की जाती है या फिर नहीं l यदि आप भी राजस्थान टेक्निकल हेल्पर भर्ती के उम्मीदवार हैं तो आप ट्विटर के माध्यम से आंदोलन का हिस्सा बन सकते हैं l