Rajasthan Swayat Shasan Mahavidyalaya में विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश शुरू, Rajasthan Institute of Local Self Government में विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, Admission Process & Eligibility Criteria के बारे में जानकारी देखे |
राजस्थान राज्य के ऐसे अनेकों छात्र हैं, जो सरकारी नौकरी पाने का सपना रखते हैं और इसीलिए वह सरकारी नौकरी की तैयारी करने के लिए अच्छे कोचिंग सेंटर की तलाश में भी रहते है l लेकिन आज हम आपको राजस्थान में स्थित एक ऐसी संस्था के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि राज्य की विभिन्न विद्यार्थियों को सरकारी नौकरी हासिल करने में मदद करती हैं।
राजस्थान राज्य में Rajasthan Swayat Shasan Mahavidyalaya मौजूद है जो कि विद्यार्थियों को अलग-अलग सरकारी विभाग की नौकरियों की तैयारियां करवाती है l जैसे कि जो कोई छात्र 10वीं या 12वीं कक्षा के पश्चात रेलवे, अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय निकाय, होटल, मेट्रो स्टेशन, औद्योगिक संस्थान आदि पर काम करना चाहते हैं ऐसे विद्यार्थियों के लिए Rajasthan Swayat Shasan Mahavidyalaya नौकरी दिलाने के लिए काफी मदद करती है l
Rajasthan Swayat Shasan Mahavidyalaya विभिन्न कोर्सेज के प्रवेश हुए आरंभ
राजस्थान स्वायत्त शासन संस्था के द्वारा विभिन्न कोर्सेज के तहत दाखिले शुरू कर दिए हैं जैसे की :-
1. फायरमैन प्रशिक्षण कोर्स – फायर एवं सुरक्षा ( Fire and Safety )
अगर कोई दसवीं पास व्यक्ति सरकारी नौकरी की इच्छा रखता है तो वह इस कोर्स को कर सकता है | यह 6 महीने का कोर्स होता है और आप इस संस्था के माध्यम से इस कोर्स में 31 अगस्त 2021 से पहले दाखिला ले सकते हैं | विभिन्न सरकारी विभाग में फायर कर्मचारियों की भर्तियां भी निकाली जाती हैं और जब भी भर्तियां निकाली जाएंगी तो आप उनमें आसानी से आवेदन कर सकेंगे |
इसीलिए आप इस कोर्स को कर सकते हैं | इस समय Fire Course की पूर्व क्लास की ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी है और अब जो नए दाखिले होंगे उन्हें Online Classes के माध्यम से भी पढ़ाया जाएगा |
2. स्वास्थ्य निरीक्षक कोर्स ( Health Inspector Course )
सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले 12वीं पास व्यक्ति स्वास्थ्य निरीक्षक कोर्स भी कर सकते हैं, क्योंकि इसको करने के पश्चात भी आपके सामने अनेकों सरकारी नौकरियों के रास्ते खुल जाते हैं। यह 1 साल का कोर्स होता है, जिसमें आप राजस्थान स्वायत्त शासन संस्था में 31 अगस्त 2021 तक दाखिला ले सकते हैं |
यदि आपके पास ज्यादा समय नहीं होता तो आप इस कोर्स को Holiday Course के रूप में भी कर सकते हैं | मतलब कि संस्था के द्वारा आज शनिवार और रविवार को इस कोर्स की कक्षाएं आयोजित की जाती हैं | आप शनिवार और रविवार को उन में शामिल हो सकते हैं क्योंकि यह कक्षाएं अभी ऑनलाइन ही आयोजित कराई जाती हैं |
कोर्स करने के लिए संस्था की फीस कितनी है
आवेदन पत्र तथा प्रोस्पेक्टस प्राप्त करने के लिए अगर आप फीस कैश देते हैं तो फिर आपको ₹400 फीस देनी होगी | इसके अतिरिक्त डाकघर के माध्यम से ₹450 DD Secretary राजस्थान स्वायत शासन संस्था के नाम पर भिजवा सकते हैं |
राजस्थान स्वायत शासन संस्था से संबंधित जानकारी
यह राजस्थान राज्य में लक्ष्मी मंदिर तिराहा बस स्टॉप, नेहरू गार्डन के पास टोंक रोड जयपुर में स्थित हैं | यदि आप यहां से Fire Courses करना चाहते हैं तो आप इन फोन नंबर 9828473790, 9414795414 ,7615027222 पर संपर्क कर सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति Health Inspector Course करना चाहता हैं, तो वह 9782663036, 9414795414 ,9783462323 पर संपर्क करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकता हैं |
