Rajasthan Sports Training Centre और Sports Hostel Scheme के अंतर्गत Admission हेतु जारी किया गया नोटिस, 25 जुलाई 2022 को किया जाएगा खिलाड़ियों का शारीरिक क्षमता प्रशिक्षण, 27 जुलाई 2022 को Centre पर ही जारी की जाएगी Selected Players List l

राजस्थान सरकार के द्वारा प्रदेश के होनहार छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया जाता है, जिसके लिए अलग-अलग प्रकार की योजनाएं शुरू की गई है l ऐसे छात्र जो खेलों में रुचि रखते हैं, उन अभ्यर्थियों के लिए भी कई प्रकार की योजनाएं शुरू की गई है l आज हम आपको खेल प्रतिभा संपन्न छात्र-छात्राओं के लिए राजस्थान सरकार द्वारा जारी किए गए एक ऐसे ही नोटिस के बारे में बताने वाले हैं l

हाल ही में ही Rajasthan Education Board के द्वारा शैक्षिक सत्र 2022 23 में राज्य के विद्यार्थियों को खेल विशेषज्ञ द्वारा प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आवेदन से संबंधित Notice जारी किया गया है l जो भी छात्र खेल में रुचि रखते हैं, वह सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ ले सकते हैं l चलिए जान लेते हैं कि कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के द्वारा जारी किए गए इस नोटिस की महत्वपूर्ण बातें क्या है l

Sports Training Centre और Sports Hostel Scheme के अंतर्गत राज्य के छात्रों को मिलेगा लाभ

राजस्थान के ऐसे छात्र जो खेलों में रुचि रखते हैं, उनके लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है l राजस्थान सरकार के द्वारा Sports Training Centre एवं खेल छात्रावास योजना के लिए चयन हेतु एक Notification जारी किया गया है l जो भी छात्र खेलकूद से संबंधित Training लेना चाहता है, वह चयन प्रक्रिया में तहत भाग ले सकता है l

Rajasthan Sports Training Centre Admission 2022
Rajasthan Sports Training Centre Admission 2022

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चयनित Players को खेल छात्रावास योजना का भी लाभ दिया जाएगा l खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र और Sports Hostel में दाखिला लेने के लिए Players को निर्धारित समय पर शुरू होने वाली चयन प्रक्रिया में समय से भाग लेना होगा l इसके अलावा कुछ Eligibility भी निर्धारित की गई है l चलिए जान लेते हैं कि किस प्रकार से राज्य के खिलाड़ियों को Sports Hostel Scheme, Sports Training Centre का लाभ मिलेगाl

छात्र वर्ग और छात्रा वर्ग का खेल व खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर किया जाएगा चयन

जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार के द्वारा Sports Training Centre व खेल छात्रावास योजना के लिए लिस्ट जारी की गई है l लिस्ट और प्रत्येक स्कूल में निर्धारित खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर ही इच्छुक छात्रों को Admission दिया जाएगा l

हाल ही में ही जारी विज्ञप्ति के अनुसार छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग स्कूल लिस्ट जारी की गई है और उस में खिलाड़ियों की संख्या का भी विवरण दिया गया है l

इसके अलावा खेल के लिए कितने खिलाड़ियों का चयन होगा, यह भी Notice में लिखा हुआ है l Official Notice में छात्र वर्ग, छात्रा वर्ग के लिए निर्धारित विद्यालय, खेल का नाम और खिलाड़ियों की संख्या के साथ-साथ खेल छात्रावास हेतु भी विद्यालय का नाम, खेल का नाम और खिलाड़ियों की संख्या के बारे में जानकारी दी गई है l

Sports Training Centre और खेल छात्रावास योजना के लिए निर्धारित पात्रता इस प्रकार है

खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र और Sports Hostel में प्रवेश हेतु राजस्थान सरकार के द्वारा कुछ पात्रता भी निर्धारित की गई है, जो कि इस प्रकार है l

  • सिर्फ राजस्थान के मूल निवासी छात्र को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा l

  • इसके अलावा राज्य में अध्यनरत माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय कक्षाओं के खिलाड़ियों की आयु 31 दिसंबर 2022 को 19 वर्ष या फिर 19 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए l

  • इसके अलावा उच्च प्राथमिक कक्षा में प्रवेश प्राप्त करने के लिए खिलाड़ियों की आयु 31 दिसंबर 2022 को 14 वर्ष या इससे कम नहीं होनी चाहिए l

  • चयनित खिलाड़ियों को कक्षा छठी से आठवीं और कक्षा नौवीं से 12वीं तक की शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी l

इस प्रकार से किया जाएगा चयन

जो भी खिलाड़ी Sports Training Centre एवं खेल छात्रावास योजना के तहत दाखिला लेना चाहता है, उसे संबंधित विद्यालय पर सबसे पहले तकनीकी कौशल एवं शारीरिक क्षमता प्रशिक्षण के लिए जाना होगा l

  • गठित की गई चयन समिति के द्वारा खिलाड़ियों का 25 जुलाई 2022 को सुबह 9:00 बजे तकनीकी कौशल वा शारीरिक क्षमता परीक्षण किया जाएगा l

  • 25 जुलाई 2022 से 27 जुलाई 2022 तक चयन कमेटी के द्वारा खिलाड़ियों को चुन लिया जाएगा और Selected Players की सूची संबंधित केंद्र पर ही केंद्र अधीक्षक के द्वारा 27 जुलाई 2022 को शाम 5:00 बजे तक जारी कर दी जाएगी l

  • जो भी छात्र इच्छुक है, वह Centre में उपस्थित होकर शारीरिक क्षमता प्रशिक्षण और तकनीकी कौशल प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं l

  • अधिक जानकारी के लिए आप राजस्थान माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के द्वारा जारी Notification को भी ध्यान से पढ़ सकते हैं l