राजस्थान शिक्षा विभाग में करीब 65 हजार से अधिक पद रिक्त है, माध्यमिक शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 1540 पद प्रिंसिपल के खाली पड़े हुए है, रिक्त पदों में हैडमास्टर, व्याख्याता, लाइब्रेरियन सहित विभिन्न पद रिक्त है |
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में राजस्थान शिक्षा विभाग में रिक्त पदों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी विस्तृत रूप से बताएगी | माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अपनी दिसम्बर माह की जारी रिपोर्ट में बताया कि सरकारी स्कूलों में करीब 65 हजार से अधिक पद रिक्त पड़े है |
पिछले की दिनों से नई भर्ती नहीं होने की वजह से रिक्त पदों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है | इसके अलावा व्याख्याताओं के पदों की बात की जाये तो पिछले माह एक माह में करीब ढ़ाई सौ से अधिक व्याख्याता रिटायर हुए थे |
लेकिन सरकार द्वारा रीट परीक्षा की तिथि घोषित करने के बाद से कुछ राहत जरूर मिली है | अगर नई भर्तियां निकाली जाती है तो सरकारी स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है | अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे
Contents
राजस्थान शिक्षा विभाग में 65 हजार से अधिक पद रिक्त-
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने दिसम्बर माह की रिपोर्ट में बताया कि सरकारी स्कूलों में करीब 65 हजार से अधिक पद खाली है | शिक्षा विभाग में नई भर्तियां नहीं होने,तथा लगातार रिटायर हो रहे कर्मचारियों की वजह से रिक्त पदों की संख्या में करीब एक से डेढ़ हजार की बढ़ोतरी हो चुकी है |
व्याख्याताओं की बात की जाए तो प्रदेश में करीब 13 हजार पद खाली पड़े है | वर्तमान में चल रही पांच हजार व्याख्याता भर्ती से भी पद भरे जायेंगे, तो भी करीब आठ हजार पद खाली रह जायेंगे | इस स्थिति में सरकार द्वारा पिछले साल व्याख्याता के तीन हजार पदों की घोषणा की गई थी | उसकी विज्ञप्ति जल्द से जल्द जारी कर रिक्त पदों को भरा जाना चाहिए |
रीट की परीक्षा तिथि घोषित करने से कुछ राहत मिली-
राजस्थान सरकार द्वारा रीट परीक्षा की घोषणा पिछले साल दिसम्बर माह में की गई थी | लेकिन परीक्षा की विज्ञप्ति अभी तक जारी नहीं हो सकी है | राजस्थान प्रदेश के करीब पंद्रह लाख बेरोजगार रीट परीक्षा में शामिल होने की संभावना है |
पहले यह परीक्षा 02 सितम्बर को प्रस्तावित थी | लेकिन कोरोना महामारी और सरकार के आपसी तालमेल की वजह से परीक्षा नहीं हो पाई थी | लेकिन अब राजसथान सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल को पूर्ण करने के अवसर पर रीट परीक्षा की तिथि घोषित की है |
अब यह परीक्षा 22 June 2021 आयोजित हो सकती है | रीट की परीक्षा तिथि घोषित होने से बेरोजगारों ने कुछ राहत की साँस ली है | माध्यमिक शिक्षा में तृतीय श्रेणी के करीब 11 हजार से अधिक पद रिक्त है | इन रिक्त पदों को भरने के लिए प्रारम्भिक शिक्षा से तृतीय श्रेणी शिक्षकों का सेटअप परिवर्तन करना होगा | रीट परीक्षा के बाद तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 31 हजार पद प्रस्तावित है |
शिक्षा विभाग में रिक्त और स्वीकृत पदों की स्थिति-
माध्यमिक शिक्षा विभाग में खाली पदों की बात की जाए तो सबसे ज्यादा रिक्त पद व्याख्याता के है | इसके बाद तृतीय श्रेणी शिक्षकों के करीब 11 हजार से अधिक पद रिक्त है | यहाँ हमारी टीम आपको शिक्षा विभाग में रिक्त और स्वीकृत पदों को एक सारणी के माध्यम से समझा रही है | जिससे आप अनुमान लगा सकते हो कि किस श्रेणी के कितने पद खाली पड़े है |
पद नाम | स्वीकृत पदों की संख्या | खाली पदों की संख्या |
व्याख्याता | 53,551 | 13,025 |
वरिष्ठ अध्यापक | 73,311 | 10,188 |
तृतीय श्रेणी | 84,657 | 11,811 |
हैडमास्टर | 3,432 | 1,288 |
प्रिंसिपल | 11,122 | 1,540 |
कनिष्ठ सहायक | 14,855 | 1,609 |
कर्मचारी ग्रेड-IV | 25,859 | 17,831 |
लाइब्रेरियन ग्रेड-II | 1,098 | 730 |
कुल पदों की संख्या | 2,67,885 | 58,022 |
नोट-दोस्तों अगर आपको हमारी टीम द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो, आप इस सूचना को सोशल मीडिया (वाट्सअप, फेसबुक) पर जरूर शेयर करे-धन्यवाद
Village post berath district bhojpur ara Bihar
Jhansi
Sudampur kalon jhansi
Ham mp bale apply kar sakte h kya
I want government jobs
Village post Khushalabad teh thana dibai dist bulandshahar