राज्य पुलिस कर्मियों के लिए राजस्थान रोडवेज ने जारी किये नए नियम, RSRTC द्वारा पुलिसकर्मियों के लिए फ्री यात्रा हेतु Guidelines जारी की गई, RSRTC के New Rules के अनुसार अब केवल अधिकतम 5 पुलिसकर्मी ही फ्री यात्रा कर सकेंगे |

हर राज्य सरकार के द्वारा अपने राज्य में रोडवेज बसों से संबंधित कुछ नियम व कानून बनाए जाते हैं l यदि किसी यात्री को रोडवेज बस में सफर करना होता है, तो उसे टिकट लेना पड़ता है l कुछ कंडीशन जैसे कि सीनियर सिटीजन व अन्य case में यात्रियों को बस का किराया देने के लिए कुछ छूट भी दी जाती है l राज्य के पुलिसकर्मी जो कोई भी बस में सफर करते हैं, तो उनसे किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है l

ट्रेफिक नियम तोड़ने पर जुर्माने की नई सूची देखे

लेकिन हाल ही में ही राजस्थान रोडवेज की ओर से पुलिसकर्मियों के लिए यात्रा करने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए गए हैं l यदि आप भी राजस्थान पुलिस में है और राजस्थान रोडवेज की यात्रा करते रहते हैं, या फिर यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए यह पोस्ट काफी जरूरी है l

अब अधिकतम 5 पुलिस वाले ही कर सकेंगे फ्री में यात्रा

हाल ही में ही राजस्थान रोडवेज प्रशासन की ओर से राजस्थान के पुलिस कर्मियों के लिए यात्रा से संबंधित कुछ नियम बनाए गए हैं l नए नियम के अनुसार अब अधिकतम 5 पुलिस वाले ही बस में मुफ्त सफर कर सकेंगे l यानी कि पहले जिस प्रकार रोडवेज की बसों में पुलिस वाले मुफ्त सफर करते थे अब उन्हें यह फायदा नहीं मिलेगा l

Rajasthan Traffic Rules 

राजस्थान रोडवेज की ओर से सिर्फ 5 पुलिस वालों को ही 1 दिन में फ्री में यात्रा करने की इजाजत दी जाएगी l

राजस्थान से दिल्ली की यात्रा करने के लिए भी अब लेना होगा टिकट

राजस्थान में पहले पुलिस वालों की फ्री में यात्रा करने हेतु संख्या निर्धारित नहीं की गई थी l लेकिन हाल ही में ही जारी किए गए नियम के अनुसार अब अधिकतम पांच पुलिस वाले ही रोजाना फ्री में सफर कर सकते हैं l

Indian Currency से महात्मा गांधी की तस्वीर हटाई जा सकती है

इस नियम के अलावा राजस्थान रोडवेज प्रशासन की ओर से यह भी नया नियम लागू कर दिया गया है कि पहले जिस प्रकार से राजस्थान से दिल्ली पुलिसकर्मी मुफ्त में यात्रा कर लेते थे, अब राज्य के पुलिस वाले को टिकट खरीदना होगा l

हर महीने Rajasthan Roadways को करोड़ों का हो रहा था नुकसान

जानकारी के मुताबिक राजस्थान रोडवेज प्रशासन की ओर से पुलिसकर्मियों को जो फ्री में यात्रा की सुविधा दी जा रही थी, उससे हर महीने 1.25 करोड़ रुपए का नुकसान राजस्थान रोडवेज प्रशासन को हो रहा था l इसी के चलते राजस्थान रोडवेज प्रशासन की ओर से यह फैसला लिया गया है l