Rajasthan REET 3rd Grade Teacher Bharti Syllabus 2022, Rajasthan 3rd Grade Main Exam Syllabus अगले सप्ताह तक किया जा सकता है जारी, अभी सिलेबस वेबसाइट पर नहीं किया गया है, अपलोड सिलेबस से संबंधित बोर्ड के नाम से Viral Notice है फर्जी, राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने दी जानकारी, बोर्ड ने अभी कोई भी नोटिस नहीं किया है जारी l

हाल ही में ही राज्य में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन करवाया गया है l पिछले वर्ष 26 सितंबर 2021 को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन करवाया गया था l इस वर्ष 23 जुलाई और 24 जुलाई 2022 को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन करवाया गया था l इस परीक्षा में लगभग कई लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे l अब ऐसे उम्मीदवार जो रीट परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें REET Result 2022 का बेसब्री से इंतजार है l

मिली जानकारी के अनुसार Reet Result 2022 अगस्त के अंत तक जारी किया जा सकता है l अब ऐसे में जो उम्मीदवार रीट के बाद होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2022 Main Exam Syllabus का इंतजार है l हाल ही में ही सोशल मीडिया पर राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के Main Exam Syllabus का नोटिस जारी हुआ है l चलिए जान लेते हैं इस नोटिस की मुख्य बातें क्या है और क्या यह नोटिस विभाग द्वारा जारी किया गया है या फिर यह नोटिस फर्जी है l

सोशल मीडिया पर वायरल 3rd Grade Teacher Main Exam Syllabus जारी करने से संबंधित नोटिस जारी

हाल ही में ही 3 अगस्त 2022 से सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है l इस नोटिस में यह लिखा हुआ है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती का विस्तृत सिलेबस वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है l जैसे ही अपलोडिंग पूरी हो जाएगी सभी अभ्यर्थी Rajasthan 3rd Grade Main Exam Syllabus ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं और पीडीएफ फाइल में डाउनलोड कर सकते हैं l

जब से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह नोटिस वायरल हुआ तभी से अभ्यर्थी काफी परेशान है, क्योंकि ऑफिशल वेबसाइट पर राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती का विस्तृत सिलेबस जारी करने से संबंधित कोई भी नोटिस नहीं है और ना ही थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती का सिलेबस डाउनलोड करने का लिंक Website पर एक्टिव हुआ है l

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया वायरल नोटिस का सच

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट की है l इस पोस्ट में उन्होंने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के नाम से जारी Notice के सच के बारे में बताया है l बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर Rajasthan Staff Selection Board के नाम से नोटिस जो वायरल हो रहा है, वह फर्जी है l

अभी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती का विस्तृत सिलेबस वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया जा रहा l अधिनस्थ बोर्ड के द्वारा Rajasthan 3rd Grade Main Exam Syllabus पर कार्य पूरा किया जा चुका है और यह सिलेबस अब राजस्थान शिक्षा निदेशालय बीकानेर को भेजा जाएगा l

राजस्थान शिक्षा निदेशालय बीकानेर को सिलेबस भेजने के पश्चात लगभग 1 सप्ताह में राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती का विस्तृत सिलेबस जारी किया जा सकता है l जो भी अभ्यर्थी Rajasthan 3rd Grade Main Exam Syllabus का इंतजार कर रहे है उन्हें अभी एक हफ्ता इंतजार और करना होगा l

जैसे ही राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के विस्तृत जारी होने से संबंधित कोई भी खबर मिलेगी, हमारे द्वारा आपको सबसे पहले अपडेट दी जाएगी जैसे ही वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा हमारे द्वारा आपको Rajasthan 3rd Grade Teacher Main Exam Syllabus Download करने का लिंक दिया जाएगा, जहां से आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं l