Rajasthan PTI ग्रेड-III की परीक्षा 25 सितम्बर 2022 को लेकिन सिलेबस अभी तक जारी नहीं हुआ, Rajasthan PTI Bharti 2022 Syllabus विभाग ने नहीं किया है जारी, 25 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी राजस्थान पीटीआई भर्ती 2022 की परीक्षा, सिलेबस जारी न होने के कारण अभ्यर्थी नाराज, राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती की तरह ही विस्तृत सिलेबस करने की कर रहे हैं मांग l
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा Rajasthan PTI Bharti 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 जून 2022 से शुरू की गई थी l इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2022 निर्धारित की गई थी l बोर्ड के द्वारा राजस्थान पीटीआई भर्ती 2022 के तहत 5540 पदों को भरा जाएगा l इस वर्ष पीटीआई भर्ती 2022 के तहत 56957 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है l यानी एक पद पर लगभग 10 अभ्यर्थी दावेदार है l
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Rajasthan PTI Bharti 2022 की परीक्षा तिथि भी निर्धारित कर दी है l लेकिन अब तक परीक्षा के लिए विस्तृत सिलेबस जारी नहीं किया गया है l जिसके कारण राजस्थान पीटीआई भर्ती 2022 में शामिल उम्मीदवार काफी परेशानी में है l इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको Rajasthan PTI Bharti 2022 के बारे में संपूर्ण जानकारी देते हैं l
Rajasthan 3rd Grade Bharti Syllabus बोर्ड ने जारी किया है बड़ी मुश्किलों के बाद
जो भी अभ्यर्थी राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती की तैयारी कर है, वह भी काफी लंबे समय से राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के सिलेबस का इंतजार कर रहे थे l Board के द्वारा राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए संभावित परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी गई थी l लेकिन विस्तृत Syllabus नहीं किया गया था l

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने वाले हैं, उन्होंने बोर्ड के सामने कई बार अपनी मांग रखी थी, कि जल्द से जल्द विभाग के द्वारा राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती का सिलेबस जारी किया जाए l आखिरकार काफी प्रयासों के बाद सभी अभ्यर्थियों की मेहनत रंग लाई और बोर्ड के द्वारा राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती का विस्तृत सिलेबस जारी कर दिया है l
RSMSSB PTI Grade-III Handwritten Notes
PTI Bharti 2022 में राजस्थान के बेरोजगारों की मुश्किलें और बढ़ी
अब Rajasthan PTI Bharti 2022 के अभ्यर्थी इसी प्रकार मांग कर रहे हैं कि विभाग के द्वारा जल्द से जल्द Rajasthan PTI Bharti 2022 Syllabus जारी किया जाए ताकि सभी अभ्यर्थी समय रहते मुख्य परीक्षा की तैयारी कर पाए और परीक्षा में शामिल हो पाए l अभी विभाग के द्वारा राजस्थान पीटीआई भर्ती 2022 के सिलेबस को जारी करने से संबंधित कोई भी ऑफिशल जानकारी नहीं दी गई है l
लेकिन उम्मीद करते हैं कि पीटीआई भर्ती 2022 का सिलेबस भी रीट मुख्य परीक्षा की तरह जल्द ही जारी किया जाएगाl हमें जैसे ही पीटीआई भर्ती 2022 के सिलेबस से संबंधित जानकारी मिलेगी, हमारे द्वारा आपको सबसे पहले अपडेट दे दी जाएगी l
