Rajasthan PTET Counselling 2021 – डूंगर कॉलेज बीकानेर ने पीटीईटी के लिए counslling प्रकिर्या 07 October 2021 से शुरू कर दी है | इस आर्टिकल में आप राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग के बारे सभी जानकारी प्राप्त करेंगे |
हाल ही में राजस्थान में पीटीईटी परीक्षा 2021 का आयोजन किया गया था l राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 8 सितंबर 2021 को आयोजित की गई थी l इस परीक्षा में लगभग 530000 से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था l 28 सितंबर 2021 को राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया जा चुका है l अब इस परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर सफल अभ्यर्थी बीएड कोर्स में दाखिला ले सकेंगे l
राजस्थान पीटीईटी परीक्षा एक Entrance परीक्षा है l इस परीक्षा को पास करने के पश्चात परीक्षार्थी B.A B.ed / B.Sc B.ed संबंधित 2 वर्षीय और 4 वर्षीय कोर्स में दाखिला ले सकते हैं l Rajasthan PTET परीक्षा परिणाम के बाद इच्छुक उम्मीदवार को काउंसलिंग की प्रक्रिया के पश्चात कॉलेज में दाखिला मिल जाएगा l

राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग 2021 Notification से जुड़ी मुख्य जानकारी l
राजस्थान PTET कार्यालय समन्वयक के माध्यम से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की गई है l ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने अपना काउंसलिंग शुल्क जमा करवा दिया है, उन्हें अपना कॉलेज चुनते समय निम्नलिखित सावधानियों का ध्यान रखना है l
सभी अभ्यर्थी कॉलेज चॉइस एक क्रम में ही भरे और जानकारी सही से भरे, क्योंकि कुछ त्रुटि होने पर संशोधन का मौका अभ्यार्थी को नहीं दिया जाएगा l
अधिकारिक सूचना के अनुसार कोई भी अभ्यार्थी कॉलेज चॉइस भरते समय जल्दबाजी ना करें l यदि कोई अभ्यार्थी कॉलेज चॉइस करने के बाद लॉक नहीं कर पा रहा है, तो उसे घबराने की आवश्यकता नहीं है l काउंसलिंग की अंतिम तिथि के पश्चात कॉलेज चॉइस खुद लॉक हो जाएगी l
अधिकारी सूचना के अनुसार कॉलेज चॉइस का फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार ऑनलाइन Correction Panel पर जाकर अपने संपूर्ण डाटा को चेक कर ले l यदि कुछ संशोधन करना है तो वह भी कर ले l
राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को ही कॉलेज में दाखिला लेते समय आरक्षण का लाभ मिलेगा l राजस्थान के उम्मीदवार आरक्षण का लाभ लेने के लिए आरक्षण से संबंधित अपने प्रमाण पत्र अवश्य बनवा लें l इसके अलावा अन्य राज्य के उम्मीदवारों को कॉलेज में दाखिले के लिए किसी भी प्रकार का आरक्षण लाभ नहीं मिलेगा l
कॉलेज चॉइस, जिला चॉइस और ऑल राजस्थान चॉइस का उपयोग उम्मीदवार पूरी सावधानी से करें l सभी उम्मीदवार अपने प्राप्त अंकों के आधार पर कॉलेज चॉइस करें, ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो l
सभी उम्मीदवार अपनी लॉगइन आईडी और पासवर्ड को भी सुरक्षित रखें, क्योंकि भविष्य में काउंसलिंग की प्रक्रिया के पश्चात इस आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता हो सकती है l
राजस्थान PTET काउंसलिंग और दाखिला करवाने से संबंधित महत्वपूर्ण तिथि l
जो भी इच्छुक उम्मीदवार 2 वर्षीय और 4 वर्षीय B.ed कोर्स में दाखिला लेना चाहता है, उसके लिए Rajasthan PTET Counselling प्रक्रिया में भाग लेना आवश्यक है l इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले काउंसलिंग शुल्क और काउंसलिंग की प्रक्रिया को अवश्य पूरा करें l
काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 7 अक्टूबर 2021 |
काउंसलिंग करवाने की अंतिम तिथि | 16 अक्टूबर 2021 |
कॉलेज चॉइस भरने से संबंधित तिथि | 10 अक्टूबर 2021 से 17 अक्टूबर 2021 तक |
काउंसलिंग शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि | 16 अक्टूबर 2021 |
प्रथम काउंसलिंग के पश्चात वरीयता के आधार पर कॉलेज आवंटन होने की तिथि | 20 अक्टूबर 2021 |
प्रथम काउंसलिंग के पश्चात एडमिशन फीस जमा करने की तिथि | 20 अक्टूबर 2021 से 25 अक्टूबर 2021 तक |
कॉलेज में रिपोर्टिंग शुरू होने की तिथि | 20 अक्टूबर 2021 से 26 अक्टूबर 2021 |
राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग शुल्क और एडमिशन फीस
Rajasthan PTET Counselling 2021 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार को ₹5000 रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा l प्रथम काउंसलिंग के पश्चात वरीयता के आधार पर जब कॉलेज आवंटित हो जाएगा, तो उम्मीदवार को ₹22000 एडमिशन फीस जमा करवानी होगी l
यदि किसी उम्मीदवार को अधिकारिक सूचना पढ़ना है, तो वह अधिकृत वेबसाइट से अधिकृत नोटिस डाउनलोड कर सकता है l हम आपको अधिकारिक नोटिस डाउनलोड करने का विकल्प दे रहे हैं और इसी के साथ-साथ अधिकारिक वेबसाइट का लिंक भी दे रहे है l
Official Website Link | |
Download Official Notice |

