Rajasthan Police Constable के 4438 पदों पर निकली भर्ती, राजस्थान पुलिस विभाग में Constable के 4438 पदों पर विज्ञप्ति निकली हुई है, आवश्यक पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी 3 December 2021 तक आवेदन कर सकेंगे, Rajasthan Police Constable Eligibility Criteria & Selection Process की जानकारी देखे |
सरकारी नौकरी हमेशा से ही युवाओं की पहली पसंद रही है, परंतु आज के समय में युवाओं का रुझान सरकारी नौकरियों की तरफ अधिक हो गया है l वैसे तो भारत सरकार के द्वारा विभिन्न विभागों में भर्तियां निकाली ही जाती है लेकिन कुछ विभाग ऐसे हैं जिनमें अधिक संख्या में भर्तियां निकाली जाती हैं l राजस्थान सरकार के द्वारा विगत वर्ष में काफी बड़ी संख्या में विभिन्न प्रकार के विभागों में भर्तियां निकाली गई है l रीट 2021, Rajasthan Sub Inspector, राजस्थान पटवारी, आरएएस भर्ती 2021 ऐसी भर्तियां है जो काफी अच्छी संख्या में निकाली गई है l
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल जिलानुसार पदों की संख्या देखे

हर भर्ती में आवेदन करने वालों की संख्या लाखों में रहती है l लेकिन जो परीक्षार्थी अच्छी प्लानिंग और तैयारी करता है उसका चयन काफी आसानी से हो जाता है l राजस्थान सरकार के द्वारा हाल ही में ही एक नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है l ऐसे उम्मीदवार जो पुलिस विभाग के तहत नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए यह विज्ञप्ति काफी महत्वपूर्ण होने वाली है l आइए जानते हैं की राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया कब से शुरू होने वाली है l इसी के साथ-साथ यह भी जानते हैं, कि कौन से उम्मीदवार राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2021 में आवेदन करने के लिए एलिजिबल है l
Rajasthan कांस्टेबल भर्ती 2021 Vacancy
राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम के अंतर्गत राजस्थान पुलिस के विभिन्न बटालियन, जिला और यूनिट के लिए कॉन्स्टेबल, सामान्य कांस्टेबल, कांस्टेबल बैंड, कांस्टेबल चालक और पुलिस संचार के पदों को भरा जाएगा l राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम के अंतर्गत राजस्थान पुलिस विभाग में 4438 पदों पर राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2021 भर्ती की जानी है l आइए जानते हैं किस पद के लिए कितनी पोस्ट पर भर्ती निकाली गई है l
Constable GD Non TSP – 3536TSP – 625 | 4161 |
Constable Telecom | 154 |
Constable Driver | 100 |
Constable Band | 23 |
Total Vacant Post | 4438 |
Rajasthan Constable Bharti 2021 Eligibility Criteria
इच्छुक उम्मीदवार को Rajasthan Constable Bharti 2021 के तहत आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता के बारे में संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए l कभी-कभी उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता के बारे में पूरी जानकारी नहीं लेते हैं और आवेदन कर देते हैं l फिर बाद में उम्मीदवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है l आइए पद के आधार पर Rajasthan Constable Bharti 2021 के लिए क्या Education Qualification निर्धारित की गई है, विस्तार से जानते हैं l
Rajasthan Police Constable Syllabus 2021
पुलिस दूरसंचार | किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से भौतिक विज्ञान और गणित/ Computer के साथ विज्ञान में 12वीं कक्षा और बारहवीं कक्षा के समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए l |
जिला पुलिस | मान्यता प्राप्त विद्यालय से बारहवीं कक्षा या फिर बारहवीं कक्षा के समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है |
आरएसी एमबीसी(बटालियन बैंड सहित ) | किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होने चाहिएl |
Age Certira for Rajasthan Police Constable Bharti 2021
हर भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए विभाग के द्वारा विभिन्न प्रकार की आयु सीमा निर्धारित की जाती है l राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए भी बोर्ड के द्वारा एक आयु सीमा निर्धारित की गई है, जिसके तहत आवेदन किया जा सकता है l बोर्ड के द्वारा न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष निर्धारित की गई है l
श्रेणी | आयु सीमा में छूट |
सामान्य वर्ग/ राजस्थान क्रीमीलेयर के उम्मीदवार/ राजस्थान एमबीसी वर्ग | 5 Years |
आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग/ राजस्थान के नॉनक्रीमी लेयर / अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति | 10 Years |
आरक्षण के आधार पर इच्छुक उम्मीदवार को आयु सीमा में छूट दी जाएगी l आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2021 की विज्ञप्ति डाउनलोड करने के पश्चात ही आवेदन करें l
Fee Require For Rajasthan Police Bharti 2021
राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए बोर्ड के द्वारा Fee For Rajasthan Police Constable Bharti 2021 भी निर्धारित की गई है l इच्छुक उम्मीदवार को अपनी कैटेगरी के आधार पर ही आवेदन शुल्क जमा करवाना होगा l आइए जानते हैं कि कैटेगरी के आधार पर आवेदन शुल्क क्या है l
Rajasthan Police Constable Previous Years Question Paper
सामान्य वर्ग/ राजस्थान क्रीमीलेयर के उम्मीदवार/ राजस्थान एमबीसी वर्ग | 500 |
आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग/ राजस्थान के नॉनक्रीमी लेयर / अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति | 400 |
अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क | 500 |
Important Dates About Rajasthan Constable Bharti 2021
इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2021 के तहत आवेदन कर सकते हैं l आवेदन किस प्रकार करना है, इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विज्ञप्ति को डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं l हम आपको आधिकारिक विज्ञप्ति डाउनलोड करने का लिंक भी दे देंगे l
आवेदन शुरू होने की तिथि | 10 November 2021 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 3 December 2021 |
ऑफिशल वेबसाइट | |
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें | |
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्लिक करें | |
परीक्षा तिथि | ———– |
Selection Process Of Rajasthan Police Constable Bharti 2021
राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2021 के तहत चयन की प्रक्रिया का आधार राजस्थान अधीनस्थ सेवा नियम 1989 होगा l कांस्टेबल भर्ती 2021 के तहत चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दक्षता परीक्षा शामिल है l
लिखित परीक्षा 150 अंक की होगी और लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव मोड में करवाई जाएगी, जिसके लिए परीक्षार्थी को 2 घंटे का समय दिया जाएगा l
यदि किसी परीक्षार्थी के द्वारा प्रश्न का गलत जवाब दिया जाएगा, तो 25% की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी l
लिखित परीक्षा में जो भी परीक्षार्थी पास होगा वह चयन प्रक्रिया के अगले भाग में शामिल होने के लिए Eligible हो जाएगा l
लिखित परीक्षा में 5 गुना परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण किया जाएगा l लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापतोल के पश्चात अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी l
Note – कांस्टेबल बैंड के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा l विस्तृत जानकारी के लिए विभाग के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विज्ञप्ति को अवश्य पढ़ ले l उसी के बाद आवेदन करें l
Reservation Benefit In Rajasthan Constable Bharti 2021 For Outsider
यदि कोई बाहरी राज्य का उम्मीदवार राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2021 के तहत आवेदन देना चाहता है, तो वह आवेदन दे सकता है l लेकिन आवेदक को भर्ती में आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा l आवेदक को सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की श्रेणी में रखा जाएगा l

