राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा नवम्बर में हो सकती है, सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा 06,07 और 08 नवम्बर 2020 को होगी, पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में 17 लाख आवेदक बैठने की संभावना है|

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में नवम्बर में-

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 की लिखित परीक्षा के बारे में जानकारी बताएगी | राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा दिसम्बर 2019 में पुलिस कांस्टेबल के 5438 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था |

प्रदेश के लगभग 17 लाख बेरोजगार युवा अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया था | आवेदन प्रक्रिया जनवरी और फरवरी 2020 में हुई थी | लेकिन पुलिस विभाग द्वारा अभी तक लिखित परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है | लेकिन आज सोशल मीडिया के माध्यम से हमारी टीम को लिखित परीक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है |

Rajasthan Police Constable Admit Card 2020

Rajasthan Police Constable Syllabus 2020 

Police Constable Previous Years Question Paper

पुलिस कांस्टेबल जिलानुसार पदों की संख्या देखे

हमारी टीम को मिली सूचना में बताया गया है, कि राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा कांस्टेबल भर्ती 2019 की लिखित परीक्षा नवम्बर माह में आयोजित कराई जाएगी | अब देखना यह है, कि क्या पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा नवम्बर माह में हो पायेगी या फिर नहीं | इसकी जानकारी के लिए आप हमारी टीम से जुड़े रहे | राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 एक नजर में-

यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 की जानकारी एक सारणी के माध्यम से समझा रही है | जिससे आप अनुमान लगा सकते है, कि भर्ती निकले हुए कितना समय हो चूका है | इसके अलावा आप यह भी देख सकेंगे कि इस भर्ती में प्रदेश के कितने लाख बेरोजगार बैठेंगे |

विभाग का नाम

राजस्थान पुलिस विभाग

भर्ती का नाम

पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019

विज्ञापन जारी हुआ

दिसम्बर 2019

पद का नाम

जिला / यूनिट/ बटालियन में कांस्टेबल सामान्य, कांस्टेबल चालक 

कुल पदों की संख्या

5438 पद 

आयु सीमा

18 वर्ष से 23 वर्ष तक

शैक्षणिक योग्यता

आठवीं/ दसवीं पास

आवेदन प्रक्रिया हुई

27 जनवरी 2020 से 10 फरवरी 2020 तक

कुल आवेदन प्राप्त हुए

लगभग 17 लाख

लिखित परीक्षा होगी

06 नवम्बर 2020, 07 नवम्बर 2020 और 08 नवम्बर 2020 (संभावित तिथि)

पुलिस विभाग की अधिकारिक वेबसाइट

https://www.police.rajasthan.gov.in

लिखित परीक्षा का माध्यम

ऑनलाइन

क्या पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा नवम्बर में हो पायेगी-

राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करवाए हुए आज छह माह से अधिक समय बीत चूका है | लेकिन पुलिस विभाग द्वारा अभी तक लिखित परीक्षा को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की है | राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रदेश की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जाती है |

Police Constable Study Material GK Notes

Rajasthan Police Constable Recruitment 2020

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के पुराने पेपर्स  

सरकारी नौकरी की जानकारी देखे 

क्योंकि इस भर्ती के लिए प्रदेश के 17 लाख से अधिक बेरोजगारों ने आवेदन किया है | कई बेरोजगार अभ्यर्थी तो ऐसे है, जो केवल पुलिस कांस्टेबल की तैयारी ही करते है | इसलिए अगर विभाग द्वारा समय पर लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं करवाए जाने की वजह से उनको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है |

सोशल मीडिया पर जानकारी के मुताबिक पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा नवम्बर माह में आयोजित कराई जाएगी | लेकिन कुछ बेरोजगार साथियों का कहना है, कि क्या पुलिस विभाग कांस्टेबल परीक्षा नवम्बर माह में करवा पायेगा |

नोट-दोस्तों क्या पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा नवम्बर माह में हो सकती है, इससे सम्बंधित राय/सुझाव आप कमेंट के जरिये हमारी टीम को बता सकते हो-धन्यवाद