Rajasthan Police Constable Exam में नहीं मिली Entry, राजस्थान Police Constable की 13 मई 2022 की प्रथम पाली में कई परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिला, बेरोजगार अभ्यर्थी कुछ समय देरी से जाने के बाद उनको entry नहीं दी गई, परीक्षा केंद्रों को CCTV कैमरे सहित कई बड़े अधिकारी भी मौजूद थे |
जो भी कैंडिडेट राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार समाप्त हो चुका है l 13 मई 2022 से 16 मई 2022 तक राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है l पूरे राजस्थान में लाखों की संख्या में छात्र 13 मई 2022 को आयोजित होने वाली Rajasthan Police Constable Exam 2022 में शामिल हुए हैं l
Computer Teacher Notes PDF
Rajasthan Police Consttable 13 May 2022 Aanswer Key
दौसा जिले में 3 दिनों में 6 पारियों में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर 9 परीक्षा केंद्र भी बना दिए गए हैं l दौसा में एक पारी में लगभग 5500 उम्मीदवार शामिल होंगे l बोर्ड के द्वारा परीक्षा के सफल आयोजन के लिए तैयारियां भी पूरी की जा चुकी है l

राजस्थान में पिछली कई भर्तियों में गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं, इसीलिए राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की धांधली ना हो सके l
सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस के कई बड़े अधिकारी भी हैं, सेंटर पर मौजूद
राजस्थान Police Bharti Exam के सफल आयोजन के लिए हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे का भी इंतजाम किया गया है l सीसीटीवी कैमरे की मदद से परीक्षा सेंटर पर नजर रखी जा रही है l परीक्षा में शामिल होने वाले हर स्टूडेंट की चेकिंग भी की जा रही है l यदि किसी भी परीक्षार्थी के पास आपत्तिजनक सामान या अन्य कुछ पाया जाएगा तो उसे तुरंत पुलिस के द्वारा दबोच लिया जाएगा l
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
Rajasthan Police Constable परीक्षा 2022 के Admit Card जारी
Reet 2021 में आपने ब्लूटूथ वाली चप्पल के बारे में तो सुना ही होगा, प्रशासन के द्वारा इस तरह से नकल करने वालों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं l पूरी पारदर्शिता से राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है ताकि जो छात्र पात्र हैं, वह परीक्षा में सफल होकर अंतिम रूप से चयनित हो सके l
पहली पारी में कई महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिली
दौसा में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पहले ही दिन पहली पारी में कई महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित रहना पड़ा l ऐसा इसलिए क्योंकि बोर्ड द्वारा तय किए गए शेड्यूल के आधार पर पहली पारी जब शुरू हुई, तो सभी परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचने के लिए पहली पारी का समय सुबह 8:00 बजे से 8:30 बजे तक था l
Rajasthan Police Constable Handwritten Notes की PDF
जो भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय पर नहीं पहुंचा, उसे परीक्षा देने के लिए अनुमति नहीं दी गई l जिन Candidates को परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिली है, उनमें अधिकतर महिलाएं शामिल थी l महिलाएं परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए बाहर खड़ी रोती रही, गिड़गिड़ाती रही लेकिन उन्हें परीक्षा देने का मौका नहीं दिया गया l
परीक्षा देने से वंचित महिलाओं के साथ जब बात की गई, तो उनका यही कहना था कि वह काफी लंबे समय से Rajasthan Police bharti Exam की तैयारी कर रही थी और उन्हें यह उम्मीद भी थी कि इस बार उनका चयन पुलिस कांस्टेबल भर्ती में हो जाएगा l
लेकिन उन्हें यह बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगी l कुछ महिला अभ्यर्थियों का यह भी कहना था कि पर्याप्त साधन ना होने के कारण वह समय पर नहीं पहुंच पाई, जिसके कारण उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया l
