Rajasthan Patwari परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी हुए चिंतित, राजस्थान प्रदेश में 23 & 24 अक्टूबर 2021 को होने वाली परीक्षा में दस लाख से अधिक परीक्षार्थी बैठेंगे, पटवारी के 5378 पदों पर होने वाली परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को हुई चिंता, परीक्षार्थियों ने कहा पटवारी का पेपर आउट नहीं हो जाए

राजस्थान राज्य में आने वाले कुछ ही दिनों में पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन होने वाला हैं। यह भर्ती परीक्षा राजस्थान राज्य के अलग-अलग जिलों में आयोजित कराई जा रही है l मगर इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार काफी चिंतित हैं, क्योंकि राज्य में जितनी भी परीक्षाओं का आयोजन हो रहा है, तो उनमें बार-बार कोई ना कोई नकल के मामले सामने आ ही जाते हैं जिसकी वजह से परीक्षा रद्द होने की संभावना भी रहती हैं।

RSMSSB Patwari Handwritten Notes PDF

जब भी किसी भर्ती परीक्षा का आयोजन होता है, तो उस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 3-4 सालों तक लगातार मेहनत करते हैं और फिर भर्ती परीक्षा में शामिल होते हैं। अगर उसके बाद भी परीक्षा रद्द हो जाए, तो उम्मीदवारों का काफी नुकसान होता हैं। हाल ही में आयोजित हुई रीट की परीक्षा में इतने ज्यादा नकल के मामले सामने निकल कर आ रहे हैं जिसकी वजह से परीक्षा कैंसिल करने की बात भी की जा रही हैं। इसी वजह से अब Patwari Recruitment Exam में शामिल होने वाले उम्मीदवार Paper Out होने की बात को लेकर काफी चिंतित हैं, क्योंकि Paper Out हो गया, तो परीक्षा को कैंसिल करना पड़ सकता है।

राजस्थान राज्य में 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित होगी पटवारी भर्ती परीक्षा

राजस्थान राज्य में 5378 पदों पर पटवारी भर्ती परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर 2021 को आयोजित हो रही है। इस परीक्षा में 15 लाख से भी अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे, जो राजस्थान के कोने – कोने में से अलग-अलग जिलों के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। पटवारी भर्ती परीक्षा का इंतजार उम्मीदवारों को काफी दिनों से था, इसीलिए इस परीक्षा को लेकर सभी उम्मीदवारों ने काफी अच्छी तैयारी भी की है।

RSMSSB VDO Syllabus & Notes PDF

Rajasthan Patwari Exam News

अब तो जैसे-जैसे पेपर की तारीख पास आती जा रही है तो उम्मीदवारों की तैयारी और भी ज्यादा पक्की होती जा रही है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन या परीक्षा से 1 दिन पहले सफर करके समय बर्बाद ना करना पड़े, इसीलिए बहुत से उम्मीदवारों ने तो पहले ही परीक्षा केंद्र वाले जिलों में पहुंचकर अच्छी तैयारी करनी शुरू कर दी है। ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि पटवारी भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों की संख्या काफी ज्यादा है इसीलिए परीक्षा के 1 दिन पहले से ही बसों में काफी भीड़ रहेगी।

परीक्षा का पेपर हल करने के लिए मिलेंगे 3 घंटे

जो भी उम्मीदवार पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे तो उन्हें 3 घंटे में 150 प्रश्नों का उत्तर देना होगा l इसीलिए उम्मीदवार पहले से ही अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। पटवारी भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को 3 घंटे में 150 प्रश्न हल करने में कोई परेशानी ना हो। कई बार परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आता तो सब कुछ हैं, मगर जल्दी प्रश्न हल ना हो पाने की वजह से उनके काफी प्रश्न छूट जाते हैं l

SSC GD Constable Handwritten Notes PDF

जिसकी वजह से उन्हें नौकरी भी नहीं मिल पाती। इसीलिए परीक्षा में अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ अच्छी प्रैक्टिस करनी भी जरूरी होती है। पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की तैयारियां तो अच्छे से चल रही है, बस उन्हें डर है तो इस बात का कि कहीं Paper Out ना हो जाए। हम आपको बता दें कि उम्मीदवारों को किसी भी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं हैं, क्योंकि संबंधित बोर्ड तथा सरकार के द्वारा ऐसी सुविधा की गई है कि नकल गिरोह को आसानी से रोका जा सकेगा।