राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा परिणाम को लेकर शुरू हुआ बवाल, राजस्थान पटवारी भर्ती 2019 के रिजल्ट को लेकर अभी भी मामला शांत नहीं हुआ, बेरोजगारों ने RSMSSB बोर्ड के सामने किया प्रदर्शन, 3 साल के बाद भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई |

हम सभी जानते ही हैं कि राज्य में सरकारी नौकरियां तो हर वर्ष निकलती ही रहती है l राज्य सरकार के द्वारा हर वर्ष कई बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है l राज्य सरकार के द्वारा परीक्षा का आयोजन तो करवा लिया जाता है, लेकिन भर्ती परीक्षा सालों साल तक भी पूरी नहीं हो पाती है जिस कारण उन युवाओं को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है जो भर्ती में भाग लेते हैं l

REET के बाद होने वाली 3rd Grade भर्ती के लिए करना होगा इंतजार

वैसे तो राजस्थान में आए दिन किसी न किसी भर्ती को लेकर बवाल होता ही रहता है, लेकिन आज हम आपको जिस भर्ती के बारे में बताने वाले हैं उस भर्ती की परीक्षा हुए लगभग 3 वर्ष होने वाले हैं l लेकिन अब तक भर्ती प्रक्रिया आगे ही नहीं बढ़ पाई है l चलिए जान लेते हैं पूरी जानकारी क्या है l

3 साल पूरे होने के बाद भी राजस्थान पटवारी भर्ती है अभी भी अटकी हुई

हाल ही में ही राजस्थान में पटवारी भर्ती 2019 को लेकर काफी माहौल गरमाया हुआ है l आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान पटवारी भर्ती 2019 का विज्ञापन दिसंबर 2019 में जारी किया गया था l Rajasthan Patwari Bharti 2019 के लिए 5610 पदों पर विज्ञापन जारी किया गया था l विज्ञापन के पश्चात इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को समय पर पूरा करवा लिया गया था l

Rajasthan Police Constable Admit Card 2022 Released

लेकिन सरकार के द्वारा राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन करवाने में काफी देरी की गई l पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर और 24 अक्टूबर 2021 को करवाया गया था l पटवारी भर्ती परीक्षा में लगभग 1000000 से भी अधिक बेरोजगार युवा शामिल हुए थे l

भर्ती परीक्षा की कट ऑफ के बाद अंतिम सूची आने में भी लग रहा है अधिक समय

विभाग के द्वारा 25 जनवरी 2022 को राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा की कट ऑफ भी जारी कर दी गई थी, जिसके पश्चात 31 मार्च 2022 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा किया गया है l

लेकिन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को अब 1 महीने से अधिक समय हो चुका है और अब तक Rajasthan Patwari Final Result 2022 जारी नहीं किया गया है l

परीक्षा के लिए करना पड़ा था 2 साल 11 महीने का इंतजार

राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए विज्ञापन वर्ष 2019 में जारी किया गया था l जिसके 2 वर्ष 11 महीने पश्चात पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन दो चरणों में करवाया गया था l Rajasthan Patwari Exam में शामिल हुए छात्रों का कहना है कि लगभग 3 वर्ष होने वाले हैं, पटवारी भर्ती परीक्षा अभी भी पूरी नहीं हो पाई है l

बेरोजगार युवाओं का यह कहना है कि यदि सरकार के द्वारा परीक्षा आयोजन, रिजल्ट और फाइनल सूची जारी करने में अधिक समय ना लिया जाए तो युवाओं की परेशानी कम हो सकती है l लेकिन सरकार के द्वारा लगभग हर भर्ती को पूरा करने में काफी अधिक समय लिया जा रहा है जिससे युवाओं का भविष्य अधर में ही लटका हुआ है l

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन

राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा लंबे समय से अटकी हुई है l इसीलिए परेशान होकर छात्रों ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया है l छात्रों का यही कहना है कि बोर्ड के द्वारा जल्द से जल्द पटवारी भर्ती का अंतिम परिणाम जारी किया जाए और चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग दी जाए l

इस संबंध में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा का यह कहना है कि राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम लगभग तैयार हो चुका है और जल्द ही Rajasthan Patwari Bharti Result जारी किया जा सकता है I