बिना परीक्षा नौकरी Rajasthan Pashupalan Vibhag Veterinary Officer Notification Released 2022, राजस्थान पशुपालन विभाग में Veterinary Officer के 200 पदों पर भर्ती विज्ञप्ति निकली, राजस्थान Veterinary Officer के पदों पर Interview 24 अगस्त और 25 अगस्त को होगा, चयन प्रक्रिया और आयु सीमा के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन को पढ़ें।
राजस्थान के जो भी अभ्यर्थी सीधी भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है l हाल ही में ही Rajasthan Pashupalan Vibhag के द्वारा राजस्थान के जिला जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, पाली, नागौर, सिरोही, हनुमानगढ़, उदयपुर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में Rajasthan Pashupalan Vibhag Bharti के लिए Notification 2022 जारी कर दिया है l
जो भी उम्मीदवार राजस्थान पशुपालन विभाग के द्वारा निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए लेख जरूरी है इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको Rajasthan Pashupalan Vibhag Bharti 2022 Application Date, Eligibility, Application Fee के संबंध में पूरी जानकारी देने वाले हैं l
Pashupalan Vibhag Veterinary Officer Bharti 2022 Total Post
Rajasthan Pashupalan Vibhag के द्वारा हाल ही में ही 200 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है l राजस्थान पशुपालन विभाग के द्वारा सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों को भरा जाएगा l इन 200 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन नहीं करवाया जाएगा l इंटरव्यू के आधार पर ही इन पदों को भरा जाएगा l
Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे

राजस्थान पशुपालन विभाग के द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 3 महीने के लिए नियुक्त किया जाएगा l Rajasthan Pashupalan Bharti 2022 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप विभाग के द्वारा जारी Official Notification को भी चेक कर सकते हैं l ऑफिशल नोटिफिकेशन के माध्यम से आप जानकारी विस्तार से चेक कर सकते हैं l
Education Qualification For Veterinary Officer
Rajasthan Pashupalan Bharti 2022 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.V.SC, AH स्नातक होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार का नाम राजस्थान पशु चिकित्सा परिषद में 1 अगस्त 2022 से पहले रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट होना चाहिए l
यदि किसी आवेदक की तीसरी संतान 1 जून 2022 से के बाद है, तो ऐसे उम्मीदवारों को आवेदन और नियुक्ति के पात्र नहीं माना जाएगा l
Rajasthan Pashupalan Bharti 2022 Application Fee
जो भी उम्मीदवार राजस्थान पशुपालन भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दें कि विभाग के द्वारा भर्ती में आवेदन के लिए कोई भी शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है l हर कैटेगरी के उम्मीदवार निशुल्क इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Pashupalan Veterinary Officer Bharti 2022 Age Limit
जो भी उम्मीदवार पशुपालन भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं उनकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष निर्धारित की गई है l इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है l आरक्षित श्रेणी से यदि आप संबंधित है, तो आयु सीमा में छूट के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए Official Notification को चेक कर सकते हैं l
Selection Process For Rajasthan Pashupalan Vibhag Bharti 2022
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान पशुपालन विभाग भर्ती 2022 के तहत सीधे इंटरव्यू के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा l किसी भी परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा l 24 अगस्त 2022 और 25 अगस्त 2022 को आयोजित इंटरव्यू के माध्यम से ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा l
जिन उम्मीदवारों का नाम अंग्रेजी के A To M Alphabet तक है उनका इंटरव्यू 24 अगस्त 2022 को लिया जाएगा l जिन उम्मीदवारों का नाम अंग्रेजी के N To Z Alphabet तक है उनका इंटरव्यू 25 अगस्त 2022 को लिया जाएगा l
उम्मीदवारों को इंटरव्यू में सुबह 10:00 बजे से दोपहर शाम 4:00 बजे तक ही शामिल होना होगा l निर्धारित समय के पश्चात किसी भी उम्मीदवार का इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा l
इंटरव्यू के लिए जाना होगा जयपुर
जो भी उम्मीदवार शामिल होना चाहता, उसे पशुपालन विभाग परिसर टोंक रोड, जयपुर में जाना होगा l सभी अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचकर इंटरव्यू में शामिल होना है l
यदि किसी उम्मीदवार को Interview से संबंधित कोई भी परेशानी आ रही है, तो वह विभाग द्वारा जारी नंबर पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं l हम आपको हेल्पलाइन नंबर दे रहे हैं l
0141-2743331, 9414023767
