Rajasthan One Time Registration 2023: गहलोत सरकार ने प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले candidates को तोहफा दिया है | एक पर Registration करने के बाद बार – बार आवेदन का शुल्क नही देना होगा | राजस्थान सरकार के साल 2023 – 24 बजट में हुई थी घोषणा, एक बार आवेदन शुल्क जमा करने के बाद सभी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठ सकेंगे candidates, गहलोत सरकार ने अपने बजट ने इस योजना की घोषणा की थी, जो अब लागू हो गयी है |
One Time Registration से candidates सभी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठ सकेंगे | राजस्थान के युवाओं को हर परीक्षा के लिए बार – बार आवेदन का शुल्क जमा करने की कोई आवश्कता नही है | बेरोजगार अध्यार्थियो के लिए बहुत ही अच्छी खबर है |
गहलोत सरकार ने इस योजना को प्रशासनिक रूप से स्वीकृति दे दी है | इस योजना से राजस्थान लोक सेवा आयोग और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अंतर्गत होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए One Time Registration fee प्रणाली लागू होगी | 2023 – 24 के राजस्थान सरकार के बजट में घोषणा हुई थी |
One Time Registration Fee 2023
राजस्थान सरकार बजट 2023 – 24 में इस योजना को घोषित किया गया था, जो अब पूर्णरूप से लागू हो चुकी है | बताया जा रहा है की इस योजना से सरकार पर 200 करोड़ रूपए का वित्तीय भार आएगा | करोड़ों candidates है जो विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है | हर साल सभी प्रतियोगिता परीक्षा के आवेदन शुल्क 250 से 500 रु तक होता है |

इस लिए गहलोत सरकार ने सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए एक बार ही आवेदन शुल्क देने की योजना निकाली है | इस योजना में category के हिसाब से अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया है |
Category | Application Fee |
General / OBC | 600/- |
Other Category | 400/- |
जो candidates सामान्य वर्ग, राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग से है उनको आवेदन का शुल्क 600 रु देना है और बाकि category के candidates को 400 रु आवेदन का शुल्क देना है |
गहलोत सरकार की यह योजना बहुत सारे candidates को राहत देगी | समय पर आवेदन शुल्क जमा नही होने पर candidates परीक्षा देने से रह जाते है | करोड़ों candidates को इस योजना का लाभ मिलेगा |
राजस्थान लोक सेवा आयोग का वर्तमान आवेदन शुल्क –
जो candidates सामान्य वर्ग, क्रीमीलेयर श्रेणी पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग है उनको आवेदन के लिए 350 रु शुल्क देना होता था |
जो candidates नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के OBC / MBC category से है उनको 250 रु आवेदन शुल्क देना होता था |
जो candidates SC /ST category से है उनको 150 रु आवेदन शुल्क देना होता था |
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का वर्तमान आवेदन शुल्क –
जो candidates सामान्य वर्ग, क्रीमीलेयर श्रेणी पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग है उनको आवेदन के लिए 450 रु शुल्क देना होता था |
राजस्थान से जो candidates नॉन – क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग, MBC, EWS category से है उनको 350 रु आवेदन शुल्क देना होता था |
जो candidates SC, ST category से है उनको 250 रु आवेदन शुल्क देना होता था |
इस प्रकार आवेदन का शुल्क अलग अलग था | हर भर्ती के लिए candidates को हर बार आवेदन शुल्क जमा करवाना पड़ता था | इस लिए वर्तमान राज्य सरकार ने One Time Registration Fee 2023 योजना लागू करके इस परेशानी को दूर कर दिया |

