राजस्थान नर्सिंग पैरामेडिकल के 4286 पदों पर जल्द होगी नई भर्ती, राजस्थान चिकित्सा विभाग में नर्स ग्रेड 2, असिस्टेंट रेडियोग्राफर, मेडिकल लैब टेक्नीशियन और अन्य पदों पर पर होगी भर्ती, चिकित्सा विभाग ने प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा |
जो भी छात्र प्रदेश में नर्सिंग पैरामेडिकल के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अधिक इंतजार नहीं करना होगा l हाल ही में ही नर्सिंग पैरामेडिकल के पदों पर चयन से संबंधित एक जानकारी प्राप्त हुई है l
RPSC Hospital Care Taker Recruitment 2022
जानकारी के मुताबिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में भविष्य में नर्स ग्रेड 2, असिस्टेंट रेडियोग्राफर, मेडिकल लैब टेक्नीशियन और अन्य पदों पर भर्ती से संबंधित कुछ अहम फैसले लिए गए हैं l
विभाग ने यह फैसला लिया है कि नर्सिंग पैरामेडिकल के पदों को भर्ती परीक्षा के आधार पर ही भरा जाएगा l चलिए जान लेते हैं कि लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन कब तक करवाया जा सकता है l
विभाग की ओर से सरकार को भेज दिया गया है प्रस्ताव
जानकारी के मुताबिक प्रदेश में नर्सिंग पैरामेडिकल के पदों पर भर्ती के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन जल्द ही करवाया जाएगा l परीक्षा के प्रस्ताव को विभाग की ओर से सरकार को भेज दिया गया है l

जैसे ही सरकार के द्वारा नर्सिंग पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा से संबंधित मंजूरी दे दी जाएगी उसके पश्चात जल्द ही विभाग की ओर से परीक्षा का शेड्यूल व अन्य जानकारी जारी कर दी जाएगी I
CSIR CLRI Translator Recruitment 2022
अभी विभाग की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है l जैसे ही कोई स्पष्ट जानकारी हमें प्राप्त होगी, हमारे द्वारा आपको सबसे पहले नर्सिंग पैरामेडिकल भर्ती से संबंधित जानकारी दे दी जाएगी l
पैरामेडिकल भर्ती होगी इन पदों पर प्रस्तावित
पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा 2022 लगभग 4286 पदों पर आयोजित की जाएगी l चलिए जान लेते हैं कि पैरामेडिकल भर्ती के तहत किस पोस्ट के लिए कितने पद निर्धारित किए गए हैं l
RSMSSB Librarian Grade-III 460 Recruitment 2022
Post Name | Post Details |
मेडिकल लैब टेक्नीशियन | 900 |
नर्स ग्रेड 2 | 1250 |
सहायक रेडियोग्राफर | 800 |
आफथेल्मिक असिस्टेंट | 73 |
डेंटल टेक्निशियन | 108 |
एएनएम | 1155 |
Total Post | 4286 |
