राजस्थान में 71 हजार पदों की भर्ती होगी, राजस्थान की होने वाली भर्तियों पर गहराया आरक्षण का संकट, नए वर्ष 2018 में राजस्थान राज्य में कई हजार पदों के लिए भर्ती, अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करे, राजस्थान में अगले वर्ष निम्न पदों के लिए भर्ती हो सकती है-राजस्थान पुलिस, तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, सूचना सहायक, कनिष्ठ लिपिक, कर सहायक, उधोग प्रसार अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक आदि

राजस्थान प्रदेश के बेरोजगार युवाओ को भर्ती का कितना इंतजार करना पड़ेगा-प्रदेश के युवा कई दिनों से भर्तियों का इंतजार करते है, उनको लगता है की राज्य सरकार जल्दी ही भर्ती की विज्ञप्ति जारी करेगी, और फिर हम परीक्षा देकर नौकरी करेंगे, लेकिन युवाओ का इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं लेता है, राजस्थान सरकार ने तो प्रदेश के युवाओ के लिए विभिन्न पदों के लिए भर्तियां निकाल दी और युवाओ में भी भर्तियों को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है,

लेकिन इस ख़ुशी के बीच में आरक्षण की आग जल चुकी है, आरक्षण विवाद के कारण से प्रदेश में लगभग 71 हजार पदों की भर्तियां लम्बित (ठन्डे बस्ते में) है, इनमे से 22 हजार पदों के लिए युवाओ ने आवेदन कर दिए है और लगभग 49 हजार पदों की भर्तियां वर्तमान में जिनके आवेदन चल रहे है-राजस्थान पुलिस 5500 पदों के लिए, रीट परीक्षा 35000 पदों के लिए, द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, संस्कृत विभाग आदि, प्रदेश के बेरोजगार युवाओ को बस यही इंतजार है की यह भर्तियां कब पूरी होगी, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार कोशिश कर रही है की अगले वर्ष तक इन सभी भर्तियों की प्रक्रिया को पूरा कर दिया जायेगा,

कब और कैसे होगी 71 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया

राजस्थान प्रदेश के बेरोजगार युवाओ का एक ही सवाल है की कब और कैसे पूरी होगी, विभिन्न विभागों लम्बे समय से लम्बित (ठन्डे बस्ते में) पड़ी भर्तियां, युवाओ का कहना है की राज्य सरकार पहले से जिन भर्तियों की परीक्षाएं आयोजित करवा चुकी है, उनके परिणाम जारी नहीं कर रही है, तो फिर जो भर्तियां जिनकी विज्ञप्ति और आवेदन की प्रक्रिया वर्त्तमान में चल रही है, वे कब तक पूरी होगी, प्रदेश में भर्तियों में अड़चने रुकने का नाम ही नहीं लेती, कुछ समय पहले जाटो का आरक्षण और वर्तमान में गुर्जर आरक्षण, गुर्जरो के आरक्षण से जुड़े बिल के पर हाई कोर्ट द्वारा रोक लगाने के बाद गुर्जर नेताओ ने ऐलान किया की राजस्थान में होने वाली सभी भर्तियों को रोक दिया जाये,

यदि ऐसा होता है तो प्रदेश के कई युवा है जिनकी आयु सीमा निकल जाएगी, राजस्थान पुलिस का मामला भी कोर्ट तक पहुँच गया है, युवाओ का कहाँ है, की राजस्थान की ऐसी कोई भर्ती नहीं बच रही है जो कोर्ट तक नहीं गई, अब तो प्रदेश के युवा यह भी कहने लगे की राजस्थान की परीक्षाओ में एक चरण कोर्ट की परीक्षा का और जोड़ दिया जाये, क्योंकि वंहा भी परीक्षा पास करनी पड़ती है, हम देखते है की प्रदेश में किन भर्तियों का परिणाम आना बाकि है और किन भर्तियों की परीक्षाएं होनी बाकि है-

राजस्थान में इन भर्तियों का परिणाम अभी तक जारी नहीं हुआ-

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती का परिणाम-

राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर (आरपीएससी) ने वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा कि लिखित परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से आयोजित करवा दी थी, लेकिन परीक्षा का परिणाम अभी तक जारी नहीं किया गया है, इस परीक्षा का प्रथम पेपर सामान्य ज्ञान का अप्रैल और मई माह में हुआ था और द्वितीय पेपर विषय का जून और जुलाई माह में आयोजित हुआ था, प्रदेश के कई लाख युवाओ को भर्ती के परिणाम का इंतजार है, की विभाग कब तक रिजल्ट जारी करेगा, युवाओ का कहना है

की यदि आरपीएससी अजमेर वरिष्ठ अध्यापक भर्ती का परिणाम जारी कर दे तो पता तो चले की आगे किसी और परीक्षा की तयारी करे या नहीं, अगर इस परीक्षा में पास हो जाते है तो रीट परीक्षा का आवेदन नहीं लगाना पड़ेगा, परिणाम यदि रीट के आवेदन की अंतिम तिथि से पहले नहीं आएगा तो उसके फॉर्म के पैसे भी लग जायेगा, ऐसे में करे तो क्या करे, कुछ विशेषज्ञों से मिली जानकरी के अनुसार द्वितीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा का परिणाम नवम्बर माह में जारी हो सकता है?

संस्कृत विभाग में शिक्षा भर्ती 1829 पदों की भर्ती का परिणाम

राजस्थान संस्कृत विभाग में लगभग 10 वर्षो के बाद 1829 पदों के लिए प्रथम लेवल की भर्ती निकाली और आवेदन करवाए थे, लेकिन इस भर्ती का भी परिणाम जारी नहीं किया गया है, यह भर्ती मेरिट आधारित थी, युवावो का कहना है की विभाग ने आवेदन तो करवा लिए है, लेकिन इसका रिज्लट कब जारी करेगी, अभ्यर्थियों का कहना है की विभाग जल्दी से मेरिट जारी कर दे तो पता तो चले की चयन होगा या नहीं, जिससे अन्य भर्ती की तयारी तो करि जाये, इसके चक्र में दूसरी परीक्षाओ की तयारी भी नहीं कर पाते है, सुरो से मिली जानकारी के अनुसार संस्कृत विभाग द्वारा 1829 पदों के लिए मेरिट सूची दिसम्बर-जनवरी तक जारी कर दी जाएगी, यह सूचना केवल आप लोगो की सुविधा के लिए है

राजस्थान की इन भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है-

रीट परीक्षा और राजस्थान पुलिस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है, जिन अभ्यर्थियों को रीट और राजस्थान पुलिस के लिए आवेदन करना है, वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर देवे, रीट परीक्षा की आवेदन करने की अंतिम तिथि है, इसकी लिखित परीक्षा 11 फरवरी 2018 को आयोजित होने की संभावना है, और राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि तक है, पुलिस की लिखित परीक्षा ऑनलाइन आयोजित करवाने की बात है, साथ ही राजस्थान पुलिस भर्ती का मामला कोर्ट तक चला गया है, अभ्यर्थियों की मांग है, की आयु सीमा की छूट को बढ़ाया जाये, क्योंकि पुलिस पुलिस विभाग ने पिछले दो-तीन सालो में कोई भर्ती आयोजित करवाई, राजस्था पुलिस लिखित परीक्षा तिथि अभी तक जारी नहीं की गई है?

राजस्थान में इन पदों के लिए भर्ती हो सकती है

राज्य सरकार लगभग 23 हजार पदों के लिए भर्ती कर सकती है, सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार राजस्थान प्रदेश में कई विभागों में भर्ती आयोजित हो सकती है जैसे-राजस्थान प्रथम श्रेणी शिक्षकों के 10 हजार पदों के लिए, कनिष्ठ लिपिक के 10200 पद, कृषि पर्यवेक्षक के 700 पद, कर सहायक के 150 पद, सूचना सहायक के 1300 पद, उधोग प्रसार अधिकारी के 70 पद, संस्कृति शिक्षा विभाग में सैकंड ग्रेड शिक्षकों के 690 पद, फर्स्ट ग्रेड के 134 पद और थर्ड ग्रेड के 600 पदों के लिए भर्ती हो सकती है,

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी भर्तियों की विज्ञप्ति अति शीघ्र जारी कर दी जाएगी, जो युवा इन भर्तियों की तयारी कर रहे है, वे अपनी तयारी को सुचारु रूप से जारी रखे, यह सूचना केवल आपकी सुविधा के लिए है, विभाग द्वारा भर्ती से समन्धित किसी भी प्रकार की कोई जानकरी जारी की जाएगी तो आपको अवगत करवा दिया जायेगा

दोस्तों आपको हमारी टीम द्वारा दी गई सूचना अच्छी लगी तो आप इस सूचना को अपने अन्य दोस्तों को भी बताए, जिससे वे भी इस जानकारी/ सूचना का लाभ ले सके, आप हमारे इस पेज को बुकमार्क कर लेवे, जिससे आपको अन्य सूचना भी मिल सके-धन्यवाद