बेरोजगार के लिए खुशखबरी, राजस्थान में शिक्षकों के 11000 पदों पर होगी भर्ती, राजस्थान सरकार द्वारा 11 हजार शिक्षकों के नए पद सृजित किये जाएंगे, शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला ने भर्ती और रिक्त पदों से जुड़ी जानकारी बताई,

राजस्थान राज्य के बेरोजगारों को जल्दी ही काफी बड़ी खुशखबरी मिलने वाली हैं। ऐसे लाखों बेरोजगार युवा हैं जो लगातार कई सालों से शिक्षक भर्ती की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस प्रकार के बेरोजगारों के लिए अब सरकार के द्वारा जल्दी ही शिक्षक भर्ती की घोषणा की जाने वाली है। 

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा के Handwritten Notes

दरअसल राजस्थान राज्य के सेकेंडरी स्कूलों को Senior Secondary Schools में क्रमोन्नत कर दिया गया है। इसी वजह से शिक्षकों के साथ-साथ Principal के भी काफी ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। आगे हम आपको इस पूरे मामले की विस्तार से जानकारी देते हैं ताकि उम्मीदवार पहले ही तैयारी में जुट जाएं।

राजस्थान के 3,828 से सेकेंडरी स्कूलों को क्रमोन्नत किया गया, सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में

  • राजस्थान राज्य में 3,828 सेकेंडरी स्कूलों को सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में Promote कर दिया गया है l जिसकी वजह से स्कूलों में शिक्षकों की भी आवश्यकता पड़ेगी। बता दें कि 3,828 Senior Secondary School’s के लिए अब लगभग 11,000 से अधिक नए पद सृजित हो सकेंगे। 

  • इसी वजह से राजस्थान राज्य के 11,000 से भी अधिक बेरोजगार उम्मीदवारों को रोजगार मिल सकेगा।

  • आपको पता ही होगा कि इन 3,828 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को चलाने के लिए 3,828 पदों पर प्रिंसिपल की भी आवश्यकता होगी। 

REET Level-1 के Handwritten Notes

  • इसलिए जो युवा प्रिंसिपल के पद की तैयारियां कर रहे हैं तो उनके लिए भी यह काफी बड़ी खुशखबरी होगी। यह सभी जानकारियां खुद शिक्षा विभाग के द्वारा ही दी गई हैं इसीलिए अब बेरोजगार उम्मीदवारों को जल्दी ही शिक्षक भर्ती की तैयारी में जुट जाना चाहिए। 

  • Education Minister BD Kalla के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 3,828 स्कूलों में से 3,433 सेकेंडरी स्कूल तथा 395 बालिका सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं।

शिक्षा विभाग के द्वारा जल्दी ही दी जाएगी, आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी

  • शिक्षा विभाग के द्वारा स्कूलों को प्रमोट करने के तो आदेश जारी कर दिए गए हैं, जल्दी ही शिक्षकों के 11,000 से भी अधिक नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी भी दे दी जाएगी। 

REET Level-2 Handwritten Notes की PDF

  • फिलहाल तो REET Recruitment 2022 की तिथि भी नजदीक ही है l हो सकता हैं कि जैसे ही यह परीक्षा आयोजित हों तो, उसके बाद शिक्षा विभाग के द्वारा इस शिक्षक भर्ती से संबंधित आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख भी बता दी जाए।

  • इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को शिक्षा विभाग की Official Website को भी बार-बार चेक करते रहना होगा। ताकि सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जारी होने पर आपको तुरंत ही सूचना मिल सकें।